सहायता:पुस्तकें

विकिपुस्तक से

आप विकिपुस्तक में पुस्तकों का निर्माण भी कर सकते हैं। जिसे आप अलग अलग प्रारूप (जैसे .pdf आदि) में डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें[सम्पादन]

आपको किसी पुस्तक को डाउनलोड करने से पहले उसे बनाना पड़ेगा। इसके लिए आप उस पुस्तक के मुख्य श्रेणी में जा सकते हैं, जो नीचे में उसी नाम से होता है।

  1. पहले किसी विकिपुस्तक के पन्ने पर जायें और साइडबार पर पुस्तक बनायें पर क्लिक करें
  2. इसके बाद आपको पुस्तक निर्माता आरंभ करें पर क्लिक करना होगा, इससे आप पुस्तक का निर्माण कर सकते हैं।
  3. इसे शुरू करते ही आपको ऊपर में "पुस्तक निर्माता" नाम से कुछ विकल्प दिखने लगेगा।
  4. आपको लेखों में उसी नाम से श्रेणी दिखेगी, उस श्रेणी में क्लिक करें और इस श्रेणी को अपनी पुस्तक में जोड़ें पर भी क्लिक करें।
  5. फिर पुस्तक दिखाएँ (___ पृष्ठ) पर क्लिक करें, इसके बाद उस श्रेणी के सभी पन्ने एक पुस्तक के रूप में आपको मिल जाएगी।
  6. आपको अन्य कुछ विकल्प भी मिलेंगे और डाउनलोड करने का भी विकल्प मिल जाएगा।
  7. अब डाउनलोड करें बटन पर क्लिक कर के डाउनलोड कर लें