सामग्री पर जाएँ

विकिपुस्तक:सामुदायिक बैठक/मार्च 2026

विकिपुस्तक से
कार्यक्रम सामुदायिक बैठक
स्थान जोधपुर
तिथि 21 मार्च 2026
आयोजक हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप,
प्रायोजक विकिमीडिया फाउंडेशन तथा गूगल
समन्वयक डॉ॰ अनिरुद्ध कुमार
प्रतिभागी विकिपीडिया एवं विकिस्रोत प्रबंधक, जोधपुर के विकिपीडियन्स एवं आईआईटी जोधपुर के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी

सामुदायिक बैठक मार्च 2026, विकिमीडिया फाउंडेशन तथा गूगल के सहयोग से आयोजित की जा रही, एक दिवसीय सामुदायिक बैठक है। इस विशेष बैठक का मुख्य बिंदु आपसी संवाद और भविष्य के तकनीकी सहयोग की नींव रखना है। इसमें हिंदी विकिपीडिया और विकिस्रोत के प्रबंधक तथा जोधपुर के विकिपीडियन्स शामिल होंगे।

उद्देश्य

[सम्पादित करें]
  • हिंदी विकिपीडिया के सक्रिय सदस्यों के बीच अनौपचारिक संवाद के माध्यम से आपसी समन्वय और टीम भावना को बढ़ावा देना।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के साथ तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करना, विशेषकर हिंदी भाषा के कंप्यूटिंग, AI और डेटासेट के क्षेत्र में।
  • आगामी छमाही के लिए हिंदी विकिमीडिया परियोजनाओं की दिशा तय करना।
  • अपराह्न 6:00 से 06:15 तक : उपस्थित विकिपीडियनों और IIT के प्रतिनिधियों का संक्षिप्त परिचय।
  • अपराह्न 06:15 से 06:45 तक : हिंदी विकिपीडिया की वर्तमान चुनौतियों और 'विकिस्रोत'/'विकीपुस्तक' की प्रगति पर अनौपचारिक संवाद।
  • अपराह्न 06:45 से 07:30 तक : IIT के साथ मिलकर तकनीकी परियोजनाओँ (जैसे : ओसीआर, मशीन ट्रांसलेशन की शुद्धता आदि) पर काम करने की संभावनाओं का मंथन।
  • अपराह्न 07:30 से 08:30 तक : समूह चित्र एवं समूह भोज

प्रतिभागिता नियमावली

[सम्पादित करें]
  • बैठक में केवल हिंदी विकिमीडियन्स या आमंत्रित विशेषज्ञ ही भाग ले सकते हैं।
  • सभी प्रतिभागियों को विकिमीडिया की 'मित्रवत स्थान नीति (Friendly Space Policy) का पालन करना अनिवार्य है। संवाद शालीन और रचनात्मक होना चाहिए।
  • चूंकि आयोजन IIT जोधपुर कैंपस में है, अतः संस्थान के सुरक्षा और अनुशासन संबंधी नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा।
  • यह एक 'कॉन्फ्रेंस' न होकर 'बैठक' है, इसलिए चर्चा को सुझावों और अनुभवों तक केंद्रित रखा जाना चाहिए।

प्रतिभागी सूची

[सम्पादित करें]

बैठक में शामिल होने वाले प्रतिभागी नीचे हस्ताक्षर करें—