रामनाथ शिवेंद्र
रामनाथ शिवेंद्र
हिन्दी साहित्य के समकालीन उपन्यासकार, कहानीकार व आलोचक

जन्म-7 मई 1946 खड़ुई, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश पेशा -लेखक, उपन्यासकार
जीवन परिचय-
रामनाथ शिवेंद्र का जन्म मीरजापुर अब सोनभद्र के ग्राम खड़ुई में 7 मई 1946 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके पैत्रिक गॉव खड़ुई के प्राथमिक पाठशाला सोनवट में हुई थी। उन्होंने सन्1962 में हाई स्कूल उत्तीर्ण किया। उच्च शिक्षा के लिए वे बनारस चले गये जहां से उन्होंने इन्टरमडिएट किया फिर काशी हिन्दू विश्व विद्यालय से बी.ए. तथा एलएल.बी. एवं काशी विद्यापीठ से मास्टर आफ एप्लायड सोशियोलाजी किया तथा कुछ साल तक जिला न्यायालय में वकालत भी किया। फिलहाल वे पूर्ण रूप से खेती-किसानी व लेखन में संलग्न हैं।
प्रकाशित कृतियॉ-
कहानी संग्रह- 1-डफली बजाये जा 2008 2-दूसरी परंपरा 2010 3-पनसाल 2019 4-चित्रकथा और वह 2021
उपन्यास-
1-सहपुरवा 1977 2-हरियल की लकड़ी 2006 3-तीसरा रास्ता 2008 4-दूसरी आजादी 2009 5-ढूह वाली लछमिनिया 2013 6-अन्तर्गाथा 2015 7-कन्फेशन 2019 8-पट्टा चरित 2020 9-धरती कथा 2021 10-जंगल दंश 2022
आलोचना- कथा का समाज शास्त्र 2017
इतिहास- 1-सोनभद्र प्राचीन 2005 व 2024 2-समय समाज और हस्तक्षेप 2006
निबंध संग्रह- समय और सपने 2010 अन्य-
असुविधा साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन
सन्दर्भ- हरियल की लकड़ी-राजकमल प्रकाशन दिल्ली, अन्तर्गाथा-शिल्पायन दिल्ली, तीसरा रास्ता व दूसरी आजादी पिलग्रिम्स वाराणसी, ढूह वाली लछमिनिया- ज्योतिपर्व दिल्ली, अन्तर्गाथा- शिल्पायन दिल्ली, जंगल दंश-भावना प्रकाशन दिल्ली, धरती कथा, पट्टा चरित व कन्फेशन-मनीश प्रकाशन दिल्ली, सोनभद्र प्राचीन , समय और सपने, समय समाज और हस्तक्षेप तथा कथा का समाज शास्त्र- असुविधा प्रकाशन सोनभद्र