सामाजिक जालस्थल

विकिपुस्तक से

सामाजिक जालस्थल[सम्पादन]

उन जालस्थल को कहते हैं, जो किसी सामाजिक व्यक्ति को दूसरे से बात करने की सुविधा देता है। यह कई प्रकार के वार्तालाप या संदेश या अन्य माध्यम द्वारा किसी व्यक्ति की जानकारी दूसरे तक और दूसरे की जानकारी पहले व्यक्ति तक पहुंचता है।

लाभ[सम्पादन]

यह एक दूसरे से बात करने का अच्छा माध्यम है। इससे दुनिया के किसी भी व्यक्ति से बात की जा सकती है। लगभग सभी सामाजिक जालस्थल सभी के लिए पूरी तरह से निःशुल्क होता है।

हानि[सम्पादन]

अन्य सुविधाओं की तरह इसमें भी हानि होती है। इससे आपको गोपनीयता को बहुत बड़ा खतरा होता है। इसके अलावा कई बार खाते को किसी ओर द्वारा हेक भी कर लिया जाता है। जिससे कोई भी आपकी जानकारी ले सकता है। इसके अलावा कभी कभी कोई धोखा देने के लिए गलत नाम से खाता खोल कर मूर्ख भी बनाता है।