विंडोज से सामान्य अभिकलन/शुरुआत

विकिपुस्तक से

शुरुआत[सम्पादन]

विंडोज से सामान्य अभिकलन अर्थात उसे स्थापित कर उसका उपयोग करना है।

कम्प्यूटर क्या है?[सम्पादन]

यह शब्द ग्रीक शब्द से बना है, जिसका अर्थ गणना करना होता है। इसे हिन्दी में अभिकलित्र कहते हैं। यह दो अलग अलग प्रकार के भागों से बना होता है। पहला एक कठोर भाग होता है, जो हमें खुली आँखों से दिखाई देता है। वहीं दूसरा भाग अदृश्य होता है। उसे हम केवल स्क्रीन की सहायता से देख सकते हैं।

प्रकार[सम्पादन]

हार्डवेयर[सम्पादन]

यह भाग कठोर होता है इस कारण इसे हार्ड कहते हैं और वेयर शब्द जोड़ देते हैं। इस भाग के द्वारा ही आप इसे कोई संदेश या कोई जानकारी दे सकते हो। यह आप कुंजीपटल और माउस के द्वारा कर सकते हो।

सॉफ्टवेयर[सम्पादन]

यह सॉफ्ट नाम के कारण लोगों को मुलायम लगता है। लेकिन यह न तो मुलायम होता है और न ही कठोर। यह पूरी तरह से सीडी या कोई अन्य उपकरण में बन्द होता है। जिसे हम स्क्रीन के द्वारा ही देख सकते हैं। यह एक प्रकार का कार्यक्रम होता है जो एक अलग भाषा में कम्प्यूटर को निर्देश देता है। एक बार हम संचालन प्रणाली को इस में स्थापित कर देते हैं तो वह संचालन प्रणाली ही सारे जानकारी को स्क्रीन पर दिखाता है। इस में ही अनेक अनुप्रयोग होते हैं, जो अनेक कार्यों को करने देते हैं। उदाहरण के लिए आप कोई चित्र देख रहे हैं तो वह भी किसी अनुप्रयोग के कारण है। विंडोज में अनुप्रयोग (.exe) प्रारूप में मिलते हैं।