भारत के ऐतिहासिक स्मारक/ताजमहल

विकिपुस्तक से
ताजमहल

ताज महल एक सबसे आकर्षक और लोकप्रिय दृश्य ऐतिहासिक स्थान है। इसका निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था। ताजमहल आगरा शहर, उत्तर प्रदेश में स्थित एक विश्व धरोहर है। ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला शैली पर आधारित है। 73मी. ऊंचाई वाले इस मक़बरा को बनने में कुल 16 वर्षों का समय लगाताजमहल को इस दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है। यह सफेद मार्बल्स से बना है जो इसे एक भव्य और उज्ज्वल रूप देता है। इसके आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक लॉन, सजावटी पेड़, सुंदर जानवर आदि हैं। यह आगरा, यूपी में यमुना नदी के किनारे स्थित है।