अंग्रेज़ी व्याकरण/सर्वनाम

विकिपुस्तक से

अंग्रेज़ी व्याकरण
व्याकरण
  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. विशेषण
  4. क्रिया
  5. क्रियाविशेषण
  6. संबंध कारक
  7. समुच्चयबोधक
  8. कर्म-क्रिया-संबंध
  9. आर्टिकल
  10. काल
  11. वाच्य
  12. समानार्थी शब्द
  13. विलोम शब्द
  14. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अंग्रेज़ी के पद परिचय में सर्वनाम दूसरा भाग है। वाक्य के अधिक प्रभावशील बनाने के लिए संज्ञा की जगह पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। आसान शब्दों में, जिन शब्दों का इस्तेमाल संज्ञा के स्थान पर किया जाता है उन्हें सर्वनाम कहते हैं। निम्न दोनों वाक्यों के बीच तुलना कीजिए:

  1. Rahul is absent because Rahul is ill. (राहुल अनुपस्थित है क्योंकि राहुल बीमार है।)
  2. Rahul is absent because he is ill. (राहुल अनुपस्थित है क्योंकि वह बीमार है।)

पहले वाक्य में "Rahul" शब्द का प्रयोग बार-बार किया गया है, जबकि दूसरे वाक्य के दूसरे मामले में "Rahul" की जगह "he" का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे पहले वाक्य के मुक़ाबले ज़्यादा प्रवाहमय बनाता है।

मानक अंग्रेज़ी में सर्वनाम के आठ भेद हैं:

  1. Personal pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)
  2. Possessive pronoun (स्वत्वबोधक सर्वनाम)
  3. Reflexive pronoun (निजवाचक सर्वनाम)
  4. Relative pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)
  5. Demonstrative pronoun (निश्चयवाचक सर्वनाम)
  6. Indefinite pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)
  7. Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)
  8. Distributive pronoun (वितरणवाचक सर्वनाम)

पुरुषवाचक सर्वनाम (personal prounoun)[सम्पादन]

"I", "me", "he", "she", "it", "they", आदि शब्द किसी व्यक्ति का बोध कराते हैं, जिसकी वजह से इन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम अर्थात् "personal pronoun" कहा जाता है।

पुरुषवाचक सर्वनाम को तीन हिस्सों में बाँटा जा सकता है:

  1. First Person (प्रथम पुरुष)
  2. Second Person (मध्यम पुरुष)
  3. Third Person (अन्य पुरुष)
प्रकार नियुक्तिवाचक अधिकारात्मक वस्तुनिष्ठ अधिकारात्मक संज्ञा
एकवचन प्रथम पुरुष I my me mine
मध्यम पुरुष you your you yours
अन्य पुरुष he his him his
she her her hers
it its it its
बहुवचन प्रथम पुरुष we our us ours
मध्यम पुरुष you your you yours
अन्य पुरुष they their them theirs
प्रश्नवाचक who whose whom whose

प्रथम पुरुष (first person)[सम्पादन]

इस समूह के सर्वनामों का प्रयोग वक्ता के लिए किया जाता है। इसमें सिर्फ दो ही शब्द हैं: "I" (एकवचन) और "we" (बहुवचन)। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. I am a boy. (मैं एक लड़का हूँ।)
  2. We are friends. (हम दोस्त हैं।)

मध्यम पुरुष (second person)[सम्पादन]

इस समूह के सर्वनामों का प्रयोग स्रोता(ओं) के लिए किया जाता है। इस समूह में "You" (तुम) एकमात्र सर्वनाम है जिसका इस्तेमाल एकवचन और बहुवचन दोनों के लिए किया जा सकता है। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. You are beautiful. (तुम सुंदर हो।)

अन्य पुरुष (third person)[सम्पादन]

इस समूह के सर्वनामों का प्रयोग वक्ता और स्रोता के अलावा किसी और व्यक्ति के लिए किया जाता है। इसमें "he", "she", "it", और "they" जैसे शब्दों का प्रयोग होता है। "He" और "She" का प्रयोग व्यक्ति के लिंग के अनुसार किया जाता है, और बाकी शब्द लिंग-तटस्थ हैं। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. They are children. (वे बच्चे हैं।)
  2. It is a book. (यह एक किताब है।)

स्वत्वबोधक सर्वनाम (possessive pronoun)[सम्पादन]

सर्वनाम जिसकी मदद से किसी वस्तु पर किसी का अधिकार या मालिकाना दर्शाया जाता हो, उसे स्वत्वबोधक सर्वनाम अर्थात् "possessive pronoun" कहते हैं, जैसे "my", "mine", "hers", "his", "yours", आदि। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. 'This is my house. (यह मेरा घर है।)
  2. This is his book. (यह मेरी किताब है।)

निजवाचक सर्वनाम (reflexive pronoun)[सम्पादन]

एक निजवाचक सर्वनाम अर्थात् "reflexive pronoun" वह शब्द है जिसमें कर्म और कर्ता समान हो, जैसे "myself", "ourselves", "yourself", "herself", "themselves", आदि।

  1. I will do it myself. (यह मैं खुद कर लूँगा/लूँगी।)
  2. You have hurt yourself. (तुमने अपने आप को चोट पहुँचाई है।)

संबंधवाचक सर्वनाम (relative pronoun)[सम्पादन]

संबंधवाचक सर्वनामों अर्थात् "relative pronouns" की मदद से दो खंडों की बीच का संबंध दर्शाया जाता है, जैसे "that", "who", "which", आदि। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. The man who is standing there is my brother. (जो आदमी वहाँ पर खड़ा है, वह मेरा भाई है।)

इस वाक्य को लंबे रूप से इस तरीके से लिखा जा सकता है: "The man is standing there. That man is my brother." ("वह आदमी वहाँ पर खड़ा है। वह आदमी मेरी भाई है।")

निश्चयवाचक सर्वनाम (demonstrative pronoun)[सम्पादन]

इस तरह के सर्वनाम में "this" और "that" जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। इसमें वाक्य के कर्म को दर्शाया जाता है, जैसे "this" ("यह") और "that" ("वह")। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. This is my book. (यह मेरी किताब है।)
  2. That is your pen. (वह तुम्हारा कलम है।)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (indefinite pronoun)[सम्पादन]

इन सर्वनाम शब्दों का इस्तेमाल उन वाक्यों में किया जाता है जिनपर किसी विशिष्ट कर्म का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें कभी-कभी "indefinite pronoun" या "अनगिनत सर्वनाम" भी कहा जाता है, जैसे "any", "something", आदि। वाक्य में प्रयोग के उदाहरण हैं:

  1. I need some money. (मुझे कुछ पैसे चाहिए।)
  2. Someone is at the door. (दरवाजे पर कोई है।)

प्रश्नवाचक सर्वनाम (interrogative pronoun)[सम्पादन]

जिन सर्वनामों का इस्तेमाल प्रश्न पूछते समय किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम अर्थात् "interrogative pronoun" कहा जाता है, जैसे "who" ("कौन"), "which" ("कौन-सा"), "where" ("कहाँ"), "what" ("क्या"), आदि।

  1. Who are you? (आप कौन हैं?)
  2. Where are they? (वे कहाँ पर हैं?)
  3. What are you doing? (आप क्या कर रहे हैं?)

वितरणवाचक सर्वनाम (distributive pronoun)[सम्पादन]

जिस सर्वनाम से एक-बार-में-एक कर्म की तरफ़ इशारा किया जाता है, उसे वितरणवाचक सर्वनाम अर्थात् "distributive pronoun" कहा जाता है, जैसे "either" ("या तो"), "neither" ("न तो"), "each" ("प्रत्येक"), आदि।

  1. Each of these boys deserved a reward. (इन लड़कों में से प्रत्येक इनाम का हकदार है।)
  2. We may go either today or tomorrow. (हम आज या तो कल जा सकते है।)