गूगल/गूगल रुझान

विकिपुस्तक से

गूगल रुझान[सम्पादन]

गूगल का वर्तमान और पिछले हुए खोज की सूची द्वारा अधिक खोजे गए सामग्री के बारे में बताता है। इससे लोगों द्वारा क्या खोजा जा रहा है। उसकी जानकारी मिलती है। यह मुख्यतः अंग्रेज़ी भाषा के लिए उपलब्ध है। लेकिन हिन्दी के कई शब्दों के लिए यह परिणाम दिखाता है। पर इसकी अधिक खोजे गए परिणाम को नहीं दिखाता है।

इससे गूगल का मुख्य उद्देश्य लोगों को गूगल में खोजने हेतु आकर्षित करना ही है। जिससे अधिक लोग गूगल के खोज का उपयोग करें। यह इसके साथ ही ऐसे लोगों को देखता है जो अधिक खोजने वाली जानकारी का उपयोग करना चाहते हैं। इसके द्वारा वह लोग ऐसे परिणाम देखते हैं और उस परिणाम के अनुसार अपने कार्य करते हैं। लेकिन इस के साथ ही वे लोग गूगल के सेवा से भी जुड़ जाते हैं और गूगल को नई प्रयोक्ता भी मिलते रहते हैं।

यह पूर्ण रूप से निःशुल्क सेवा है, क्योंकि गूगल को इसके द्वारा नए प्रयोक्ता मिलते ही रहते हैं साथ ही जो पुराने प्रयोक्ता हैं, वह भी इस जानकारी को प्राप्त करने हेतु आ जाते हैं।