सामग्री पर जाएँ

समसामयिकी जून 2019/सुरक्षा

विकिपुस्तक से

ओमान के सलालाह से समुद्री डकैती को रोकने हेतु ‘P-8I ’लॉन्ग रेंज मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट’तैनात

[सम्पादित करें]
  • नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मिशन आधारित तैनाती (Mission Based Deployments-MBD) के तहत अदन की खाड़ी (Gulf of Aden)में गश्त करने के लिये यह कदम उठाया है।
  • MBD अवधारणा के तहत, नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में हर चोक पॉइंट पर किसी भी समय एक जहाज़ तैनात रखती है।
  • 2008 से,भारत व्यावसायिक रूप से महत्त्वपूर्ण अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी (Anti-Piracy) गश्त कर रहा है।
  • P-8I विमान:-‘P-8I लंबी दूरी की पनडुब्बी-रोधी वारफेयर,एंटी-सरफेस वारफेयर, इंटेलिजेंस,सर्विलांस और टोही विमान’हैं और व्यापक क्षेत्र (Broad Area),तटीय तथा समुद्री परिचालन में सक्षम हैं। लॉन्ग रेंज पनडुब्बी रोधी, सतह रोधी,खुफिया,निगरानी और टोही विमानों का उपयोग समुद्री और तटीय युद्ध कार्रवाइयों के लिये किया जाता है।
  • हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सभी महत्त्वपूर्ण चोक पॉइंट्स पर निगरानी रखने के लिये भारत ने वर्ष 2012 में अमेरिका से 12 ‘P-8I’ समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी विमानों का 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर में सौदा किया था।