मिश्रित प्रश्नसमुच्चय-२

विकिपुस्तक से
1. वेग कैसी राशि है?
2. संविधान के प्रारूप पर अंतिम वाचन कब समाप्त हुआ?
3. कौन-सा तत्व सबसे ज्यादा सक्रिय होता है?
4. किस स्थान पर बुद्ध ने पांच संन्यासियों के साथ संघ की स्थापना की?
5. 'उमा की तपस्या', 'शिव पार्वती', 'बसंत प्रमाण'-किस चित्रकार की उत्कृष्ट कृतियां हैं?
6. सौरमंडल की खोज किसने की?
7. भारत में निर्मित पहला उपग्रह प्रक्षेपण वाहन कौन-सा था?
8. राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग किस मंत्रालय के अधीन है?
9. व्रजयान बौद्ध धर्म में बुद्ध/बोधिसत्व की संगिनी को क्या कहा जाता था?
10. 'बनी-ठनी' किस चित्र शैली से सम्बन्धित थी?
11. 80%से अधिक कोशिकाओं में पाया जाने वाला पदार्थ कौन-सा है?
12. संविधान सभा द्वारा कब संविधान को पारित कर दिया गया?
13. न्यूनट की गति का प्रथम नियम क्या कहलाता है?
14. कलिंग युद्ध का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?
15. विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग 'मोनालिसा' किसकी कृति है?
16. सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत 'निक्स ओलंपिया' किस ग्रह पर स्थित है?
17. 'मोनालिसा' नामक चित्र की रचना किसने की?
18. शिशु मृत्यु-दर में कितने वर्ष की आयु के पूर्व मृत शिशु को शामिल किया जाता है?
19. बाजार के निरीक्षक को क्या कहा जाता था?
20. 'मिथिला पेंटिंग' किस राज्य की प्रसिद्ध चित्रकला शैली है?
उत्तर
1. सदिश राशि,
2. 26 नवम्बर, 1949 को,
3. पोटैशियम,
4. सारनाथ,
5. नंदलाल बोस की,
6. कॉपरनिकस ने,
7. एस.एल.वी.-3,
8. स्वास्थ्य मंत्रालय,
9. तारा,
10. किशनगढ़ शैली,
11. जल,
12. 26 नवम्बर, 1949 को,
13. जड़त्व का नियम,
14. तेरहवें शिलालेख में,
15. लियोनार्दो द विंसी की,
16. मंगल पर,
17. लियोनार्दो द विंसी ने,
18. एक वर्ष के पूर्व,
19. शहना-ए-मंडी,
20. बिहार की
1. कौन-सा तत्व सबसे कम सक्रिय होता है?
2. संविधान सभा के प्रारूप समिति में कुल कितने सदस्य थे?
3. सबसे छोटा कोशिकीय अंग कौन-सा है?
4. अलाउद्दीन खिलजी ने किसे दीवान-ए-रियासत नियुक्त किया था?
5. बेगम अख्तर गायन की किस विधा से संबद्ध हैं?
6. एक प्रकाश वर्ष कितनी दूरी के बराबर होता है?
7. ओलम्पिक मशाल किस पदार्थ से प्रज्वलित की जाती है?
8. भारत में जिलों की कुल संख्या कितनी है?
9. सल्तनतकालीन सुल्तानों के शासन काल में किसके शासन काल में सर्वाधिक दास थे?
10. माईक पाण्डेय किस क्षेत्र से संबद्ध हैं?
11. पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन-सी भौतिक राशि प्राप्त होती है?
12. संविधान सभा के झंडा समिति के कौन अध्यक्ष थे?
13. लोहा एवं गंधक का मिश्रण कौन-सा मिश्रण है?
14. औरंगजेब ने शिवाजी के विरुद्ध किसे दक्कन का सूबेदार बनाकर भेजा था?
15. यहूदी मेनुहीन किस वाद्य यंत्र के प्रमुख वादक थे?
16. सूर्य के अपेक्षाकृत ठंडे भाग, जिसका तापमान 1500 Deg C होता है, क्या कहलाता है?
17. विश्व में सर्वप्रथम किस अंग का प्रत्यारोपण संभव हुआ?
18. जनगणना की तर्ज पर मृत्यु गणना वाला पहला राज्य कौन-सा है?
19. किस मुगल बादशाह ने वसीयत लिखकर अपने पुत्रों को यह निर्देश दिया था कि वे असद खाँ को बजीर बनाए?
20. ह्विटनी ह्युूस्टन किस क्षेत्र से संबद्ध थे?
उत्तर
1. सीसा,
2. सात,
3. राइबोसोम,
4. मलिक याकूब को,
5. गजल गायिकी से,
6. 9.46×10^12 किमी,
7. सूर्य किरण से,
8. 640,
9. फिरोजशाह तुगलक,
10. वन्य जीव पर फिल्म निर्माण से,
11. द्रव्यमान,
12. जे. बी. कृपलानी,
13. असमांग मिश्रण,
14. शाइस्ता खाँ को,
15. वायलिन के,
16. सौर कलंक,
17. हृदय का,
18. कर्नाटक,
19. औरंगजेब ने,
20. पॉप गायिकी से
1. किसका गुणसूत्र संतान में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी है?
2. किस अनुच्छेद के तहत विधि के समक्ष समानता वर्णित है?
3. शिवाजी के मंत्रिमंडल को क्या कहा जाता है?
4. शिवाजी ने किस भाषा को राजभाषा बनाया?
5. 'तरणेतर मेला' किस राज्य का प्रसिद्ध मेला है?
6. चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण का मान पृथ्वी पर के गुरुत्वाकर्षण के मात्रा का कितना है?
7. कौन भारत का अंतिम वायसराय था?
8. भारत की कौन-सी पंचवर्षीय योजना में खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग की स्थापना की गयी थी?
9. 'आर्य समाज' की स्थापना किस वर्ष की गई?
10. 'क्षमावाणी' किस धर्म से संबंद्ध त्योहार है?
11. शून्य में स्वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्तुओं का त्वरण क्या होता है?
12. किस अनुच्छेद में लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता प्रदान की गई है?
13. किस विधि द्वारा मिश्रण में उपस्थित घटकों का पृथक्करण किया जाता है?
14. किसने 'आर्य समाज' की स्थापना की?
15. 'नवरोज' किन लोगों का नव वर्ष दिवस है?
16. सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह कौन-सा है?
17. रोहिणी श्रेणी के प्रथम उपग्रह का प्रक्षेपण किस वर्ष किया गया?
18. तृतीय पंचवर्षीय योजना का काल क्या था?
19. किसने कहा विदेशी राज चाहे कितना अच्छा क्यों न हो, स्वदेशी राज की तुलना में कभी अच्छा नहीं हो सकता?
20. 'उगादी उत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर
1. पुरुष का,
2. अनु. 14,
3. अष्टप्रधान,
4. मराठी को,
5. गुजरात का,
6. 1/6,
7. लॉर्ड माउंटबेटन,
8. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में,
9. 1875 ई. में,
10. जैन धर्म से,
11. समान,
12. अनु. 16,
13. क्रिस्टलन विधि द्वारा,
14. स्वामी दयानंद सरस्वती ने,
15. पारसियों का,
16. डीमोस, 17.1980 ई. में,
18. 1961-1966 ई. को,
19. दयानंद सरस्वती ने,
20. कर्नाटक में
1. क्रोमोसोम की संरचना में कौन-कौन भाग लेते हैं?
2. अनुच्छेद 17 किस विषय से संबंधित है?
3. एक किग्रा भार के बराबर कितना न्यूटन होता है?
4. उत्तरवैदिक काल के मृदभांडों में किस प्रकार के मृदभांड सर्वोपरि वैशिष्ट्य सूचक है?
5. 'मुक्तेश्वर मंदिर' कहाँ स्थित है?
6. पृथ्वी का भूमध्यरेखीय व्यास कितना है?
7. 'मेडोना' किसकी चित्रकृति है?
8. भारत की किस पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय आय की वृहि् दर न्यूनतम रही?
9. ऋग्वेद में किस अपराध का सबसे अधिक उल्लेख किया गया है?
10. 'साइलेंट वैली' किस राज्य में है?
11. जब दो इलेक्टन्नॅन एक ही कक्ष में में होते हैं, तो उनमें क्या पाया जाता है?
12. किस अनुच्छेद में प्रेस की स्वतंत्रता वर्णित है?
13. हैजा के जीवाणु की खोज किसने की?
14. आर्यों का मुख्य व्यवसाय कौन-सा था?
15. 'चैत्य' किस धर्म के अनुयायियों का पूजा स्थल है?
16. पृथ्वी का धु्रवीय व्यास कितना है?
17. महिलाओं की ओलम्पिक में भागीदारी सबसे पहले किस वर्ष हुई?
18. योजनावकाश के कारण कौन-सी पंचवर्षीय योजना देर से प्रारंभ हुई?
19. पुलकेशिन द्वितीय ने हर्षवर्धन को पराजित कर कौन-सी उपाधि धारण की?
20. बौहें का 'तांबो मठ' किस राज्य में हैं?
उत्तर
1. DNA एवं प्रोटीन,
2. अस्पृश्यता का अंत,
3. 9.8 न्यूटन,
4. चित्रित धूसर मृदभांड,
5. भुवनेश्वर में,
6. 12756 किमी.,
7. राफेल (इटली) की,
8. तृतीय पंचवर्षीय योजना में,
9. पशुओं की चोरी,
10. केरल में,
11. विपरीत चक्रण,
12. अनुच्छेद
19 (1),
13. रॉबर्ट कोच ने,
14. कृषि,
15. बौद्ध धर्म के,
16. 12714 किमी.,
17. 1900 ई. में,
18. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना,
19. परमेश्वर की,
20. हिमाचल प्रदेश में
1. किसके अभाव में बर्फ पर चलना कठिन होता है?
2. किस राष्ट्रपति की मृत्यु सर्वप्रथम अपने कार्यकाल में हो गई थी?
3. किनका सामान्य नाम 'न्यूक्लिऑन' हैं?
4. किसने 'सत्याश्रय' और 'श्रीपृथ्वी वल्लभ' उपाधियाँ धारण की?
5. किसने लिखा-निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल?
6. पृथ्वी की किस परत का निर्माण सिलिका एवं एल्युमीनियम से हुआ है?
7. मानव शरीर का सबसे व्यस्त अंग कौन-सा है?
8. भारतीय निर्यात की तीव्र प्रसारण में सहयोग देने वाला एक मुख्य कारक क्या है?
9. बादामी या वातापी के चालुक्य वंश का सर्वाधिक महान राजा कौन था?
10. अबलौ नशानी अब न नसैहो पद तुलसीदास की किस कृति में मिलती है?
11. रेबीज का टीका किसने बनाया?
12. सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे?
13. 1665 ई. में 'पुरंदर की संधि' किनके मध्य हुई?
14. सम्राट् अकबर द्वारा किसको 'जरी कलम' की उपाधि से अलंकृत किया गया था?
15. मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना-यह पंक्ति किसकी रचना है?
16. पृथ्वी की किस परत को सियाल (SIAL) परत भी कहते हैं?
17. कौन सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय राजा था?
18. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है?
19. किसको 'शीरी कलम' की उपाधि से नवाजा गया था?
20. वंदना के इन स्वरों में एक स्वर मेरा मिला लो' यह काव्य पंक्ति किस कवि द्वारा रचित है?
उत्तर
1. घर्षण के,
2. डॉ. जाकिर हुसैन की,
3. प्रोटॉन और न्यूटन्नॅन का,
4. पुलकेशिन द्वितीय ने,
5. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने,
6. भू-पर्पटी (Crust),
7. हृदय,
8. निर्यात का विविधीकरण,
9. पुलकेशिन द्वितीय,
10. विनय पत्रिका में,
11. लुई पाश्चर ने,
12. नीलम संजीव रेड्डी,
13. जयसिंह और शिवाजी के मध्य,
14. मोहम्मद हुसैन को,
15. मोहम्मद इकबाल की,
16. भू-पर्पटी को,
17. हैदराबाद का निजाम,
18. नई दिल्ली में,
19. अब्दुस्समद को,
20. सोहनलाल द्विवेदी द्वारा
1. कार या बस में ब्रेक लगाने के लिए कौन उत्तरदायी है?
2. सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे?
3. किसमें क्लोरीन की ऑक्सीकरण अवस्था +1 है?
4. पिटन्नड्यूरा का आरंभ किसने करवाया?
5. किस देश का राष्ट्रीय पशु कंगारू है?
6. भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है?
7. नासा के एक टेलिस्कोप 'केप्लर मिशन' का प्रमोचन कब किया गया?
8. LNG के आयात के लिए भारत में पहला एल. एन. जी. टर्मिनल कहाँ स्थापित किया गया है?
9. किस वायसराय के कार्यकाल में भारत में संविधान सभा का गठन हुआ?
10. किस देश का राजनीतिक दल 'बाथ पार्टी' है?
11. आवृतबीजी ;एन्जियोस्पर्मद्ध के किस कुल से नारियल संबद्ध है?
12. अब तक सर्वाधिक व्यक्ति जो बतौर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं, किस राज्य से संबद्ध थे?
13. चिड़िया का आकाश में उड़ना न्यूटन के गति के किस नियम से संबद्ध है?
14. जिस समय केबिनेट मिशन भारत आया, उस समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?
15. सी.बी.आई. किस देश की गुप्तचर संस्था है?
16. पृथ्वी का कोर (core) किस रूप में है?
17. आधुनिक विश्व की प्रथम राजनीतिक चिंतक किसे माना जाता है?
18. किस वर्ग के देशों के साथ भारत का सर्वाधिक आयात व्यापार है?
19. 'वेवेल प्लान' की घोषणा लॉर्ड वेवेल ने कब की थी?
20. सी.आई.ए. किस देश की गुप्तचर एजेंसी है?
उत्तर
1. घर्षण,
2. वी. वी. गिरि,
3. हाइपोक्लोरस अम्ल में,
4. जहाँगीर ने,
5. आस्ट्रेलिया का,
6. ऑक्सीजन,
7. 7 मार्च, 2009 को,
8. दाहेज में,
9. लॉर्ड वेवेल के,
10. इराक का,
11. पाल्मी,
12. आंध्र प्रदेश,
13. गति के तृतीय नियम से,
14. क्लीमेंट एटली,
15. भारत की,
16. पिघला द्रव्य,
17. मैक्यावेली को,
18. ओपेक के साथ,
19. 14 जून, 1945 को,
20. संयुक्त राज्य अमेरिका की