विकिपुस्तक:विकिपुस्तक क्या है
Jump to navigation
Jump to search
इस पन्ने में विकिपुस्तक क्या है और क्या नहीं है, इस बारे में बताया गया है। दूसरे विकिमीडिया परियोजनाओं में इसमें क्या अंतर है, इस बारे में भी यहाँ बताया गया है। यदि आप इसमें कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो सारी चर्चा इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ में होनी चाहिए, जिसे बाद में यहाँ डाला जाएगा।
विकिपुस्तक क्या है[सम्पादन]
विकिपुस्तक मुक्त-सामग्री वाले पाठ्य पुस्तकों का संग्रह है।
चूंकि पाठ्य पुस्तक में कई सारी ऐसी पुस्तकें भी आती हैं, जिसे विकिपुस्तक में नहीं रखा जा सकता, इस कारण यह पन्ना इसे समझने में आपकी सहायता करेगा। विकिपुस्तक में अपने शब्दों में लिखी जानकारी ही रखी जा सकती है, तो किसी पाठ्य पुस्तक को सीधे नहीं डाला जा सकता, और किसी अन्य की रचना, जैसे निबंध, कविता, कहानी आदि केवल विकिस्रोत के लिए ही सही है।