सामग्री पर जाएँ

विज्ञापन और हिंदी भाषा/विज्ञापन: अर्थ और परिभाषा

विकिपुस्तक से

विज्ञापन शब्द की उत्पत्ति 'वि' उपसर्ग तथा 'ज्ञापन' शब्द के सहयोग से हुई है। इस का सामान्य अर्थ ज्ञापन कराना यह सूचना प्रदान कराना है। विज्ञापन अंग्रेजी के एडवरटाइजिंग (advertising) शब्द का पर्याय है। इस शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के 'एडवर्टर'(Advertor) से हुई है। अंग्रेजी में इसका अर्थ 'टू टर्न टू' अर्थात 'किसी ओर मोड़ना या आकर्षित करना' हैं। किसी वस्तु और सेवा के संदर्भ में इसका तात्पर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना होता है।

विज्ञापन को समान रूप में भुगतान किया गया व्यवसायिक जनसंचार माना जाता है। विभिन्न विद्वानों ने विज्ञापन को परिभाषित करने का प्रयास किया है। उनमें से कुछ परिभाषाएं द्ष्टव्य हैं- "व्यवसायिक संचार का मुख्य उद्देश्य होता है किसी वस्तु विशेष के प्रति एक व्यक्ति का दृष्टिकोण सकारात्मक रूप में बदलना।"