नवंबर समसामयिकी/संक्षिप्त सुर्खियाँ

विकिपुस्तक से

QS RANKINGS[सम्पादन]

  • क्वैकेरेली साइमंड्स(Quacquarelli Symonds- QS) द्वारा एशिया के विश्वविद्यालयों के लिये रैंकिंग (QS World University Rankings for Asia) जारी की गई है।
  • एशिया महाद्वीप के 550 विश्वविद्यालयों में भारत के शामिल 96 भारतीय विश्वविद्यालय में 20 नए विश्वविद्यालय शामिल हैं।
  • चीन के सबसे अधिक विश्वविद्यालय (118) शामिल हैं जिनमें से 4 शीर्ष 10 में शामिल हैं
  • भारत के विश्वविद्यालयों में कोई भी शीर्ष 30 में शामिल नहीं हैं।
  • शीर्ष 100 में भारत के 8 विश्वविद्यालय, और शीर्ष 250 में 31 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
  • भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संस्थान IIT बॉम्बे है,जो एक स्थान नीचे गिरकर 34 वें स्थान पर है।
  • इसके बाद आईआईटी दिल्ली 43 वें स्थान पर और आईआईटी मद्रास 50 वें स्थान पर है।

अल्बानिया की राजधानी तिराना में 26 नवंबर को,6.4तीव्रता का भूकंप के झटके[सम्पादन]

  • अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 6.4 तीव्रता के साथ आये भूकंप का केन्द्र राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।
  • दुर्रेस सर्वाधिक प्रभावित शहर,उसके बाद कुर्बिनतथा उत्तरी शहर लेज्हाहै।
  • अल्बानिया के राष्ट्रपति इलिर मेटा ने थुमाने की स्थिति को काफी गंभीर बताया।प्रधानमंत्री एदी रमा।
  • इससे पहले साल 1979 में 6.9 तीव्रता के भूकंप में 136 लोगों की जान गई थी और क़रीब एक हज़ार लोग घायल हुए थे।
  • उत्तर-पूर्वी यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप में स्थित इस छोटे से पहाड़ी देश जिसकी राजधानी तिराना,यहाँ का सबसे बड़ा शहर भी है।
  • इसकी स्थलीय सीमाएँ उत्तर में मोंटेनेग्रो,उत्तर-पूर्व में सर्बिया (कोसोवो),पूर्व में मैसीडोनिया गणराज्य तथा दक्षिण-पश्चिम में ग्रीस से मिलती हैं।
  • अल्बानिया,क्रोएशिया और इटली के साथ समुद्री सीमाएँ भी साझा करता है।पश्चिम में एड्रियाटिक और आयोनियन सागर में इसकी तटीय सीमा है।
  • बाल्कन देश:-सर्बिया, मोंटेनेग्रो,बुल्गारिया,रोमानिया,अल्बानिया,ग्रीस,स्लोवेनिया,क्रोएशिया, बोस्निया- हर्ज़ेगोविना, मैसीडोनिया, कोसोवो।
  • अल्बानिया ने वर्ष 2009 में नाटो (NATO) की सदस्यता प्राप्त की।

टारगेट ओलंपिक पोडियम (Target Olympic Podium- TOP) योजना[सम्पादन]

वर्तमान में इसके तहत लगभग 352 एथलीट सहायता प्राप्त कर चुके हैं। 2014 में राष्ट्रीय खेल विकास कोष (National Sports Development Fund- NSDF) के तहत स्धापित। अभी तक NSDF के कुल खर्च का लगभग 54.40% TOP योजना पर खर्च किया जा चुका है। इसका लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतने की संभावना रखने वाले एथलीटों की पहचान कर उन्हें ओलंपिक की तैयारी के लिये समर्थन तथा सहायता देना है। ऐसे खेल जिनमें भारत की ओलंपिक में पदक जीतने की संभावना है, को उच्च प्राथमिकता वाले खेलों की सूची में रखा गया है, जो इस प्रकार हैं- (i) एथलेटिक्स, (ii) बैडमिंटन, (iii) हॉकी, (iv) शूटिंग, (v) टेनिस, (vi) भारोत्तोलन, (vii) कुश्ती, (viii) तीरंदाजी (ix) मुक्केबाज़ी उच्च प्राथमिकता वाले खेलों के अलावा अन्य खेलों को राष्ट्रीय खेल महासंघ (National Sports Federations- NSF) द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने, भारत में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन करने, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और कोचिंग शिविरों का आयोजन कराने के लिये यह सहायता दी जाती है।

कुफरी सह्याद्रि (Kufri sahyadri)-आलू की एक नई किस्म[सम्पादन]

केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र शिमला द्वारा विकसित। हिमाचल क्षेत्र में आलू में नेमोटोड्स पाए जाने के कारण आलू के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है जिसके लिये कुफरी सह्याद्रि का विकास किया गया। इस नई किस्म पर नेमोटोड्स का प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा यह किस्म आलू की कुफरी ज्योति और कुफरी स्वर्ण किस्म का स्थान लेगी। नेमोटोड्स गोलकृमि होते हैं जिन्हें नग्न आँखों से नहीं देखा जा सकता। ये आलू की जड़ों को प्रभावित करते हैं, इनसे प्रभावित आलू से स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता परंतु आलू उत्पादन कम हो जाता है।

किम्बर्ले प्रक्रिया प्रमाणन योजना (Kimberley Process Certification Scheme- KPCS)[सम्पादन]

  • नई दिल्ली में इसकी बैठक (भारत की अध्यक्षता में) आयोजित की जा रही है।
  • यह हीरे के दुरुपयोग को रोकने के लिये कई देशों,उद्योगों और नागरिक समाजों की एक संयुक्त पहल है।
  • वर्तमान में इसमें 55 सदस्य,82 देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इसमें यूरोपीय संघ के 28 सदस्य देश भी शामिल हैं ।
  • भारत,इसके संस्थापक सदस्यों में से एक है।
  • इसकी अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी सदस्य देशों को बारी-बारी से सौंपी जाती है।
  • आमतौर पर प्रत्येक वर्ष इसके उपाध्यक्ष का चुनाव किम्बर्ले प्रक्रिया प्लेनेरी (Kimberley Process Plannery) द्वारा किया जाता है, जिसे अगले वर्ष अध्यक्ष बना दिया जाता है।
  • वर्ष 2019 के लिये रूसी संघ को KPCS का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अल्फांसो आम का अफ्रीका के मलावी से आयात[सम्पादन]

भारत में अक्तूबर से दिसंबर माह के दौरान आम उपलब्ध नहीं होता है, परंतु इस अवधि में अफ्रीका के मलावी में आम की पैदावार की जाती है। इस आम की गंध और स्वाद अफ्रीका से आने के बावजूद भी महाराष्ट्र के देवगड ज़िले के अल्फांसो की तरह ही है। अल्फांसो आम को फलों का राजा माना जाता है तथा महाराष्ट्र में इसे ‘हापुस’ नाम से भी जाना जाता है। अपनी सुगंध और रंग के साथ-साथ अपने स्वाद के चलते इस आम की मांग भारतीय बाज़ारों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में भी है। महाराष्ट्र के रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, पालघर, ठाणे और रायगढ़ ज़िलों के अल्फांसो आम को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication- GI) टैग प्रदान किया जा चुका है। भारत से इसका निर्यात जापान, कोरिया तथा यूरोप को किया जाता है।