लिनक्स मार्गदर्शिका/वितरण

विकिपुस्तक से

वितरण, लिनक्स का एक प्रकार है। लिनक्स बड़ी संख्या में अनेक वितरणों में विभक्त है, जिनमें से कुछ दैनिक उपयोग के लिए विकसित किए गए हैं और अन्य किसी विशिष्ट कार्य या डिवाइस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। हम उन कुछ अंतरों के बारे में नीचे चर्चा करेंगे।

अधिकांश लिनक्स वितरण एक विशेष प्रकार की सीडी में होते है, जिसे लाइव सीडी कहा जाता है। यदि आप इस सीडी को कंप्यूटर में लगा कर और फिर अपने कंप्यूटर को पुनरारंभ (रिस्टार्ट) करते हैं, तो लाइव सीडी आपके कंप्यूटर पर लिनक्स को चलाएगी बिना कोई अनावश्यक बदलाव करे। उदाहरण के लिए, यह आम तौर पर आपके कंप्यूटर पर किसी भी फाइल को स्थापित नहीं करेगी। अगर आप इसे इन्स्टॉल करने का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो आप इसे अपने कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव में बिना स्थापित किए चला सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते है की आपको यह पसंद है या नहीं। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि लिनक्स आमतौर पर बहुत तेजी से चलता है - अगर सिस्टम धीमा लगता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपके हार्ड ड्राइव पर नहीं, बल्कि आपके सीडी ड्राइव पर चल रहा है।

वितरण को चुनना[सम्पादन]

लिनक्स के दर्जनों वितरण है। यहाँ एक सूची दी गई है जो आपको वितरण चुनने में सहायक होगी।

आप सिस्टम का उपयोग कैसे करना चाहते हैं?

डेस्कटॉप या सर्वर? यह अंतर शायद सबसे महत्वपूर्ण है। डेस्कटॉप के लिए वितरण में एक ग्राफिकल यूजर इंटरफेस होगा, जबकि सर्वर वितरण अलग होते हैं।

विशिष्ट हार्डवेयर आवश्यकताएँ

विभिन्न वितरणों की कुछ लाइव सीडीयां उपयोग करके देखें। क्या यह आपके हार्डवेयर के साथ ठीक से काम कर रहा है?

यदि आप कम संसाधनो वाले कंप्यूटर पर लिनक्स स्थापित करने जा रहें हैं, या आपके पास अन्य हार्डवेयर संबंधी समस्याएं या आवश्यकताएं हैं, तो आपकी पसंद संसाधनो की उपलब्धता से प्रभावित हो सकती है। वैसे अधिकतर लिनक्स वितरण कम से कम संसाधनों वाले कम्प्यूटर पर भी चल जाते हैं।

अनुप्रयोग

आपके लिए कौन से अनुप्रयोग (एप्लिकेशन) या डेस्कटॉप वातावरण महत्वपूर्ण हैं?

क्या कोई वितरण उन अनुप्रयोगों को डिफ़ॉल्ट रूप से स्थापित करता है या वे स्थापित करने में आसान है और बाकी तंत्र से आसानी से एकीकृत हो रहें है?

क्या वितरण में एक अच्छा पैकेज प्रबंधन प्रणाली और उपयुक्त सॉफ़्टवेयर रिपॉजिटरी है?

तकनीकी सहायता (सपोर्ट)

सहायता पाने के लिए कौन से विकल्प उपलब्ध होंगे? क्या वाणिज्यिक (प्रदत्त) सहायता उपलब्ध है? क्या मुक्त समुदाय का सपोर्ट है? अगर वितरण आधार स्तर पर कमजोर है तो अधिक प्रचलित वितरणों कि तुलना में सहायता पाने में समय अधिक लग सकता है।

डेस्कटॉप वातावरण

इसमें यह सुनिश्चित करना होता है कि आपको किस प्रकार का कार्यस्थल या वातावरण चाहिए। प्रमुख डेस्कटॉप वातावरणों में जीएनओएम (GNOM) और केडीई (KDE) जैसे वातावरण अधिक लोकप्रिय है।

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]

चुनिन्दा वितरण[सम्पादन]

आर्क

एक न्यूनतम पृष्ठभूमि वाला और हल्का वितरण जो अनुभवी लिनक्स उपयोगकर्ता के लिए अधिक उपयोगी होता है। इसके भंडार में कई प्रोग्राम/अनुप्रयोग हैं जिन्हें योगदानकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है।

डेबियन
बहुत सारे पैकेज सम्‍मिलित हैं।
तुलनात्मक रूप से उपयोग करने और अद्यतन करने में आसान है।
अधिक स्थिर; सॉफ़्टवेयर अद्यतनों कि आवश्यकता लंबे समय के बाद होगी। लंबे समय तक समर्थन उपलब्ध है।
फेडोरा

रेड हैट लिनक्स का नि: शुल्क संस्करण।

जेंतू
स्थापना के चार स्तर प्रदान करता है, बहुत समय लगता है, लेकिन उन्नयन (अपग्रेड) करने में आसान है।
उबुन्टु
डेबियन पर आधारित सबसे सफल और लोकप्रिय डेस्कटॉप वितरण है।
जीएनओएम (GNOM) उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस का उपयोग करता है, जो कि लगातार अपडेट होता रहता है।
सरलता से उपयोग किया जाने वाला वितरण है।
सरलता से स्थापित (Install) भी हो जाता है।
उबुन्टु लिनक्स के विभिन्न रूप हैं:
  • कुबुन्टु: Gnome के बजाय KDE का उपयोग करता है। देखें कुबुन्टु मार्गदर्शिका
  • क्षुबुंटु: उबंटु का एक लाइट-वेट संस्करण जो यूनिटी (Unity) के बजाय Xfce का उपयोग करता है। यह संस्करण कम शक्तिशाली कम्प्यूटरों और उन लोगों के लिए उपयोगी है जो एक सरल इंटरफ़ेस चाहते हैं।