अंग्रेज़ी भाषा/परिचय

विकिपुस्तक से

अंग्रेज़ी भाषा सबसे अधिक अमेरिका और यूनाइटेड किंग्डम में बोली जाती है, हालाँकि दोनों देशों में बोले जाने वाले भाषा का प्रकार थोड़ा सा अलग है। क्योंकि विश्व के अधिकांश राष्ट्र पहले यूनाइटेड किंग्डम के उपनिवेश रह चुके हैं, अंग्रेज़ी को अधिकांश ऐसे देशों में आधिकारिक भाषा या फिऱ राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है। अंग्रेज़ी को जर्मनिक भाषा परिवार का हिस्सा माना जाता है।

अंग्रेज़ी क्यों सीखें?[सम्पादन]

क्योंकि यह एक वैश्विक भाषा है, इसलिए नहीं कि अंग्रेज़ी बोलने पर स्थानीय सामाजिक पदानुक्रम में आप ऊँचे पद पर होंगे। यह वैश्विक व्यापार में काफ़ी उपयोगी है और ज़्यादातर नौकिरयों पर आवेदन करने के लिए एक मानक अंग्रेज़ी स्तर आवश्यक है। अंग्रेज़ी में ऐसे-ऐसे शब्द और वाक्यांश हैं जो शायद आपने पहले सुने भी नहीं होंगे, मगर इसे अंग्रेज़ी सीखना छोड़ने का कारण न बनाएँ। फिर कोशिश करें! यह याद रखें कि अंग्रेज़ी कोई स्थिर भाषा नहीं है: इसमें अक्सर बदलाव होते रहते हैं: भाषा वैसी ही सुनाई देगी जैसा इसके बोलने वाले बोलेंगे।

नियम रेत की तरह हैं: इनकी स्थिरता पर सवाल उठाया जा सकता है।

पाठ प्रारूप[सम्पादन]

इस पुस्तक में तीन पाठ हैं: परिचय, शब्द और उच्चारण, और इन्हें अंग्रेज़ी विकिपुस्तक के पुस्तक 'English in Use/Introduction' से संकलित किया गया है। अगर आप भाषा के व्याकरण को विस्तार से पढ़ना चाहते हैं, कृपया 'अंग्रेज़ी व्याकरण' पुस्तक पढ़ें।