कक्षा पांचवी का गणित/संख्या लेखन

विकिपुस्तक से
कक्षा पांचवी का गणित
संख्या लेखन मछली उछली
Oud chineese cijfers

1. शब्दों में लिखो ।

(i) 19,342

(ii) 92,869

(iii) 9,99,999

(iv) 70,00,000

(v) 8,92,30,000

(vi) 99,99,99,999

2. अंकों में लिखो ।

(i) नौ हजार नौ सौ नब्बे

(ii) नब्बे हजार नौ सौ सात

(iii) नब्बे लाख नब्बे हजार नौ सौ

(iv) बानवे लाख तीस हजार नौ सौ निन्यानवे

(v) एक करोड़

(vi) सात करोड़ निन्यानवे लाख

3. निम्नलिखित संख्याओं में उचित स्थानों पर अल्पविराम लगाओ।

(i) 328947

(ii) 1000831

(iii) 6302246

(iv) 9878651

(v) 9000000

(vi) 19978610

4. नौ अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या लिखो ।

5. एक लाख में कितने हजार होते हैं?

6. एक करोड़ में कितने लाख होते हैं?


आठ अंकों की संख्या को पीरियड बनाकर लिखना :

1,29,54,786 के सभी अंकों को नीचे स्थानीय मान की तालिका में उचित स्थानों पर दर्शाया गया है।

संख्या पीरियड
करोड़ लाख हजार इकाई
एक करोड़ दस लाख लाख दस हजार हजार सैंकड़ा दहाई इकाई
10000000 1000000 100000 10000 1000 100 10 1
1 2 9 5 4 7 8 6