अंग्रेज़ी व्याकरण/क्रिया

विकिपुस्तक से

अंग्रेज़ी व्याकरण
व्याकरण
  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. विशेषण
  4. क्रिया
  5. क्रियाविशेषण
  6. संबंध कारक
  7. समुच्चयबोधक
  8. कर्म-क्रिया-संबंध
  9. आर्टिकल
  10. काल
  11. वाच्य
  12. समानार्थी शब्द
  13. विलोम शब्द
  14. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

क्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका यह है कि यह किसी समय से किसी कार्य का संबंध बनााता है। यह स्पष्ट होना चाहिए कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, भूत में हो चुका है या फिर भविष्य में होने वाला है। क्रिया को काल द्वारा प्रभावित किया जाता है। क्रिया के प्रयोग के कुछ उदाहरण हैं:

  1. Rama is playing. (रमा खेल रही है।)
  2. Minu used to dance. (मीनू नाचा करती थी।)

काल[सम्पादन]

वर्तमान काल (present tense)[सम्पादन]

इस काल से पता चलता है कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, कोई स्वाभाविक कार्य है, या फिर हाल ही में खत्म हुआ है।

  1. I am walking right now. (मैं इस समय पैदल चल रहा/रही हूँ।)
  2. Sahib runs fast. (साहिब तेज़ से दौड़ता है।)
  3. The children have played football. (बच्चों ने फ़ुटबॉल खेला है।)

भूत काल (past tense)[सम्पादन]

इस काल से पता चलता है कि कार्य पहले हो चुका है, पहले जारी था, या फिर काफ़ी पहले खत्म हुआ है; और इस कार्य का समय पहले ही पार हो चुका है।

  1. I walked to school. (मैं स्कूल के लिए चला गया।)
  2. Sahib was running fast. (साहिब तेज़ी से दौड़ रहा था।)
  3. The children had played football. (बच्चों ने फ़ुटबॉल खेला था।)

भविष्य काल (future tense)[सम्पादन]

इस काल से पता लगता है कि कार्य का शुरू होना बाकी है, और निश्चित या अनिश्चित रूप से भविष्य में होगा या हो रहा होगा।

  1. I shall walk to school. (मैं स्कूल जाऊँगा।)
  2. Sahib will run fast. (साहिब तेज़ी से दौड़ेगा।)
  3. The children may play football. (शायद बच्चे फ़ुटबॉल खेलेंगे।)

क्रिया के प्रकार[सम्पादन]

कर्म (object) के आधार पर हिन्दी औऱ अंग्रेज़ी, दोनों में दो ही प्रकार होते हैं:

सकर्मक क्रिया (transitive verb)[सम्पादन]

उन क्रिया शब्दों को सकर्मक क्रिया (transitive verb) कहा जाता है जिनका प्रभाव किसी निश्चित वस्तु पर पड़ता है। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं (क्रिया को इटैलिक में लिखा गया है और कर्म को बोल्ड तथा इटैलिक में):

  1. Ram is reading the news paper. (राम अखबार पढ़ रहा है।)
  2. Sita is going to the market. (सीता बाज़ार जा रही है।)
  3. Johnson is playing cricket. (जॉन्सन क्रिकेट खेल रहा है।)

अकर्मक क्रिया (intransitive verb)[सम्पादन]

उन क्रिया शब्दों को अकर्मक क्रिया (intransitive verb) कहा जाता है जिनका प्रभाव किसी निश्चित वस्तु पर नहीं पड़ता है। वाक्य के प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. Kids are crying. (बच्चों रो रहे हैं।)
  2. Ranjan is playing. (रंजन खेल रहा है।)
  3. Mohan is sleeping. (मोहन सो रहा है।)

जैसा उपरोक्त वाक्यों से देखा जा सकता है, अगर आप इनसे जुड़ा कोई प्रश्न पूछेंगे, जैसे "बच्चे क्या कर रहे हैं?", आपको "कर" शब्द का प्रयोग करना पड़ रहा है। अक्सर, इसी प्रश्न के परीक्षण से पता लग जाता है कि वाक्य अकर्मक है या फिर सकर्मक।

सहायक क्रिया (auxiliary and modal verbs)[सम्पादन]

सहायक क्रिया (auxiliary and modal verbs) उन क्रिया शब्दों को कहा जाता है जो क्रिया शब्दों के पहले लगकर वाक्य के काल को निर्धारित करते हैं। आम तौर पर क्रिया का एक वाक्यांश ऐसा दिखता है:

सहायक क्रिया + मुख्य क्रिया = क्रिया का वाक्यांश
is + singing = is singing
would have + gone = would have gone
will have been + working = will have been working