भारत का कालक्रम

विकिपुस्तक से
  • प्रागैतिहासिक काल
  • 500,000 से पुर्व ऐतिहासिक काल
  • 500,000-10,000 ईसा पूर्व पाषाण काल संस्कृति - 100,000 ईसा पूर्व अफ्रीका में होमो सेपियंस सेपियंस (Homo Sapiens Sapiens) का उदय|
  • 10,000-4000 ईसा पूर्व मध्य पाषाण संस्कृति|
  • 4000 ईसा पूर्व नवपाषाण काल|
  • 3200 ईसा पूर्व सुमेर निवासियों (Sumerian) ने विश्व की पहली सभ्यता की स्थापना की।
  • 3000-2600 ईसा पूर्व हड़प्पा सभ्यता की शुरुआत।
  • 2600-2500 ईसा पूर्व हड़प्पा सभ्यता अपनी सबसे विकसित अवस्था में- 2200 ईसा पूर्व चीनी सभ्यता का उदय।
  • 2000-1900 ईसा पूर्व हड़प्पा सभ्यता का पतन और यह वैदिक परंपरा थी।
  • 1500-500 ईसा पूर्व वैदिक युग का प्रारंभ।
  • 1200-900 ईसा पूर्व चार संहिताओं अथर्ववेद, ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद (Atharva Veda, Rig Veda, Sama Veda, Yajur Veda) की रचना हुई – 1200 ईसा पूर्व हिब्रू सभ्यता (Hebrew civilization) का उदय।
  • 1000 ईसा पूर्व आर्यों ने गंगा की घटी में प्रवास किया।
  • 800-700 ईसा पूर्व उपनिषदों की रचना हुई।
  • 600 ईसा पूर्व ऋग्वेद में सबसे प्राचीन तिथि लिखी गयी।
  • 600 ईसा पूर्व सोलह महान राज्यों (महाजनपद) का उदय।
  • 563-483 ईसा पूर्व बुद्ध का जीवन काल।
  • 540-493 ईसा पूर्व बिम्बिसार का शासनकाल - 509 ईसा पूर्व रोमन गणराज्य की स्थापना।
  • 540-468 ईसा पूर्व चौबीसवें जैन तीर्थंकर महावीर का जीवन काल
  • 527 ईसा पूर्व बुद्ध ने पहला धर्मोपदेश दिया।
  • 517 ईसा पूर्व फारस (Persia) के हख़ामनी साम्राज्य (Achaemenid empire) ने गांधार पर कब्जा कर लिया।
  • 500 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में मगध राज्य का उदय।
  • 490-459 ईसा पूर्व अजातशत्रु का शासनकाल।
  • 400 ईसा पूर्व महाभारत और रामायण की रचना।
  • 362-321 ईसा पूर्व उत्तर और मध्य भारत में नंद वंश का शासन।
  • 326 ईसा पूर्व सिकंदर ने सिंधु नदी को पार किया, सिकंदर और पोरस के बीच हायडापेस का युद्ध- प्राचीन ग्रीक भाषा में झेलम नदी को हायडापेस (Hydaspes) और ऋग्वेद में वितस्ता कहा गया है।
  • 321-297 ईसा पूर्व मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त (Chandragupta) का शासनकाल।
  • 321-296 ईसा पूर्व अर्थ शास्त्र की रचना।
  • 302 ईसा पूर्व यूनानी राजदूत मेगस्थनीस (Megasthenes) चंद्रगुप्त के दरबार में आया, जिसे यूनानी राजा सेल्यूकस प्रथम (Hellenistic king Seleucus I) ने भेजा था। मेगस्थनीस ने इंडिका (Indica) की भी रचना की थी। - चीन में महान दीवार का निर्माण।
  • 297-272 ईसा पूर्व बिन्दुसार का शासनकाल।
  • 268-231 ईसा पूर्व अशोक का शासनकाल।
  • 260 ईसा पूर्व अशोक द्वारा कलिंग की विजय।
  • 257-256 ईसा पूर्व अशोक के कलिंग शिलालेखों के साथ, 14 शिलालेखों का निर्माण।
  • 251 ईसा पूर्व अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र को सीलोन (श्रीलंका) बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजा।
  • 250-240 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में तीसरी बौद्ध संगीति।
  • 242 ईसा पूर्व अशोक के सात स्तंभ शिलालेखों का निर्माण।
  • 240-232 ईसा पूर्व लघु स्तंभ शिलालेखों का निर्माण।
  • 184 ईसा पूर्व अंतिम मौर्य राजा ब्रिह्दार्थ की मृत्यु, शुंग राजवंश के राजा पुष्यमित्र का उदय।
  • 73 ईसा पूर्व अंतिम शुंग राजवंश के राजा देवभूति की हत्या।

भारतीय-बैक्ट्रियंस (Indo-Bactrians) एवं उत्तर पश्चिम भारत[सम्पादन]

  • 250 ईसा पूर्व बक्ट्रियन यूनानियों द्वारा ओक्सस नदी (Amu Darya, greek- Oxus River) के मैदानों पर राज्य की स्थापना।
  • 200-190 ईसा पूर्व देमेत्रियस (Demetrius) भारतीयों का राजा बना।
  • 166-155 ईसा पूर्व सबसे प्रसिद्ध इंडो-ग्रीक शासक मिनांडर (Menander) का शासन काल।
  • 150 ईसा पूर्व गांधार कला का विकास एवं प्रसार।
  • 140-130 ईसा पूर्व अंतिम भारतीय-बक्ट्रियन राजा हेलिओक्लीज (Heliokles) का शासन|
  • 94 ईसा पूर्व उत्तर-पश्चिम भारत में मॉएस (Maues), शक् या इंडो-पार्थियन राजाओं का शासन।
  • 78 ईसवी कनिष्क ने "गांधार के राजा” के रूप में कुषाण वंश की स्थापना की।

दक्षिण और मध्य भारत[सम्पादन]

  • 50 ईसा पूर्व- 50 ईसवी रोमन साम्राज्य के साथ व्यापार अपनी ऊँचाईयों पर।
  • 5 ईसा पूर्व-ईस्वी 29, यीशु का जीवन और ईसाई धर्म का उदय।
  • 27 ईसा - 2 ईस्वी सातवाहन (आंध्र) राजवंश।
  • 68 ईसवी, मायलापुर, मद्रास में सेंट थॉमस का मौत।
  • 150 ईसवी, रुद्र्मन ने पश्चिमी भारत में शक् सत्ता की स्थापना की।
  • 174-203 ईसा पूर्व यजन के अंतर्गत आन्ध्र में विकसित राज्य की स्थापना।
  • 225 ईसा पूर्व सातवाहन वंश (आन्ध्र प्रदेश) का अंत।
  • 255 ईसा पूर्व-मध्य 6 वीं शताब्दी बुंदेलखंड के वाकाटक का शासन।
  • 325 ईसा पूर्व पल्लव वंश की स्थापना।

==गुप्त वंश==गुप्त वंश कि स्थापना श्री गुप्त ने कि थी

  • 320-335 ईसवी चंद्रगुप्त प्रथम द्वारा गुप्त साम्राज्य की स्थापना।
  • 320 ईसवी पुराणों की रचना।
  • 335-380 ईसवी समुद्रगुप्त का शासनकाल।
  • 380–415 ईसवी चंद्रगुप्त द्वितीय या चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के शासन के दौरान गुप्त वंश का स्वर्ण काल। चन्द्रगुप्त द्वितीय के दरबार में कालिदास भी रहा करते थे।
  • 405-411 ईसवी चीनी तीर्थयात्री फ़ह्सिएन (Fa-hsien) का भारत में चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में आगमन।
  • 454 ईसवी जैन धर्म की वल्लभी परिषद् का आयोजन - श्वेतांबर और दिगंबर दो अलग संप्रदायों में उदभव।
  • 455-467 ईसवी स्कन्दगुप्त का शासनकाल, हूणों का उत्तर पश्चिमी भारत पर आक्रमण।
  • 543-566 ईसवी पुलकेशिन प्रथम के तहत बादामी के चालुक्यों के राजवंश की स्थापना।
  • 560-574 ईसवी सिम्हाविष्णु द्वारा कांची में पल्लव राजवंश की स्थापना।
  • 600-630 ईसवी महेन्द्रवर्मन के तहत पल्लव शक्ति का का विकास - 570-632 ईसवी मोह्हमद साहब का जीवन काल, 7-8 वीं शताब्दी इस्लाम की वृद्धि और प्रसार
  • 609-642 ईसवी पुलकेशिन द्वितीय के अंतर्गत चालुक्य शक्ति का विस्तार, दक्षिण भारत में प्रभुत्व के लिए पल्लव और चालुक्यों के बीच संघर्ष|
  • 752 ईसवी-10वीं के बीच राष्ट्र्कूटों द्वारा एलोरा गुफाओं का निर्माण।
  • 756-757 ईसवी एलोरा में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण।
  • 757-

उत्तर भारत[सम्पादन]

  • 606-647 ईसवी कन्नौज के हर्ष वर्धन का
  • 629-645 ईसवी चीनी बौद्ध यात्री ह्वेनसांग (Hsieun Tsang) की भारत यात्रा।
  • 630 ईसवी चालुक्यों द्वारा हर्ष वर्धन की पराजय।
  • 711 ईसवी में अरबों द्वारा सिंध की विजय, भारत में इस्लाम की स्थापना।
  • 730-756 ईसवी नागभट्ट द्वारा गुर्जर-प्रतिहार राजवंश की स्थापना।
  • 736 ईसवी दिल्लिका (दिल्ली) स्थापित।
  • 750-770 ईसवी गोपाल द्वारा बंगाल में पाल वंश की स्थापना।
  • 752 ईसवी पल्लव राजा ने चालुक्यों को हराया।
  • 780 ईसवी उज्जैन में गुर्जर-प्रतिहारों ने अपनी शक्ति स्थापित की।
  • 788-836 ईसवी शंकराचार्य का जीवनकाल।
  • 814-840 ईसवी सबसे शक्तिशाली राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष का शासनकाल।
  • 836-885 ईसवी सम्राट मिहिर भोज द्वारा गुर्जर-प्रतिहार साम्राज्य का विस्तार।
  • 885-910 ईसवी राजा महेन्द्रपाल द्वारा प्रतिहार साम्राज्य का प्रसार।
  • 1077-1120 ईसवी पाल वंश के राजा रामपाल के तहत पाल राजवंश की शक्ति में वृद्धि।
  • 11वीं-13वीं शताब्दी में धर्मयुद्ध के परिणामस्वरूप पूर्व-पश्चिम में अधिक से अधिक संपर्क।
  • 1148 ईसवी कल्हण द्वारा राजतरंगिणी की रचना

दक्षिण भारत[सम्पादन]

  • 897 ईसवी राजा आदित्य द्वारा चोल राजवंश की स्थापना।
  • 907 ईसवी परांतक प्रथम के तहत चोलों की शक्ति में वृद्धि।
  • 939-968 ईसवी दक्कन में राष्ट्रकूटों का प्रभुत्व।
  • 973 ईसवी तायला, कल्याणी के चालुक्यों ने राष्ट्रकूटों को हराया, और बाद में चालुक्य वंश की स्थापना की।
  • 985-1016 ईसवी राजराजा प्रथम ने चोल साम्राज्य स्थापित किया।
  • 1016-1044 ईसवी राजेंद्र चोल का शासनकाल।
  • 1025 ईसवी चोलों दक्षिण पूर्व एशिया में नौसेना के साथ युद्ध का संचालन किया।
  • 1025-1137 ईसवी वैष्णव शिक्षक रामानुज का जीवनकाल।
  • 1077 ईसवी चोल व्यापारियों ने चीन की यात्रा की।
  • 1100 ईसवी रामानुज ने भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया।
  • 1246-1279 ईसवी राजेन्द्र तृतीय, अंतिम चोल राजा का जीवनकाल।

उत्तर भारत में ग़ज़नवी और ग़ोरी साम्राज्य[सम्पादन]

  • 971-1030 गजनी के महमूद का शासनकाल
  • 973–1048 अलबरूनी फिरदौसी का जीवनकाल
  • 997-1014 अफगानिस्तान में गजनी के महमूद का उत्तरी भारत पर आक्रमण एवं हर साल लूटपाट। मुह्हमद गोरी ने, गजनवी को हराया और पंजाब पर कब्ज़ा कर लिया।
  • 1175 मुहम्मद ग़ोरी का भारत पर पहला आक्रमण।
  • 1179 मुहम्मद ग़ोरी द्वारा पेशावर पर कब्ज़ा।
  • 1186 मुहम्मद ग़ोरी द्वारा लाहौर पर कब्ज़ा।
  • 1192 मोहम्मद गोरी ने तराइन के युद्ध में पृथ्वीराज चौहान के नेतृत्व में राजपूतों को हराया।
  • 1193 मुहम्मद ग़ोरी ने दिल्ली और उत्तर भारत पर कब्ज़ा किया।
  • 1206 मुहम्मद ग़ोरी की लाहौर में हत्या कर दी गयी।

दिल्ली सल्तनत[सम्पादन]

  • 1206-1210 कुतुब-उद-दीन ऐबक ने मामलुक वंश (गुलाम वंश, या दिल्ली सल्तनत) की स्थापना की।
  • 1211-1236 शम्स-उद-दीन इल्तुतमिश का शासनकाल।
  • 1221-1222 मंगोल द्वारा उत्तर पश्चिम भारत में आक्रमण शुरू।
  • 1231 इल्तुतमिश द्वारा ग्वालियर पर कब्ज़ा।
  • 1235 उज्जैन पर कब्ज़ा|
  • 1236-1240 रजिया का शासनकाल।
  • 1240–1246 चालीस रईसों के एक विशिष्ट समूह द्वारा शासन।
  • 1246–1286 बलबन का शासन।
  • 1266-1286 बलबन द्वारा दिल्ली की मुस्लिम कला और अध्ययन केंद्र के रूप में स्थपना।
  • 1290 खिलजी वंश की स्थापना।
  • 1290-1296 पहले खिलजी शासक जलाल-उद-दीन फ़िरोज़ शाह का शासनकाल – मंगोलों के आक्रमण को रोका।
  • 1296-1326 अलाउद्दीन मुहम्मद खिलजी का शासनकाल।
  • 14 वीं सदी सुहरावर्दी, चिश्ती और फिरदौसी सूफी संप्रदाय का उदय। 1300 ईसवी एज़्टेक सभ्यता अपने चरमोत्कर्ष पर।
  • 1301 अलाउद्दीन मुहम्मद खिलजी द्वारा राजपूत किला रणथम्भौर पर कब्जा।
  • 1303 अलाउद्दीन मुहम्मद खिलजी द्वारा राजपूत किला चित्तौड़ पर कब्जा।
  • 1309-1311 अलाउद्दीन मुहम्मद खिलजी द्वारा दक्षिण भारत पर विजय।
  • 1316 शिहाब-अल-दीन उमर का शासनकाल।
  • 1316-1320 कुतुब-अल-दीन मुबारक शाह का शासनकाल।
  • 1320 तुगलकों ने, खलजियों को दिल्ली के सुल्तानों के रूप प्रतिस्थापित किया।
  • 1320-1324 गयासुद्दीन तुगलक शाह प्रथम का शासनकाल।
  • 1324-1351 मुहम्मद तुगलक शाह का शासनकाल।
  • 1334 मालाबार तुग्लकों के शासन से मुक्त हुआ।
  • 1336-1646 विजयनगर साम्राज्य।
  • 1337 बंगाल पर मलिक शम्स-उद-दीन का शासनकाल, तुग्लकों के शासन से मुक्त हुआ।
  • 1347-1526 बहमनी राजवंश।
  • 1351 गियास-अल-दीन महमूद शाह का शासनकाल।
  • 1351-1388 फ़िरोज़ शाह का शासनकाल।
  • 1388-1389 गियास-अल-दीन तुगलक शाह द्वितीय का शासनकाल।
  • 1389-1390 अबू बक्र शाह का शासनकाल।
  • 1390-1394 नासिर अल-दीन मुहम्मद शाह का शासनकाल।
  • 1394 अला-अल-दीन सिकंदर शाह का शासनकाल।
  • 1394-1412 नासिर अल-दीन महमूद शाह का शासनकाल।
  • 1398–1399 तैमुर लंग की सेनाओं द्वारा दिल्ली में लूटपाट।
  • 1414-1450 दिल्ली के सुल्तानों के रूप में सय्यदों का शासन।
  • 1440-1518 कबीर द्वारा सभी धर्मों की एकता का उपदेश।
  • 1450 में लोधियों ने सय्यदों को दिल्ली में प्रस्थापित किया।
  • 1469-1539 गुरु नानक, सिख धर्म के संस्थापक का जीवनकाल।
  • 1480-1564 कर्नाटक संगीत के संगीतकार पुरन्दर दास का जीवनकाल।
  • 1482-1673 अहमदनगर, बरार, बीजापुर के दक्षिणी सल्तनतों,
  • 1482-1673 दक्कन के सल्तनत अहमदनगर, बरार, बीजापुर, बीदर, और गोलकुंडा का उदय।
  • 1486-1533 हिंदू भक्ति के शिक्षक चैतन्य का जीवनकाल। 1492 कोलंबस ने अमेरिका के लिए पहली यात्रा की।
  • 1498 वास्को डा गामा द्वारा भारत में पुर्तगाली उपस्थिति स्थापित।
  • 1509-1529 विजयनगर पर कृष्णदेव राय का शासनकाल।
  • 1510 अफोंसो डी अल्बुकर्क के नेतृत्व में पुर्तगालियों ने गोवा पर अधिकार किया।
  • 1526 बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी को पराजित किया।
  • 1530 बाबर की मौत और हुमायूं का शासन।
  • 1532-1623 तुलसी दास का जीवनकाल।
  • 1540 शेरशाह ने हुमायूं को पराजित किया, हुमायूं का फारस में निर्वासन।
  • 1551-1602 अबुल फज़ल का जीवनकाल।
  • 1555 हुमायूं की वापसी और हुमायूं द्वारा दिल्ली पर पुनः कब्ज़ा।
  • 1556 हुमायूं की मौत और अकबर गद्दी का उत्तराधिकारी बना। पानीपत का द्वितीय युद्ध।
  • 1556-1605 अकबर का शासनकाल। 1558 एलिजाबेथ प्रथम का इंग्लैंड में सिंहासन आरोहण।
  • 1563 हिंदुओं पर तीर्थयात्रा कर की समाप्ति।
  • 1564 गैर मुस्लिमों पर लगने वाले कर जिजया की समाप्ति।
  • 1571 फतेहपुर सीकरी में नई राजधानी का निर्माण।
  • 1573 गुजरात पर विजय।
  • 1575 इबादतखाना का निर्माण।
  • 1576 बंगाल पर विजय।
  • 1581 काबुल पर विजय।
  • 1582 अकबर द्वारा दीन-ए-इलाही का आरंभ।
  • 1584 फतेहपुर सीकरी का त्याग।
  • 1592 उड़ीसा की विजय।
  • 1595 बलूचिस्तान की विजय।
  • 1600 महारानी एलिजाबेथ प्रथम द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी को चार्टर दिया गया।
  • 1605-1627 जहांगीर का शासनकाल।
  • 1612 ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सूरत में व्यापारिक केंद्र की स्थापना।
  • 1616-1618 सर थॉमस रो जहांगीर के दरबार में आया, ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार करने के लिए अनुमति।
  • 1619 सूरत में ब्रिटिश "कारखाने" की स्थापना।
  • 1628-1658 शाहजहां का शासनकाल।
  • 1630-1680 मराठा वंश के संस्थापक, शिवाजी का जीवनकाल।
  • 1642 ब्रिटिश व्यापारिक किले फोर्ट सेंट जॉर्ज की मद्रास में स्थापना।
  • 1643 ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ।
  • 1658-1707 औरंगजेब का शासनकाल।
  • 1664 फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
  • 1674 शिवाजी की छत्रपति के रूप में ताजपोशी।
  • 1679 औरंगजेब ने गैर मुसलमानों पर जिजया पुनः लगाया।
  • 1681 औरंगजेब ने दक्कन की विजय के लिए अभियान शुरू किया।
  • 1686 बीजापुर पर विजय।
  • 1689 गोलकुंडा पर कब्ज़ा, शम्भूजी को पकड़ कर हत्या की गयी।
  • 1690 जॉब चर्नोक ने कलकत्ता में ब्रिटिश व्यापारिक केंद्र की स्थापना की।
  • 1699 सिख खालसा दसवें गुरु, गोबिंद राय द्वारा स्थापित।

अठारहवीं और उन्नीसवीं शताब्दी में मुगल[सम्पादन]

  • 1707-1712 बहादुर शाह का शासनकाल।
  • 1713-1719 फर्रुख़ सियर का शासनकाल। सैयद बंधु हुसैन अली और अब्दुल्ला का ‘राजा निर्माताओं’ के रूप में वर्चस्व।
  • 1714 पेशवा बालाजी विश्वनाथ के तहत मराठा शक्ति का उदय।
  • 1719 रफी-उद दरजात, रफी-उद दौलत, और निकुसियर का शासनकाल।
  • 1719-1748 मुहम्मद शाह का शासनकाल।
  • 1723 निजाम अल-मुल्क ने हैदराबाद में निज़ामी स्थापना की।
  • 1739 करनाल की लड़ाई। ईरान के नादिर शाह ने दिल्ली में लूटपाट की।
  • 1748-1754 अहमद शाह का शासनकाल। 1750 यूरोप में औद्योगिक क्रांति।
  • 1754-1759 आलमगीर द्वितीय का शासनकाल।
  • 1759-1806 शाह आलम द्वितीय का शासनकाल।
  • 1806-1837 अकबर द्वितीय का शासनकाल।
  • 1837-1857 बहादुर शाह द्वितीय का शासनकाल।

अठारहवीं और उन्नीसवीं सदी के भारत में ब्रिटिश[सम्पादन]

  • 1742-1763 दक्षिण भारत पर वर्चस्व के लिए, अपने वैश्विक युद्ध के परिणाम के रूप में ब्रिटिश और फ्रेंच में लड़ाईयां।
  • 1746 जोसेफ फ़्राँस्वा दुप्लेइक्स द्वारा मद्रास पर कब्जा।
  • 1746-1794 सर विलियम जोन्स का जीवनकाल।
  • 1748 अंग्रेजों ने मद्रास वापस प्राप्त किया।
  • 1751 रॉबर्ट क्लाइव ने अर्काट पर कब्जा किया।
  • 1756 कलकत्ता की ब्लैक होल घटना।
  • 1757 क्लाइव ने प्लासी की लड़ाई जीती।
  • 1760 में ब्रिटिश द्वारा फ्रांसीसियों की पराजय।
  • 1761 हैदर अली द्वारा मैसूर में मुस्लिम सत्ता स्थापना।
  • 1764 बक्सर की लड़ाई में ब्रिटिश जीत।
  • 1765 ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल की दीवानी मिली।
  • 1772–1785 वारेन हेस्टिंग्स, बंगाल का 1772-1773 गवर्नर जनरल; भारत का 1784-1785 गवर्नर जनरल।
  • 1774 रोहिल्ला युद्ध।
  • 1778 प्रथम मराठा युद्ध।
  • 1784 में बंगाल एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना।
  • 1786-1793 चार्ल्स कार्नवालिस, भारत का गवर्नर जनरल।
  • 1793 कार्नवालिस द्वारा स्थायी जमींदारी व्यवस्था की स्थापना।
  • 1789-1805 रिचर्ड कोले वेलेस्जली गवर्नर जनरल।
  • 1799 मैसूर के टीपू सुल्तान को श्रीरंगपट्टम में अंग्रेजों द्वारा हरा दिया गया।
  • 1801-1839 रणजीत सिंह द्वारा सिख साम्राज्य की स्थापना।
  • 1802 भसीन की संधि।
  • 1803 द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध।
  • 1805 जुलाई-अक्टूबर, चार्ल्स कार्नवालिस, गवर्नर जनरल बना।
  • 1805-1807 जॉर्ज बारलो कार्यवाहक गवर्नर जनरल बना।
  • 1807-1813 गिल्बर्ट इलियट, फर्स्ट अर्ल ऑफ़ मिंटो, गवर्नर जनरल।
  • 1813 ईसाई मिशनरियों का भारत आगमन।
  • 1813–1823 वारेन हेस्टिंग्स गवर्नर जनरल।
  • 1814-1816 आंग्ल-गोरखा युद्ध।
  • 1818 तीसरे मराठा युद्ध में, मराठों की हार।
  • 1817-1898 सैयद अहमद खान का जीवनकाल।
  • 1823-1828 विलियम पिट एमहर्स्ट गवर्नर जनरल।
  • 1826 बर्मा के साथ यांदबू की संधि।
  • 1827 शिमला का गर्मियों में कामकाज के लिए इस्तेमाल शुरू किया गया।
  • 1828 राम मोहन राय द्वारा ब्रह्म समाज की स्थापना।
  • 1828-1835 विलियम कैवेंडिश बेंटिक, गवर्नर जनरल।
  • 1829 सती प्रथा को अवैध घोषित किया गया।
  • 1835-1836 चार्ल्स थियोफिलस मेटकाल्फ, कार्यवाहक गवर्नर जनरल।
  • 1836-1842 जॉर्ज ईडन, ऑकलैंड का अर्ल, गवर्नर जनरल।
  • 1838-1842 पहला अफगान युद्ध।
  • 1839-1842 अफ़ीम युद्ध।
  • 1842-1844 एलनबरो गवर्नर जनरल|
  • 1843 सिंध पर ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कब्जा।
  • 1844–1848 हेनरी हार्डिंग गवर्नर जनरल।
  • 1845 प्रथम सिख युद्ध।
  • 1848–1856 डलहौजी गवर्नर जनरल।
  • 1848-1849 द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध।
  • 1849 ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पंजाब का विलय।
  • 1852 द्वितीय बर्मा युद्ध।
  • 1853 मुंबई और ठाणे के बीच पहली रेलवे लाइन, कोलकाता और आगरा के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन।
  • 1856 अवध का विलय।
  • 1856–1861 कैनिंग, भारत का गवर्नर जनरल और वाइसराय।
  • 1856-1920 बाल गंगाधर तिलक का जीवनकाल।
  • 10 मई 1857, भारतीय विद्रोह की शुरुआत।
  • 1858 में महारानी की घोषणा।
  • 1862–1863 एल्गिन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1864–1869 जॉन लारेंस भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1865 इंग्लैंड और भारत के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन।
  • 1866-1915 गोपाल कृष्ण गोखले का जीवनकाल।
  • 1867 प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम लागू।
  • 1869–1872 मेयो भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1869-1948 मोहनदास करमचंद गांधी का जीवनकाल।
  • 1872 भारत की पहली जनगणना।
  • 1872–1876 नार्थब्रुक भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1875 मुहम्मद एंग्लो ओरिएंटल कालेज अलीगढ़ में स्थापित।
  • 1875 मेयो कॉलेज अजमेर में स्थापित।
  • 1875-1950 सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवनकाल।
  • 1876 रॉयल टाइटल अधिनियम द्वारा महारानी विक्टोरिया, भारत की महारानी बनी।
  • 1876–1880 लिटन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1876-1948 मोहम्मद अली जिन्ना का जीवनकाल।
  • 1878 वर्नाकुलर प्रेस एक्ट एवं दूसरा आंग्ल-अफगान युद्ध।
  • 1880–1884 रिपन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1880 मेवंद (अफगानिस्तान) का युद्ध, लार्ड रॉबर्ट्स ने कंधार की ओर कूच किया।
  • 1882 मद्रास के पास थियोसोफिकल सोसायटी के मुख्यालय की स्थापना।
  • 1883-1884 इल्बर्ट विधेयक विवाद।
  • 1884–1888 डफरिन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1885 बंबई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना तीसरा आंग्ल-बर्मा युद्ध।
  • 1886 बर्मा को कब्जे में लिया गया।
  • 1888–1894 लैंसडाउन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1889 पंजाब में अहमदिया संप्रदाय स्थापित किया गया।
  • 1889-1964 जवाहर लाल नेहरू का जीवनकाल।
  • 1891 सहमति अधिनियम लागू (Age of Consent Act) किया गया।
  • 1891-1956 (Life Of Dr. Bheemrao Ambedkar.)
  • 1892 भारतीय परिषद अधिनियम लागू किया गया।
  • 1894-1899 एल्गिन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1895-1951 लियाकत अली खान का जीवनकाल।
  • 1899–1905 कर्जन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।

बीसवीं सदी से 1947 तक[सम्पादन]

  • 1900 उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत बनाया।
  • 1904 तिब्बत में यंगहसबंद अभियान।
  • 1905 बंगाल का विभाजन।
  • 1905–1910 मिन्टो भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1906 ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना।
  • 1907 कांग्रेस सूरत में उदारवादियों और चरमपंथियों (नरम दल व गरम दल) के बीच विभाजित।
  • 1908 समाचार पत्र अधिनियम।
  • 1909 तिलक राजद्रोह का दोषी पाया। भारत के कानून की परिषदों (मिंटो-मोर्ले सुधारों) की स्थापना। लार्ड सिन्हा गवर्नर-जनरल की परिषद के लिए नियुक्त।
  • 1910 श्री अरविंद घोष द्वारा पांडिचेरी में आश्रम की स्थापना।
  • 1910 समाचार पत्र (अपराध के लिए उकसाना) अधिनियम।
  • 1911 में दिल्ली दरबार। भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित कर दी गयी। बंगाल के विभाजन को रद्द कर दिया।
  • 1911–1916 हार्डिंग भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1913 रवीन्द्रनाथ टैगोर को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार।
  • 1915 भारत रक्षा अधिनियम। प्रथम विश्व युद्ध, 1914-1918।
  • 1916 ऑल इंडिया मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच लखनऊ समझौता। होम रूल आंदोलन।
  • 1916–1921 चेम्सफोर्ड भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1917 मोंटेग्यू घोषणा।
  • 1917-1984 इंदिरा गाँधी का जीवनकाल।
  • 1918 में भारत सरकार अधिनियम (मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार)।
  • 1919 रोलेट अधिनियम। अमृतसर (जलियांवाला बाग) नरसंहार।
  • 1920 महात्मा गांधी के पहले असहयोग आंदोलन की शुरूआत।
  • 1920-1924 खिलाफत आंदोलन।
  • 1921–1926 रीडिंग भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1921-1992 सत्यजीत रे का जीवनकाल।
  • 1922 चौरा चौरी घटना। गांधीजी को छह साल की कैद की सजा सुनाई गयी। स्वराज पार्टी का गठन।
  • 1924 गांधी जेल से रिहा।
  • 1925 मुद्दिमन समिति की रिपोर्ट। सिख गुरुद्वारा अधिनियम।
  • 1925–1931 इरविन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1927 साइमन कमीशन नियुक्त।
  • 1928 नेहरू रिपोर्ट। लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत।
  • 1929 में मोहम्मद अली जिन्ना का चौदह सूत्रीय फार्मूला।
  • 1930 जनवरी 26, स्वतंत्रता दिवस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा घोषित। दांडी यात्रा। साइमन कमीशन की रिपोर्ट प्रस्तुत। प्रथम गोलमेज सम्मेलन। सर मुहम्मद इकबाल द्वारा मुस्लिम राज्य के निर्माण की मांग।
  • 1931 मुंबई में पहली भारतीय फिल्म का निर्माण। गांधी-इरविन पैक्ट। दूसरा गोलमेज सम्मेलन। भारतीय प्रेस (आपातकालीन शक्तियां) अधिनियम।
  • 1931–1936 विलिंगटन भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1932 अगस्त 16, सांप्रदायिक पुरस्कार। तीसरा गोलमेज सम्मेलन।
  • 1935 भारत सरकार अधिनियम।
  • 1936–1943 लिनलिथगो भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1937 आम चुनाव। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सात प्रांतों में सरकार का गठन।
  • 1939 भारत रक्षा अधिनियम। 1939-1945 द्वितीय विश्व युद्ध। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रांतीय सरकारों ने इस्तीफा दिया। 22 दिसंबर, ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुक्ति दिवस मनाया।
  • 1940 अगस्त प्रस्ताव।
  • 1941 मार्च 23, ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की लाहौर घोषणा, पाकिस्तान की मांग।
  • 1942 क्रिप्स मिशन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 'भारत छोड़ो' अभियान।
  • 1943 में बंगाल का अकाल। सुभाष चंद्र बोस द्वारा इंडियन नेशनल आर्मी का गठन।
  • 1943–1947 वेवेल भारत का गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1944 गांधी-जिन्ना वार्ता।
  • 1945 देसाई-लियाकत समझौता। 27 जून से 14 जुलाई, पहला शिमला सम्मेलन।
  • आम चुनाव।
  • 1946 कैबिनेट मिशन। अगस्त 16 ऑल इंडिया मुस्लिम लीग द्वारा सीधी कार्रवाई दिवस (Direct Action Day)। नोआखली के दंगे। दूसरा शिमला सम्मेलन। अंतरिम सरकार का गठन।
  • 1947 20 फ़रवरी, प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली का बयान। माउंटबेटन गवर्नर जनरल और वायसराय। 3 जून की योजना, भारत की स्वतंत्रता और विभाजन की घोषणा। अगस्त 14, भारत और पाकिस्तान की आजादी।

1947 के बाद का भारत[सम्पादन]

  • 1947-1948 लुईस माउंटबेटन गवर्नर जनरल एवं वाइसराय।
  • 1947-1964 जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री।
  • 30 जनवरी 1948, मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या। हैदराबाद पर आक्रमण और विलय।
  • 1948-1950 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल।
  • 26 जनवरी 1950, राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में निर्मित भारतीय संविधान अस्तित्व में आता है। राजेन्द्र प्रसाद, भारत के प्रथम राष्ट्रपति। राष्ट्रीय योजना आयोग की स्थापना। वल्लभभाई पटेल की मौत। मदर टेरेसा द्वारा चैरिटी ऑफ़ मिशनरीज स्थापित।
  • 1951 प्रथम पंचवर्षीय योजना।
  • 1952 पहला आम चुनाव।
  • 1955 बांडुंग सम्मेलन।
  • 1956 भारत के पहले परमाणु रिएक्टर आपरेशन ने काम करना शुरू किया। राज्य पुनर्गठन अधिनियम। दूसरी पंचवर्षीय योजना।
  • 1957 में जम्मू-कश्मीर के भारत में शामिल। दूसरा आम चुनाव।
  • 1959 में दलाई लामा का तिब्बत से भारत के लिए पलायन।
  • 1960 दिल्ली से दूरदर्शन का प्रसारण। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि।
  • 1961 गोवा पर आक्रमण किया और विलय।
  • 1962 नागालैंड राज्य का गठन। पूर्वोत्तर में भारत और चीन के साथ सीमा युद्ध।
  • 1962-1967 सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति।
  • 1964 मई 24, जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु।
  • 1964-1966 लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री।
  • 1965 पाकिस्तान के साथ युद्ध।
  • 1966 पाकिस्तान के साथ ताशकंद समझौता। इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी।
  • 1967 चौथा आम चुनाव।
  • 1967-1969 जाकिर हुसैन भारत के राष्ट्रपति।
  • 1968 हरित क्रांति की शुरूआत।
  • 1969-1974 वराहगिरि वेंकट गिरि, भारत के राष्ट्रपति। मानव का चन्द्रमा पत पहला कदम 1969।
  • 1971 प्रिंसेस प्रिवी पर्स समाप्त कर दिया। शांति, मैत्री और सहयोग पर भारत-सोवियत संधि। 4 दिसंबर, पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तान के साथ युद्ध।
  • 1974 मई 5, भारत द्वारा परमाणु परीक्षण।
  • 1975 26 जून, "राष्ट्रीय आपातकाल" इंदिरा गांधी द्वारा घोषित।
  • 1977-1979 मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने।
  • 1980 में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए दुबारा चुनी गयीं।
  • 1984 जून, अमृतसर में, 'ऑपरेशन ब्लूस्टार'। अक्टूबर 31, इंदिरा गांधी की हत्या। राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने।
  • 1985 नई आर्थिक नीति।
  • 1987 मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और गोवा नए राज्य बने। जुलाई, भारतीय-श्रीलंका ने संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1989 विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने।
  • 1990 चन्द्र शेखर प्रधानमंत्री बने।
  • 1991 मई 21, राजीव गांधी की हत्या। पी वी नरसिंह राव प्रधानमंत्री बने।
  • 1992 अक्टूबर, बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया।
  • 1996 तेरह दिनों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। एच डी देवेगौड़ा प्रधानमंत्री बने।
  • 1997 इंदर कुमार गुजराल प्रधानमंत्री बने।
  • कोचेरी रमन नारायणन भारत के राष्ट्रपति। 29 सितंबर, भारत ने अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने की शुरूआत की।
  • 1998 मार्च 20, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री। 11-13 मई, भारत ने परमाणु परीक्षण किया। 13 मई, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया। ईसाइयों के खिलाफ हिंसा।
  • 2004 आम चुनावों में कांग्रेस सत्ता में लौटी।
  • 2014 लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत ; नरेन्द्र मोदी प्रधानमन्त्री बने।