मध्यप्रदेश सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न संग्रह/मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान

विकिपुस्तक से

2021[सम्पादन]

  1. औद्योगिक विकास केन्द्र बानमौर मध्यप्रदेश के किस जिले में है:-मुरैना [१]
  2. “निर्यात उत्कृष्ट शहर’ में मध्यप्रदेश के कौन-से दो शहर शामिल हैं?:- देवास-इन्दौर
  3. मध्यप्रदेश वित्त निगम का मुख्यालय है:-इन्दौर
  4. मध्यप्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग के गठन के कितनी बार पंचायत के आम निर्वाचन हो चुके हैं।:- पांच।
  1. मध्यप्रदेश के निम्नलिखित शहरों में से किसकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 10 लाख से अधिक नहीं है ? :-उज्जैन।
  2. निम्न में से कौन-सा जल प्रपात नर्मदा नदी पर नहीं है ?:-भालकुण्ड।
  3. निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्यप्रदेश राज्य से नहीं गुजरता है ?:-NH-8।
  4. निम्नलिखित में से कौन मध्यप्रदेश का राज्यपाल नहीं रहा?:- न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह।
  5. मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में निम्न में से कौन आयुक्त नहीं रहा?:- श्री अवनि वैश्य।
  6. मध्यप्रदेश की पिछली विधान सभा (2014-2018) के अध्यक्ष कौन थे?:- डॉ. सीतासरन शर्मा
  7. कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम का संबंध क्रिकेट से है।
  8. मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी की स्थापना कब हुई?:-2007।
  9. निम्नलिखित में से मध्यप्रदेश राज्य से सम्बन्धित खेल पुरस्कार कौन-सा है ?:-एकलव्य पुरस्कार।
  10. निम्नलिखित में से 2018 में मध्यप्रदेश राज्य के विक्रम पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों में कौन-सा खिलाड़ी दिव्यांग श्रेणी से आता है ?:- सोनू गोलकर।
  11. मुस्कान किरार का सम्बन्ध किस खेल से है ?:-तीरंदाजी।
  12. मध्यप्रदेश का कौन-सा हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है?

(A) खजुराहो (B) पन्ना (C) जबलपुर (D) ग्वालियर उत्तर. – B

2018[30प्रश्न][सम्पादन]

  1. मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी शाही बुलबुल (पैराडाइज फ्लाई कैचर)
  2. चरणपादुका नरसंहार को मध्य प्रदेश का जलियाँवाला बाग हत्याकांड कहा जाता है ।
  3. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध है।
  4. गुजरी महल का निर्माण मानसिंह ने करवाया।
  5. वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में कौन सी महिला निर्वाचित हुई।
  6. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2013 में कितनी महिलाएं निर्वाचित हुई थी।
  7. मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया:-2005।
  8. नेपानगर का संबंध अखबारी कागज उद्योग से है।
  9. मध्यप्रदेश का जबलपुर जिला 80 डिग्री पूर्वी देशांतर पर या उसके निकटतम स्थित है।
  10. मध्य मध्यप्रदेश में भावांतर भुगतान योजना कृषि क्षेत्र से संबंधित है।
  11. जस्टिस जीडी दीक्षित मध्यप्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल नहीं रहे हैं।
  12. वर्ष 2011-12 से 2015-16 तक मध्य प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी) में वृद्धि दर रही है।
  13. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना 1957 में हुई।
  14. मध्यप्रदेश की चंबल घाटी भ्रंश घाटी नहीं है।
  15. मध्य प्रदेश का सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ स्थित है:-महादेव श्रेणी में ।
  16. बेतवा नदी चंबल में नहीं मिलती है।
  17. मध्यप्रदेश का झाबुआ जिला गुजरात और राजस्थान की सीमाओं को छूता है।
  18. मध्य प्रदेश की जलवायु मानसूनी है।
  19. मलाजखंड तांबा से संबंधित है।
  20. मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में जनजातीय जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत है।
  21. मध्य प्रदेश का शुजालपुर नगर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित नहीं है।उतर प्रदेश के आगरा शहर से महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई तक जाता है।यह मध्यप्रदेश के सेंधवा,महू तथा सारंगपुर से भी गुजरता है।
  22. मध्य प्रदेश के 2017-18 के बजट में ए.एम.आर.यू योजना के लिए कितना प्रावधान किया गया 700 करोड़।
  23. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में 1000 से अधिक लिंगानुपात है :-बालाघाट -1021,अलीराजपुर 1011,मंडला 1008,डिंडोरी-1002।
  24. पी.के.नरोन्हा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नहीं रहे हैं।
  25. मध्य प्रदेश जिला योजना समिति अधिनियम 1995 में पारित किया गया।
  26. तेजस्विनी ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में वित्तीय सहयोग प्रदान करने वाला संगठन है:-(आयफेड)इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट परियोजना रोम।
  27. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना 2010-11 में प्रारंभ हुई।
  28. 'एम.पी इन्क्यूबेशन ऐन्ड स्टार्ट-अप पॉलिसी'2016 में लागू की गई है।
  29. जनवरी 2018 में'फ्रेंडस् एम पी कॉन्क्लेव इंदौर शहर में आयोजित किया गया।
  30. अटल ज्योति योजना 2013 के अंतर्गत ग्रामीण कृषि क्षेत्र को 10 घंटे न्यूनतम बिजली देने का प्रावधान किया गया।

2017[12प्रश्न][सम्पादन]

  1. इनमें से कौन मध्य प्रदेश का हॉकी खिलाड़ी था:-समीर दाद
  2. पारसी क्लब की स्थापना से क्रिकेट खेल की परंपरा प्रारंभ हुई।
  3. रूप सिंह स्टेडियम ग्वालियर में है।
  4. अमिताभ विजयवर्गीय क्रिकेट से संबंधित हैं।
  5. खजुराहो मंदिर में चोरी हुई उस प्रतिमा का क्या नाम था जिसे कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा पैरोट लेडी।
  6. उत्तररामचरितम् पुस्तक कालिदास द्वारा लिखित नहीं है।
  7. मध्य प्रदेश का सबसे पुराना संगीत महाविद्यालय माधव संगीत महाविद्यालय ग्वालियर में स्थित है।
  8. रश्मि रेखा नामक पुस्तक का लेखक बालकृष्ण शर्मा नवीन थे।
  9. चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में हुआ था।जो अब अलीराजपुर जिले का हिस्सा है।
  10. हबीब तनवीर का जन्म रायपुर में हुआ।
  11. भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म स्थान था होशंगाबाद जिला में।

2016[21प्रश्न][सम्पादन]

  1. मध्य प्रदेश की उत्खात भूमि बैडलैंड परिणाम है:- अवनालिका अपरदन का।
  2. मध्यप्रदेश में पंचवर्षीय योजना का विधिवत एवं वास्तविक शुभारंभ माना जाता है-तृतीय पंचवर्षीय योजना से।
  3. मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की स्थापना हुई थी 1961 में।
  4. गोल्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क इन्दौर में स्थित है।
  5. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या है 7.2 करोड़।
  6. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है इंदौर।
  7. मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है।
  8. मध्यप्रदेश में खनिज नीति 1995 में घोषित हुई थी।
  9. मध्य प्रदेश में औद्योगिक पिछड़ेपन का कारण है वित्त का अभाव कच्चे माल का अभाव शक्ति का अभाव।
  10. मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ स्थित है महादेव पहाड़ियों में।
  11. मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पंचमढ़ी महादेव की पहाड़ियों में स्थित है।
  12. तवा नर्मदा नदी की सहायक नदी है।
  13. भेड़ाघाट पर धुआंधार जलप्रपात स्थित है।
  14. चंबल घाटी मध्य प्रदेश के मध्य भारत पठार में स्थित है।
  15. मध्य प्रदेश की जलवायु मॉनसून प्रकार की है।
  16. मध्यप्रदेश में कान्हा बाबा का मेला सोडलपुर में लगता है।
  17. उदयगिरि की गुफाएं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में है।
  18. खजुराहो मूर्ति कला का तीर्थ कहलाता है।
  19. अगरिया जनजाति लोहासुर को अपना देवता मानती है।
  20. भारत भवन भोपाल में स्थित है।
  21. प्रतिशत की दृष्टि से मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति अलीराजपुर में है।

2015[20प्रश्न][सम्पादन]

  1. मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ का मुख्यालय इंदौर में स्थित है।
  2. संध्या अग्रवाल का संबंध क्रिकेट से है।
  3. नरेंद्र हिरवानी ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध एक टेस्ट मैच में 16 विकेट लिए थे।
  4. ऐशबाग स्टेडियम भोपाल में स्थित है।
  5. रानी दुर्गावत ने गोंडवाना क्षेत्र में शासन किया।
  6. सेंधवा में भीमा नायक के नेतृत्व में आदिवासियों ने आंदोलन किया था।
  7. 73वें संविधान संशोधन का अभीपालन करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश।
  8. मध्यप्रदेश शासन द्वारा संगीत के क्षेत्र में दी जाने वाली फैलोशिप कौन सी है अलाउद्दीन खान।
  9. भील जनजाति भारत में सबसे अधिक पाई जाती हैंमध्यप्रदेश में।
  10. संत सिंगाजी मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के निवासी थे।
  11. मध्य प्रदेश पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विश्वविद्यालय जबलपुर में स्थित है।
  12. गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार पत्रकारिता से संबंधित है।
  13. विष्णु चिंचालकर चित्रकार थे।
  14. धूपगढ़ चोटी स्थित है सतपुड़ा रेंज में।
  15. बिखरे मोती के रचयिता हैं सुभद्रा कुमारी चौहान।
  16. मध्यप्रदेश में करेंसी प्रिंटिंग प्रेस देवास में है।
  17. भारतीय वन अनुसंधान संस्थान की क्षेत्रीय अनुसंधान शाखा मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित है।
  18. वर्ष 2009 में मध्यप्रदेश के गिरधारी लाल जी यादव को नौकायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  19. मध्य प्रदेश की सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अभियान का ब्रांड एंबेसडर माधुरी दीक्षित को नियुक्त किया है।
  20. मध्य प्रदेश राज्य संग्रहालय भोपाल की पूर्व में एडवर्ड संग्रहालय के नाम से जाना जाता था।

2014[सम्पादन]

  1. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले को ग्रेफाइट उत्पादन के लिए जाना जाता है।
  2. मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ।
  3. मध्यप्रदेश में सावन के कुल क्षेत्रफल के लगभग 17.8% पर पाए जाते हैं।
  4. मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान स्थित है परंतु पहले यह मंडला जिले में था
  5. मध्य प्रदेश में वर्तमान में सिंचाई क्षमता लगभग कितने लाख हेक्टेयर में है।
  6. मध्य प्रदेश में अफीम की खेती मंदसौर जिले में होती है।
  7. जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या में से ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत 72.4 है।
  8. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में सर्वाधिक स्त्री पुरुष अनुपात बालाघाट में है।
  9. मलखंब खेल के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रभाष जोशी पुरस्कार दिया जाता है।
  10. नर्मदा घाटी सतपुड़ा और विंध्याचल श्रृंखलाओं के बीच स्थित है।
  11. नर्मदा घाटी उदाहरण है भ्रंश घाटी का।
  12. वीर सिंगापुर जल विद्युत केंद्र उमरिया जिले में स्थित है।
  13. मध्यप्रदेश का मलाजखंड तांबा के लिए प्रसिद्ध है।
  14. चंदेल राजाओं ने खजुराहो मंदिर का निर्माण करवाया।
  15. मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष निमाड़ उत्सव महेश्वर में आयोजित किया जाता है।
  16. गौर नृत्य मुंडिया जनजाति से संबंधित है।
  17. तानसेन सम्मान 2014 किसे प्रदान किया गया।
  18. कौन सा साहित्यकार मध्य प्रदेश से संबंधित नहीं है।धर्मवीर भारती
  19. मध्य प्रदेश का बघेलखंड सफेद बाघ के लिए प्रसिद्ध है।
  20. बेतवा नदी के किनारे स्थित शहर है ओरछा।

2013[सम्पादन]

2012[24प्रश्न][सम्पादन]

  1. मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा इण्डोर स्टेडियम स्थित है:-इन्दौर।
  2. वर्तमान में मध्य प्रदेश खेल परिषद् के अध्यक्ष कौन हैं:-तुकोजिराव पवार।
  3. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार दिया जाता है।
  4. मध्य प्रदेश शासन के प्रतिष्ठित कालिदास सम्मान से नवंबर 2012 में अनुपम खेर को सम्मानित किया गया था।
  5. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सोयाबीन का उत्पादन मालवा क्षेत्र में होता है।
  6. मध्यप्रदेश का श्योपुर जिला राजस्थान को स्पर्श करती है।
  7. हरदा जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला।
  8. रविशंकर शुक्ल मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री 1 नवंबर 1956 को इसके गठन के बाद बने।
  9. भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में दो मध्य प्रदेश में स्थित है,उज्जैन का महाकालेश्वर और दूसरा खंडवा जिला के ओंकारेश्वर में।
  10. धार जिले में स्थित ‘मांडू’ पर्यटक स्थान बाज बहादुर और रानी रूपमती की अमर प्रेम कहानी का साक्षी है।
  11. भील वर्तमान मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है।
  12. धार जिले में मूर्तिकला का प्रसिद्ध स्थान आरके स्टूडियो स्थित है।
  13. मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य उत्सव खजुराहो में आयोजित किया जाता है।
  14. मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है।
  15. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रेलवे स्लीपर बनाने का कारखाना है।
  16. मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री उमा भारती थी।
  17. जलदीप योजना मध्य प्रदेश शासन ने प्रारंभिक तौर पर इंदिरा सागर जलाशय से प्रारंभ की है।
  18. वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं:- श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति (एन. पी.)।
  19. 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के विभाजन के समय मुख्यमंत्री थे।:-दिग्विजय सिंह।
  20. रिलायंस समूह को मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के सुहागपुर में कोल बेड मीथेन के भंडार मिले हैं।
  21. दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय भोपाल में स्थित है।इसकी स्थापना 30 दिसंबर 1997 को की गई।
  22. सांची स्तूप का निर्माण अशोक ने करवाया था।रायसेन जिले में स्थित इस स्तूप को 1991 में यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल।
  23. मध्यप्रदेश का महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर शहर में स्थित है।
  24. आर.सी.वी.पी नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में स्थित है।

2010[34प्रश्न][सम्पादन]

  1. कंदरिया महादेव,64 योगिनी तथा चित्रगुप्त मंदिर खजुराहो में स्थित है,जबकि दशावतार मंदिर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के देवगढ़ में।
  2. आल्हा उदल महोबा से संबंधित थे।
  3. गुजरी महल मानसिंह ने बनवाया था।
  4. तानसेन का मकबरा ग्वालियर में स्थित है।
  5. मध्य प्रदेश के कैलाश नाथ काटजू नेहरू की कैबिनेट में पहले रक्षा मंत्री और बाद में गृह मंत्री बने।
  6. 1956 में मध्य प्रदेश का विदर्भ क्षेत्र महाराष्ट्र में मिला दिया गया।
  7. विदेशी पर्यटकों के लिए मध्यप्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है।
  8. चंदेल राजवंश ने भारत को प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर दिए।
  9. मध्य प्रदेश की कितनी जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है।:-
  10. भू वैज्ञानिक दृष्टि से मध्यप्रदेश भाग है गोंडवाना लैंड का।
  11. मध्य प्रदेश का कपास अनुसंधान केंद्र स्थित है खरगोन में।
  12. नर्मदा नदी की मध्य प्रदेश में कुल लंबाई है 1077 किलोमीटर।
  13. भारतवर्ष का सबसे बड़ी आदिवासी जनसंख्या वाला राज्य है:-मध्य प्रदेश।
  14. मध्य प्रदेश का मंडला गोंड की राजधानी रहा गोंड वंश के शासकों में सर्वाधिक विख्यात शासिका रानी दुर्गावती थी।
  15. टंगस्टन मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के ‘आगरगाँव’ नामक संस्था नामक स्थान से प्राप्त होता है।
  16. कालिदास कृत ग्रंथ मेघदूतम में अमरकंटक के सौंदर्य का चित्रण किया गया है।
  17. विदिशा बेतवा नदी के तट पर स्थित है।
  18. डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय पार्क की स्थापना धार जिले में की जा रही है।
  19. प्रथम खुली जेल गुना में स्थापित है।
  20. मध्यप्रदेश में कौरवी बोली नहीं बोली जाती है,जबकि गोंडी मालवी और बुंदेलखंडी बोली जाती है।
  21. महानदी और कृष्णा मध्यप्रदेश में नहीं बहती है।
  22. परमार वंश के शासक राजा भोज की राजधानी धार थी।
  23. मध्य प्रदेश के संस्कृत कवियों में कालिदास,भवभूति और मंडन मिश्र का नाम प्रमुख है,जबकि कल्हण मध्य प्रदेश के संस्कृत कवि नहीं है।
  24. मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के भादखेड़ी गांव में रावण की पूजा की जाती है।
  25. संगमरमर की चट्टानों के लिए मध्यप्रदेश का जबलपुर शहर प्रसिद्ध है।
  26. मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर सिंधु गंगा के मैदानों में है।
  27. नर्मदा और ताप्ती के अतिरिक्त मध्य प्रदेश की नदियां दूसरी नदियों में मिल जाती है।
  28. भारतवर्ष के जंगलों का सबसे बड़ा क्षेत्र मध्य प्रदेश में है।
  29. भोपाल बसा है सात पहाड़ियों पर
  30. भारतवर्ष की सबसे बड़ी मस्जिद भोपाल में है,जिसे ताजुल मस्जिद नाम से जाना जाता है।
  31. नर्मदा नदी अपने उद्गम स्रोत अमरकंटक से निकलती है।
  32. मध्यप्रदेश में एस्बेस्टॉस और बॉक्साइट जैसे खनिज पाए जाते हैं।
  33. मध्यप्रदेश का दक्षिण पूर्व क्षेत्र गोंडवाना कहलाता है।
  34. अकबर के साथ युद्ध करने वाली दुर्गावती मंडला की रानी थी।

2009[28प्रश्न][सम्पादन]

  1. मध्यप्रदेश का सीधी शहर ऊर्जा राजधानी के रूप में माना जाता था,परंतु वर्तमान में सिंगरौली को यह दर्जा प्राप्त है।
  2. नौकायन के चित्र में मध्य प्रदेश से संबंधित अर्जुन अवार्ड प्राप्त करता है:-जी.एल.यादव।
  3. ओंकारेश्वर जल विद्युत संयंत्र से उर्जा उत्पन्न होती है:-
  4. मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल है 308252 वर्ग किलोमीटर।यह राजस्थान के बाद दूसरा बड़ा प्रदेश है।
  5. वर्ष 2009 में मध्यप्रदेश में 86 नई बाल विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
  6. चंबल घाटी के निर्माण के लिए गली (gully)अपरदन उत्तरदायी है।
  7. भारत में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश है।इसका मालवा क्षेत्र।
  8. मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है।
  9. भारत के किस राज्य में वन क्षेत्र सबसे अधिक है।:-मध्य प्रदेश
  10. सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा नदी पर चल रही है।
  11. मध्यप्रदेश का एकमात्र आदिवासी खेलकूद विद्यालय सिहोर में स्थित है।
  12. मध्यप्रदेश में मलखंब खेल को राज्य खेल घोषित किया गया है।
  13. मध्यप्रदेश में 51 जिले हैं।
  14. मध्य प्रदेश राज्य का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला हरदा है।
  15. सतना सीमेंट कारखाने की स्थापना बिरला कॉरपोरेशन द्वारा की गई।
  16. अमरकंटक मध्य प्रदेश में स्थित है।
  17. चचाई जलप्रपात रीवा जिले में बीहड़ नदी पर स्थित है।
  18. कृषि विश्वविद्यालय स्थित है :-जबलपुर में।
  19. रक्षा गाड़ी कारखाना स्थित है :-जबलपुर में।
  20. मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता कौन है।
  21. राजा भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल में है यूनेस्को द्वारा इसे मेगा यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जा चुका है।
  22. रानी दुर्गावती संबंधित है :-जबलपुर से।
  23. अंतिम जनगणना सर्वेक्षण के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या है:-
  24. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 236 हो गया है।
  25. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश का साक्षरता दर 69.32% है।
  26. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का लिंगानुपात 931 है।
  27. अभी हाल में सागर समाचार में आया था:-केंद्रीय विश्वविद्यालय के कारण।
  28. भारतीय खेल प्राधिकरण मध्य क्षेत्रीय परिषद स्थित है:-भोपाल में।

2008[32प्रश्न][सम्पादन]

  1. भोपाल गैस त्रासदी के दौरान जो गैस निकली थी वह थी:-मिथाइल आइसोसाइनेट।
  2. विक्रम पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाता है।
  3. मध्यप्रदेश के क्रिकेटरों में से असम खुरासिया ने भारत की ओर से टेस्ट मैच नहीं खेला है।
  4. वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश में 2 नए जिले गठित किए गए थे,वे हैं:-सिंगरौली एवं अलीराजपुर।
  5. रीवा शहर भारतीय मानक समय देशांतर के निकटतम है।
  6. राष्ट्रीय राजमार्ग-3 आगरा-ग्वालियर-देवास-मुंबई में से की लंबाई मध्यप्रदेश में सर्वाधिक है।
  7. सीधी एवं झाबुआ में सूर्योदय के समय पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए।सीधी में सूर्योदय आधा घंटा पहले होगा
  8. संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना उज्जैन में की गई है।
  9. मांडू का महल विश्व धरोहर स्थल नहीं है।
  10. सही जोड़ा बनाइए।शासक तथा उनसे संबंधित स्थल,भोज -धार,दुर्गावती-गोंडवाना,समुद्रगुप्त-विदिशा,अशोक-उज्जैन
  11. सोन नदी यमुना से नहीं मिलती है।
  12. बाणसागर बांध नर्मदा पर नहीं है।
  13. ‘बधाई’बुंदेलखंड का लोक नृत्य है।
  14. मध्य प्रदेश मुरैना जिले में मृदा अपरदन की समस्या सर्वाधिक है।
  15. गिर के शेरों को को रखे जाने हेतु किस राष्ट्रीय पार्क का चयन किया गया है।:-पालपुर कूनों
  16. स्थान एवं संबंधित स्थल,जरी के बटुए-भोपाल,भैरवगढ़ के प्रिन्ट-उज्जैन,बाग के हस्तशिल्प-धार,चंदेरी की साड़ियाँ-अशोकनगर
  17. मध्य प्रदेश का ऑटोमोबाइल उद्योग समूह पीथमपुर में है।
  18. मध्यप्रदेश में गेहूं का सबसे अधिक उत्पादन होता है।
  19. कोल बेड मीथेन शहडोल में पाई जाती है।
  20. देश में मध्य प्रदेश तांबा एवं हीरा जैसे खनिजों का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  21. मध्य प्रदेश की 11वीं पंचवर्षीय योजना में निम्न में से किस क्षेत्र को सर्वाधिक आवंटन दिया गया है:-सिंचाई को।
  22. बिरसिंहपुर स्थान पर विद्युत उत्पादन हेतु 500 मेगावाट की इकाई है।
  23. मध्य प्रदेश के किस जिले में साक्षरता दर सर्वाधिक है।
  24. मध्य प्रदेश के सभी जिले नरेगा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत शामिल हैं।
  25. निम्नलिखित में से कौन सा शहर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय रिन्यूवल मिशन में शामिल नहीं है।
  26. दिग्विजय सिंह ने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की।
  27. मध्य प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के अनुसार:-

1.जिला पंचायत अध्यक्ष अप्रत्यक्ष निर्वाचन से निर्वाचित होता है। 2.पंचायती राज में 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 3.सरपंच प्रत्यक्ष निर्वाचन से निर्वाचित होता है।

  1. मध्य प्रदेश के जिलों का प्रति हेक्टेयर खाद के उपयोग के घटते क्रम के अनुसार जिलों का क्रम है:-

1.इंदौर 2.होशंगाबाद 3.मंडला 4.डिंडोरी। नस्ल और संबंधित पशु जमुनापारी-बकरी भदावरी-भैंस कड़कनाथ-पोल्ट्री(मुर्गी पालन) मालवी-गाय

  1. सही जोड़े बनाएं
स्थान जनजातियां
छिंदवाड़ा भारिया
मंडला गोंड
झाबुआ भील
शिवपुरी सहरिया
  1. संस्थान तथा उनके मुख्यालय

1.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग(आई.आई.आई.टी.डी.एम)-जबलपुर 2.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आई.आई.आई.टीएम.)-ग्वालियर 3.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट(आई.आई.एम)-इंदौर 4.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च(आई.आई.एस.ई.आर.)-भोपाल।

2005[9प्रश्न][सम्पादन]

  1. मध्यप्रदेश में न्यूज़ प्रिंट का कारखाना नेपानगर में स्थापित किया गया है।
  2. सांची का स्तूप अशोक ने बनवाया था।
  3. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं रहा :-श्री वी.सी. शुक्ला।
  4. चंबल नदी पर गाँधी सागर बांध निर्मित है।
  5. तांबा मलाजखंड (बालाघाट) में पाया जाता है।
  6. मध्य प्रदेश का एकमात्र ‘एस्बेस्टस’उत्पादक जिला है:-झाबुआ।
  7. मध्य प्रदेश के किस संभाग में सबसे अधिक जिले हैं:-जबलपुर में 8 जिले हैं।
  8. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या का प्रतिशत किस जिले में है ।
  9. नर्मदा बचाओ आंदोलन किस बांध की ऊंचाई बढ़ाने के निर्णय का विरोध कर रहा है:-सरदार सरोवर।

2003[14प्रश्न][सम्पादन]

  1. मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के रीवा जिले में कोयला खनिज के रूप में नहीं मिलता।
  2. ग्वालियर राज्य की स्थापना महादजी सिंधिया ने किया की थी।
  3. मध्य प्रदेश विभाजन के पश्चात क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के बाद दूसरा बड़ा राज्य है।
  4. विभाजन के बाद मध्यप्रदेश राज्य की सीमाएं पांच राज्यों उत्तर प्रदेश,राजस्थान,गुजरात,महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ से मिलती है।
  5. गांधी सागर बांध चंबल नदी पर स्थित है।
  6. जानकी हरणम् नाटक कालिदास ने नहीं लिखा था।
  7. मध्यप्रदेश में शालाओं (पूर्व-प्राथमिक,प्राथमिक,माध्यमिक,उच्च माध्यमिक)की संख्या लगभग कितनी है।
  8. सन 2001 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की साक्षरता दर कितनी है।
  9. मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ के गठन के पश्चात 45 जिले हैं।
  10. खजुराहो के मंदिर को बनाने वाले राजा चंदेल परिवार के राजा थे।
  11. ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल जिले में है।
  12. वीरेंद्र कुमार सकलेचा के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने थे:-सुंदरलाल पटवा।
  13. निम्नलिखित में से कौन सा नगर जिला मुख्यालय नहीं है:-इटारसी।
  14. भिलाई इस्पात कारखाने में उत्पादन कब शुरू हुआ:-1959

2003बैकलॉग[27प्रश्न][सम्पादन]

  1. भीमबेटका गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।
  2. निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति मध्यप्रदेश में है:-भील।
  3. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजातियां मध्यप्रदेश में पाई जाती हैं:-बैगा,सहरिया,गोंड,संथाल।
  4. कौन सरदार सरोवर परियोजना के विरोध में है:-मेधा पाटकर।
  5. बिखरे मोती के रचयिता हैं:-सुभद्रा कुमारी चौहान।
  6. मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे:-पंडित रविशंकर शुक्ल।
  7. बूढ़ादेव मध्य प्रदेश की किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं:-बैगा।
  8. लक्ष्मीबाई कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कहां है:-ग्वालियर
  9. मध्य प्रदेश के किस जिले में जनजातियों की जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है:-झाबुआ।
  10. नेशनल न्यूजप्रिंट एंड पेपर मिल कहां है:-नेपानगर
  11. उड़ीसा के तूफान ग्रस्त क्षेत्र के किस जिले को मध्य प्रदेश सरकार ने गोद लिया है:-जाजपुर
  12. मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी दूधराज (शाह बुलबुल)है।
  13. ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल में है।
  14. कालिदास सम्मान कला क्षेत्र में योगदान हेतु दिया जाता है।
  15. मध्यप्रदेश में मैगनीज का सबसे बड़ा स्रोत बालाघाट में है।
  16. सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश का स्थान प्रथम है।
  17. भिलाई स्टील प्लांट सोवियत संघ के सहयोग से स्थापित किया गया।

बघेली भाषा टीकमगढ़ में नहीं बोली जाती है। श्री गोविंद नारायण सिंह मध्यप्रदेश के राज्यपाल नहीं थे। मध्यप्रदेश में अवंतिका पुरी उज्जैन को कहा जाता था। चचाई जलप्रपात रीवा जिले में है। जिब्राल्टर ऑफ इंडिया किस दुर्ग को कहा जाता है:-ग्वालियर । मध्य प्रदेश के कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर में सबसे पहले शामिल किया गया। मध्य प्रदेश दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। अनूप नगर नाम बहुत चर्चा में था:-क्योंकि भारत में प्रथम बार चुने गए प्रतिनिधि को वापस बुलाने के लिए चुनाव हुआ। मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय इंदिरा गांधी पुरस्कार की स्थापना 19 नवंबर 1985 में की।

सुमेलित कीजिए- धुआंधार-जलप्रपात शिवपुरी-राष्ट्रीय उद्यान खजुराहो-मंदिर सांची-स्तूप