आर्थिक एवं सामाजिक विकास लोकसेवा अध्यायवार हल प्रश्नोत्तर/जनसंख्या

विकिपुस्तक से

I.A.S(pre)[सम्पादन]

  1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।[I.A.S(pre)-06]
  • १.भारत के 28 राज्यों(दिल्ली तथा पांडिचेरी उसमें सम्मिलित नहीं है) में सिक्किम का क्षेत्रफल सबसे कम है।
  • २.पांडिचेरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा अन्य संघ राज्य क्षेत्रों में से चंडीगढ़ की साक्षरता दर सबसे अधिक है।
  • ३.भारत के भारत के 28 राज्यों में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक जनसंख्या महाराष्ट्र की है।

3 सही है।

  1. बीसवीं शताब्दी के दौरान भारत की जनसंख्या वृद्धि को चार पृथक चरणों में वर्गीकृत किया जा सकता है सूची 1 अवधि को सूची दो चरण के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।[I.A.S 2002]
अवधी चरण
A.1901-21 मंद वृद्धि
B.1921-51 स्थायी वृद्धि
C.1951-81 द्रुतगामी वृद्धि
D.1981-2001 कम होने के निश्चित लक्षणों सहित तीव्र वृद्धि
  1. निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन आर्थिक विकास से संबंधित विशिष्ट जनसांख्यिकीय संक्रमण का सही अनुक्रम दर्शा देगा।[I.A.S1993]
  • पहला उच्च जन्म दर का उच्च मृत्यु दर से
  • दूसरा उच्च जन्म दर का निम्न मृत्यु दर से
  • तीसरा निम्न जन्म दर का निम्न मृत्यु दर से

U.P.P.S.C & OTHER[सम्पादन]

  1. वर्ष 2011 की भारत की जनगणना के लिए आदर्श वाक्य था हमारी जनगणना हमारा भविष्य यह 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी।
  2. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि निम्न में से किसका परिणाम है अशोधित जन्म दर और अशोधित मृत्यु दर।
  3. जनसंख्या वृद्धि के स्वरूप में एक दीर्घ कालावधि में घटित क्रमिक परिवर्तन को कहते हैं:-जनांकिकीय संक्रमण।
  4. स्थायी जनसंख्या संरचना के लिए निम्नलिखित में से एक प्रक्रिया का चयन कीजिए-स्थिर जन्म दर और मृत्यु दर
  5. वर्तमान में भारत की जनसंख्या वृद्धि निम्न में से किस दौर से गुजर रही है:-निश्चित रूप से गिरने की प्रवृत्ति के साथ उच्च वृद्धि दर
  6. माल्थस के अनुसार जनसंख्या नियंत्रण का सर्वाधिक प्रभावकारी उपाय निम्नलिखित में से कौन सा है:-जन्म नियंत्रण
  • माल्थस ने 1798 में अपने लेख जनसंख्या सिद्धांत में प्रतिपादित किया कि उत्पादन अंकगणितीय क्रम[1,2,3,4...]में बढ़ता है जबकि जनसंख्या ज्यामितीय क्रम[1,2,4,8,16] में बढ़ती है।
  • माल्थस ने जनसंख्या नियंत्रण हेतु विवाह स्थगित करने को प्रमुख निवारक माना परंतु उन्होंने अपनी पुस्तक के 1807 में विवाह में देरी करके विवाह से पहले ब्रह्मचर्य का पालन करके तथा विवाह के पश्चात भी अधिकाधिक आत्म नियंत्रण रखकर अर्थात जन्म दर को कम करने के निरोधक उपाय द्वारा जन्म दर को किसी सीमा तक कम करने की संभावना को स्वीकार किया था।
  1. निम्नलिखित में से कौन सा जनसंख्या की जनांकिकीय विशेषताओं का हिस्सा नहीं है:- रहन सहन का स्तर।[जनसंख्या की जनांकिकीय विशेषताओं में जनसंख्या का घनत्व लिंगानुपात,ग्रामीण-शहरी जनसंख्या, साक्षरता, आयु संरचना और जीवन प्रत्याशा मुख्य रूप से सम्मिलित किए जाते हैं]
  2. भारत में लॉर्ड मेयो के शासनकाल में प्रथम जनगणना हुई।
  3. भारत में प्रथम नियमित जनगणना 1881 में की गई।
  4. भारत की जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत बदलाव वर्ष 1971 में देखने को मिला था।इस समय दशकीय वृद्धि दर 24.80% थी जबकि 1981 में 24.66%[U.P-14]
  5. भारत का जनसंख्या घनत्व निरंतर बढा है।
  1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए:

१.भारत की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है। २.वर्तमान वृद्धि दर से निकट भविष्य में इसके चीन से आगे के आगे जाने की संभावना है। ३.विश्व में प्रत्येक 6 व्यक्तियों में एक भारतीय है। ४.भारत की लगभग 21.92%जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे स्तर में है।

  1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

कथन-भारत की जनगणना हर 10 वर्ष पर की जाती है। कारण-10 वर्ष की अवधि के दौरान भारत की जनसंख्या अधिकांशतः अपरिवर्तित रही है। उत्तर-कथन सही है,किंतु कारण गलत है।

M.P,Bihar,chh,utt.P.S.C[सम्पादन]

  1. जनसंख्या बढ़ने का भारत में क्या कारण है:-मृत्यु दर में कमी।[M.P-97]
  2. माल्थस के जनसंख्या सिद्धांत के अनुसार जनसंख्या में वृद्धि होती है:-ज्यामितीय क्रम में[1,2,4,8,16.....]
  3. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या का घनत्व संबंधित है:-औद्योगिक क्षेत्रों में।
  4. बंध्याकरण के लिए जो जनसंख्या नियंत्रित करने का एक अधिक विश्वसनीय तरीका है दम पत्तियों का अपनी इच्छा से ना कराने के कुछ कारण हैं:-

१.लड़कों के लिए इच्छा 2.शिशु मृत्यु की ऊंची दर 3. समझदारी की कमी 4.अति गरीब परिवारों में आर्थिक मजबूरियां

  1. भारत में प्रथम जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के शासन काल में प्रारंभ हुई।[M.P-90]
  2. 2011 की जनगणना के अनुसार 2001-2011 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर का प्रतिशत क्या था 17.64%[B-16][U.P-17,16,15,14,12]
  3. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या घनत्व है:- 382[M.P-17]
  4. 2011 की जनगणना में जाति को सम्मिलित करने की सहमति देने वाले मंत्रियों के समूह के प्रमुख थे:- प्रणब मुखर्जी
  5. भारत की कुल जनसंख्या है 121 0854 977।