रसोई:कुल्फी

विकिपुस्तक से
कुल्फी
श्रेणी भारतीय नुस्खा
खाने वाले 4-6
समय 1 घण्टा
कठिनाई

कुल्फी एक भारतीय नुस्खा है। यह एक प्रकार का ठंडा खाद्य है।

सामग्री[सम्पादन]

  1. 4 प्याला भर के दूध
  2. 8 चम्मच शक्कर
  3. 1 बड़ा चम्मच - पिस्ता, बारीकी कटा हुआ।
  4. बादाम, बारीकी से कटा हुआ - 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

विधि[सम्पादन]

  1. पहले दूध को एक बड़े बर्तन में अच्छे से गर्म करना चाहिए। उसे हिलाते रहना चाहिए।
  2. इसके बाद उसे तब तक ऐसा करना चाहिए जब तक कि वह 4 से 3 प्याले जितना न हो जाये। इसके लिए कम से कम 40 - 45 मिनट लगते हैं। इसे हिलाते रहें नहीं तो दूध नीचे से जलने भी लग सकता है।
  3. उसके बाद उसमें शक्कर, बादाम और अन्य कोई खाद्य सामग्री डाल सकते हैं। उसके बाद उसे ठंडा होने दें।
  4. उसके बाद उस मिश्रण को किसी साँचे में डाल कर जमा दें। (इसके लिए कम से कम 6 घण्टे लगते हैं।)
  5. अब आप उसे किसी धारदार चाकू या अन्य किसी वस्तु से पकड़े। साँचे के चारों ओर गर्म पानी डालें। इससे वह साँचे से अलग हो जाएगा और आप उसे खा सकते हैं।