सामग्री पर जाएँ

कंप्यूटर से परिचय/कंप्यूटर के भाग

विकिपुस्तक से

कंप्यूटर के भाग

[सम्पादित करें]

कंप्यूटर मुख्य रूप से दो प्रकार के भागों से मिलकर बना होता है: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।

हार्डवेयर

[सम्पादित करें]

हार्डवेयर वे भौतिक भाग होते हैं जिन्हें हम देख और छू सकते हैं। इनके उदाहरण हैं:

  • मॉनिटर - आउटपुट डिवाइस जो कंप्यूटर में संसाधित की जा रही सूचना को प्रदर्शित करता है
  • कीबोर्ड - इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शब्द,संख्या और सिंबल लिखने के लिए उपयोग किया जाता है
  • माउस - इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को नियंत्रित करने और विभिन्न कार्यों को करने के लिए किया जाता है
माउस इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को नियंत्रित करता है
  • सीपीयू - सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, जिसे कंप्यूटर का "दिमाग" भी कहा जाता है
  • हार्ड डिस्क - स्टोरेज डिवाइस है जो कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में डेटा को स्थायी रूप से संग्रहीत करने के लिए उपयोग की जाती है।


सॉफ्टवेयर

[सम्पादित करें]

सॉफ्टवेयर वे प्रोग्राम होते हैं जो कंप्यूटर को कार्य करने के निर्देश देते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं:

  • सिस्टम सॉफ्टवेयर (जैसे: विंडोज, लिनक्स)
  • एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (जैसे: एमएस वर्ड, ब्राउज़र)

कंप्यूटर के अन्य महत्वपूर्ण भाग

[सम्पादित करें]
  • इनपुट डिवाइस — उदाहरण: कीबोर्ड, माउस, स्कैनर
  • आउटपुट डिवाइस — उदाहरण: मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर
  • स्टोरेज डिवाइस — उदाहरण: हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव
  • प्रोसेसिंग यूनिट — मुख्य रूप से सीपीयू

निष्कर्ष

[सम्पादित करें]

कंप्यूटर के ये सभी भाग मिलकर इसे कार्य करने योग्य बनाते हैं। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का आपसी तालमेल ही कंप्यूटर को उपयोगी बनाता है।