हिंदी व्याकरण/वर्ण व्यवस्था
दिखावट
वर्ण व्यवस्था भाषा की सबसे छोटी ईकाई (जैसे अक्षर या आवाज़) को सही तरीके से बाँटने का तरीका है।
इसमें इन छोटी इकाइयों को दो मुख्य भाग में बाँटा जाता है:
- स्वर: ये वे अक्षर हैं जो खुद से आवाज़ निकाल सकते हैं, जैसे अ, आ, इ, ई, उ। इन्हें बोलने में आसानी होती है, बिना रुके।
- व्यंजन: ये वे अक्षर हैं जो स्वर की मदद से ही आवाज़ देते हैं, जैसे क, ख, ग, च। इन्हें अकेले बोलना मुश्किल होता है।
व्यंजन का एक उदाहरण "क" अक्षर के लिए
जैसे अक्षर "क" बोलने के लिए "क् + अ" का उच्चारण करना होगा, जिस से हमे क व्यंजन मिलता है।
शब्द
शब्द स्वर और व्यंजन के संयुक्त समूह को कहते हैं। जैसे राम
शब्द का एक उदाहरण "राम" शब्द के लिए
शब्द "राम" में - र (व्यंजन) + आ (स्वर) + म (व्यंजन)।
यही वर्ण व्यवस्था हिंदी जैसी भाषाओं को पढ़ने-लिखने में आसान बनाती है।