मध्यप्रदेश लोक सेवा सहायक पुस्तिका/पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

विकिपुस्तक से
  1. भूमंडलीय पर्यावरण सुविधा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है।यह जैव विविधता पर अभिसमय एवं जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचा अभिसमय के लिए वित्तीय क्रिया विधि के रूप में काम करता है।[I.A.S-2014]


  • 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ पर:-पृथ्वी शिखर सम्ेलन 1992आयोजित।
  • एजेंडा 21 धारणीय विकास के लिए एक कार्य योजना ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में वर्ष 1992 में पर्यावरण और विकास सम्मेलन आयोजित किया गया पृथ्वी शिखर सम्मेलन भी कहा जाता है इसमें सम्मिलित देशों ने धारणीय विकास के लिए एक कार्यवाही योजना स्वीकृत की जिसे'एजेंडा 21 के नाम से जाना जाता है।
  • वर्ष 1992 में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के ठीक 5 वर्षों बाद 23-27 जून1997 के मध्य न्यूयार्क में(रियो+5)
  • रियो+10-सितंबर2002 में जोहांसबर्ग(द.अफ्रीका)
    • रियो+20 सम्मेलन धारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का लघु नाम है। यह सम्मेलन जून 2012 में रियो डी जेनेरियो ब्राजील में संपन्न हुआ।


जैव विविधता[सम्पादन]

  • किसी प्रजाति को विलुप्त माना जाता है जब वह अपने प्राकृतिक आवास में 50 वर्ष से ना देखी गई हो।
  • भारतीय संसद द्वारा जैव विविधता अधिनियम 11 दिसंबर 2002 को पारित किया गया था।
  • तथा इसे कार्यान्वित करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय जैविक विविधता प्राधिकरण की स्थापना 2003 में की गई इसका मुख्यालय चेन्नई तमिलनाडु में है।

इससे संबंधित कार्टाजेना प्रोटोकॉल पर भारत ने 23 जनवरी 2001 को हस्ताक्षर किए वेटलैंड इंटरनेशनल एक गैर सरकारी एवं गैर-लाभकारी संगठन है इसका मुख्यालय नीदरलैंड में है।

हरित गृह प्रभाव एवं जलवायु परिवर्तन[सम्पादन]

  • जोसेफ फोरिअर ने 1824 में ग्रीन हाउस या हरित गृह गैसों की संकल्पना की।
  • ग्रीन हाउस प्रभाव में सर्वाधिक योगदान देने वाले प्रमुख गस इस प्रकार हैं

जलवाष्प 36-70% कार्बन डाइऑक्साइड 9-26% मिथेन 4 से 9% ओजोन 3से 7%

  • आईपीसीसी द्वारा चिह्नित 6 प्रमुख हरितगृह गैसों में शामिल है:- कार्बन डाइऑक्साइड मिथेन नाइट्रस ऑक्साइड क्लोरोफ्लोरोकार्बन एस एस सिक्स nx3 आदि जबकि अप्रत्यक्ष रूप से शामिल कैसे हैं नाइट्रोजन ऑक्साइड कार्बन मोनोऑक्साइड नॉनवेज रोले इन ऑर्गेनिक कंपाउंड तथा सल्फर डाइऑक्साइड
  • सल्फर डाइऑक्साइड ग्रीन हाउस गैस नहीं है।

वन्यजीव अभयारण्य[सम्पादन]

  • जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है स्थापना वर्ष में हेली नेशनल पार्क के रूप में हुई थी यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है यहां पर वर्ष 1973 में सर्वप्रथम प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई थी।
  • अप्रैल 1973 में बाघ परियोजना प्रारंभ की गई।
  • प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय वर्ष 2010 में आयोजित saint-petersburg बाग सम्मेलन में किया गया था

पर्यावरण संबंधी अधिनियम[सम्पादन]

  • राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (NEERI)महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में अवस्थित है इसकी स्थापना 1958 में केंद्रीय लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग शोध संस्थान के रूप में वाटर सप्लाई सीवरेज प्लान से संबंधित बीमारियों एवं औद्योगिक प्रदूषण की रोकथाम के क्षेत्र में शोध एवं विकास के लिए की गई थी इसकी 5 क्षेत्रीय प्रयोगशाला चेन्नई दिल्ली हैदराबाद कोलकाता एवं मुंबई में है भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।
  • भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम वर्ष 1972 में लागू किया गया।
  • 3 दिसंबर 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के बाद भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 को पारित किया।भारत में इसको छाता विधान भी कहते हैं जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति का गठन इसी अधिनियम के अधीन किया गया
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में लागू।जनजातियों एवं पारंपरिक वन निवासियों के (वनअधिकारों को मान्यता) अधिनियम दिसंबर 2006 में लागू किया गया वन संरक्षण अधिनियम वर्ष 1980 में लागू किया गया
  • जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम वर्ष 1974 में अधिनियमित किया गया इसे वर्ष 1988 में संशोधित किया गया।
  • वॉटर (प्रीवेंशन एंड कंट्रोल आफ पॉल्यूशन)सेस एक्ट वर्ष 1977 में लागू किया गया।
  • 30 जून 2008 को जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना नेशनल एक्शन प्लान ओं क्लाइमेट चेंज(NAPCC) आरंभ की गई थी।

राष्ट्रीय जल मिशन इसी कार्य योजना का एक भाग है।यह मिशन एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन को सुनिश्चित करने में सहायता करेगा इसे जल संरक्षण जल के न्याय संगत वितरण कम से कम करने में सहायता मिलेगी।

  • वायु प्रदूषण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत मोटर गाड़ियों और अन्य कारखानों से निकलने वाले धुंए और गंदगी का स्तर निर्धारित करने तथा उसे नियंत्रित करने का प्रावधान है।वर्ष1987 से इस अधिनियम में ध्वनि प्रदूषण को भी शामिल कर लिया गया।
  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्थापना भारत सरकार द्वारा 18 अक्टूबर 2010 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट 2010 के अधीन की गई किसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण वन एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है।
  • राष्ट्रीय पर्यावरण प्राधिकरण का पूरा नाम राष्ट्रीय पर्यावरण अपीलीय प्राधिकरण है इसका गठन वन व पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा किया गया है इसे कुछ प्रतिबंधित क्षेत्रों में ऐसे मामलों को देखने के लिए जिनमें पर्यावरण मंजूरी आवश्यक है स्थापित किया गया था इसे राष्ट्रीय पर्यावरण अपीलीय प्राधिकरण अधिनियम 1997 के तहत स्थापित किया गया था ताकि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत क्षेत्रों के प्रतिबंध हेतु किसी भी उद्योग संचालन या प्रक्रिया उद्योग संचालन या प्रक्रियाओं की श्रेणी के संबंध में अपील की सुनवाई

गंगा संरछण

  • वर्ष 1985 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने केंद्रीय गंगा प्राधिकरण का गठन किया वर्तमान में इसे राष्ट्रीय नदी संरक्षण प्राधिकरण के नाम से जाना जाता है इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।
  • 20 फरवरी 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गंगा नदी तलहटी (बेसिन)प्राधिकरण का गठन पर्यावरण संरक्षण कानून1986 के तहत किया गया।
  • 22 जुलाई 2016 को गंगा नदी से के गाद को हटाने के लिए गाइडलाइन बनाने हेतु माधव चिताले समिति गठित की गई।
  • यह प्राधिकरण गंगा नदी के लिए योजना वित्त निगरानी और नियामक के संदर्भ में कार्य करता है इसका लक्ष्य वर्ष 2020 तक गंगा को उस में प्रवाहित होने वाले औद्योगिक अपशिष्ट और अशोधित सीवेज जल से मुक्ति दिला दी जाए।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में प्रस्तुत वर्ष 2014-15 के केंद्रीय बजट में नमामि गंगे नामक एक स्क्रिप्ट गंगा विकास परियोजना की घोषणा की जिसका उद्देश्य 2037 करोड रुपए का बजट आवंटन किया था।

इसके अलावा गंगा के घाटों के सौंदर्यीकरण हेतु अलग से ₹100 करोड का प्रावधान भी किया गया है।यह सुंदरीकरण केदारनाथ हरिद्वार कानपुर इलाहाबाद प्रयागराज वाराणसी पटना के घाटों पर कराए जाएंगे इसके अंतर्गत गतिविधियां संचालित करने का प्रावधान है।

  1. निर्मल धारा-नगर पालिका द्वारा सुनिश्चित करना
  2. निर्मल धारा-ग्रामीण क्षेत्रों का प्रबंधन
  3. निर्मल धारा- औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन
  4. अविरल धारा
  • गंगा कार्य योजना प्रथम चरण वर्ष 1985 में आरंभ हुआ यमुना कार्य योजना तथा गोमती कार्य योजना को अप्रैल 1993 में गंगा कार्य योजना द्वितीय चरण के तहत अनुमोदित किया गया।
  • यमुना कार्य योजना का प्रथम चरण अप्रैल 1993 से वर्ष 2003 तक कार्यान्वित किया गया यमुना कार्य योजना का द्वितीय चरण दिसंबर 2004 से प्रारंभ हुआ।
  • नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 7 मई 2016 से यमुना एक्शन प्लान तृतीय आरंभ हो चुका है वर्तमान में मैली से निर्मल यमुना पुनरुद्धार योजना 2017 चलाई जा रही है।

प्रमुख दिवस

  1. 2 फरवरी-विश्व आर्द्रभूमि दिवस
  2. 21 मार्च- विश्व वानिकी दिवस
  3. 22 मार्च- विश्व जल दिवस
  4. 22 अप्रैल-पृथ्वी दिवस
  5. 22मई- विश्वजैव विविधता दिवस
  6. 5 जून-विश्व पर्यावरण दिवस
  7. 16 सितंबर- विश्व ओजोन दिवस
  8. विश्व पर्यावरण परिवेश दिवस- 5 अक्टूबर
  9. विश्व तंबाकू निरोध दिवस 31 मई
  10. विश्व शौचालय दिवस विश्व पर्यावरण दिवस-19 नवंबर
  11. विश्व वन्यजीव दिवस विश्व के अलग-अलग देशों में अलग-अलग मनाया जाता है अमेरिका में 4 दिसंबर को जबकि भारत में वन्य जीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर के मध्य मनाया जाता है।