कंप्यूटर से परिचय/कंप्यूटर क्या है
दिखावट
कंप्यूटर क्या है
[सम्पादित करें]कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डेटा को संसाधित करता है। यह तेज़ी और सटीकता से गणना करता है तथा विभिन्न कार्यों को स्वचालित रूप से करता है।
कंप्यूटर की परिभाषा
[सम्पादित करें]कंप्यूटर वह मशीन है जो इनपुट ( उपयोगकर्ता द्वारा कंप्यूटर को दिए जाने वाले डेटा या निर्देश ) प्राप्त करता है, उसे प्रोसेस ( डेटा को संसाधित करना, यानि इनपुट को आउटपुट में बदलना ) करता है और आउटपुट ( परिणाम ) के रूप में परिणाम प्रदान करता है। डाटा को स्टोर करने की क्षमता होती है।
कंप्यूटर के उपयोग
[सम्पादित करें]कंप्यूटर का उपयोग कई क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे:
- शिक्षा में (ऑनलाइन पढ़ाई, शोध)
- स्वास्थ्य सेवाओं में (रोगियों के रिकॉर्ड रखना)
- बैंकों में (लेन-देन का प्रबंधन)
- उद्योगों में (स्वचालित मशीनों का नियंत्रण)
- संचार में (ई-मेल, वीडियो कॉल)
- मनोरंजन में (गेम्स, मूवी देखना)
कंप्यूटर के प्रमुख कार्य
[सम्पादित करें]कंप्यूटर मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य करता है:
- डेटा इनपुट लेना
- प्रोसेसिंग करना
- परिणाम आउटपुट करना
- डेटा स्टोर करना
निष्कर्ष
[सम्पादित करें]कंप्यूटर आज के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। यह हमारे दैनिक कार्यों को सरल, तेज़ और कुशल बनाता है। भविष्य में कंप्यूटर की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है।