अंग्रेज़ी भाषा/उच्चारण

विकिपुस्तक से

अंग्रेज़ी भाषा में अक्षरों से लेकर शब्दों के भी कई अलग-अलग तरह से उच्चारण होते हैं। इसके अक्षरों और शब्दों को जानने और उसका उच्चारण समझने व बोलने के लिए आपको कई सारे शब्दों का उच्चारण और उच्चारण का तरीका सीखना पड़ेगा। इसका भी ध्यान रखें कि अलग अलग देशों में उच्चारण भी अलग अलग हो जाता है। तो हो सकता है कि आप किसी देश गए हों और वे कुछ और बोल रहे हों और आप कुछ और समझ रहे हों। हालांकि इतना बदलाव भी नहीं आता है, पर बदलाव इतना तो है ही कि आप पहचान सकें कि इस जगह बदलाव है।

इसके अलावा इसमें कई सारे उच्चारणों की भी कमी है, इस कारण दूसरे भाषाओं के लोगों के नाम या स्थान का आपको अंदाजा ही लगाना होता है कि मूल नाम क्या है और उसका अंग्रेज़ी में उच्चारण क्या होगा। तो इसके उच्चारण से पहले आपको कई सारे ऐसे उच्चारण बता दें, जो इस भाषा में होते ही नहीं हैं। वे हैं त, ठ, छ, ण, ढ, ढ़, ज्ञ, आदि। क्योंकि अंग्रेज़ी अक्षरों के उच्चारणों को देवनागरी अक्षरों में ठीक से दर्शाया नहीं जा सकता, एक औसतन अनुवाद निम्न टेबल में लिखी गई है।

अंग्रेज़ी अक्षर देवनागरी अक्षर
a अ, आ, ए
b
c क, स, श
d
e ए, इ
f फ़
g ग, ज
h
i अ, इ, आय
j ज, ह
k
l
m
n
o अ, ओ
p
q क्य
r
s
t
u अ, उ, ऊ
v व (कठोर)
w व (कोमल)
x क्स
y
z ज़

जैसा कि आप देख सकते हैं, हर अंग्रेज़ी अक्षर के लिए देवनागरी में अलग-अलग अनुवाद हैं, यानी कि हर अक्षर के कई उच्चारण हो सकते हैं। इनके उच्चारणों के निर्धारण के लिए कोई विशिष्ट नीति नहीं है - बल्कि, आपको खुद प्रयास-और-त्रुटि वाले तरीके से पता लगाना होगा कि शब्द का उच्चारण क्या हो सकता है। कुछ शब्द दिखने में बिलकुल एक जैसे होते हैं, मगर उनका उच्चारण तथा अर्थ अलग होता है। इसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण है "read": इस शब्द के दो उच्चारण हैं: "रीड" और "रेड"। "रीड" का इस्तेमाल वर्तमान काल में होता है और "रेड" का भूत काल में।

उसी तरह से, कई शब्दों की वर्तनी एकवचन या बहुवचन के अनुसार बदल सकती है।