विकिपीडिया/परिचय

विकिपुस्तक से

यह पुस्तक विकिपीडिया के उपयोग और उसमें किस प्रकार से अपना योगदान दे सकते हैं, आदि के बारे में बताती हैं। विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश बनाने की परियोजना है। इसमें अच्छी तरह से लिखने और नए लेख बनाने आदि के भी तरीके हैं जिसे आप इस पुस्तक को पढ़ कर सीख सकते हैं। विकिपीडिया इस समय अन्तर्जाल पर सबसे प्रसिद्ध जानकारी का स्रोत है।

इसकी शुरुआत 2001 में इसके अंग्रेज़ी संस्करण से हुई थी। इसे मीडियाविकि नामक सॉफ्टवेयर पे चलाया जाता है। यह एक 'विकि' है जिसपर कोई भी संपादन कर सकता है। यहाँ हम 'खाता' भी बना सकते हैं जिससे कई सुविधाएँ हमें प्राप्त होती हैं। बिना खाते के किये गए संपादन आईपी पते के साथ दिखते हैं जो सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। इसलिय अधिकतर योगदानकर्ता खाता बनाके ही संपादन करना पसंद करते हैं। यह एक सहयोगात्मक परियोजना है जहाँ कई 'सदस्य' एक ज्ञानकोश बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

इसमें वैसे तो कोई सख्त नियम-कायदे नहीं है लेकिन तीन मुख्य सामग्री से सम्बन्धित नीतियाँ हैं:- सत्यापनीयता, मूल शोध नहीं और तटस्थ दृष्टिकोण। इनका पालन करना आवश्यक माना गया है। चूँकि इसमें दूसरों के सहयोग से निर्माण किया जाता है इसलिए कुछ सदस्यों के व्यवहार ऊपर भी दिशानिर्देश और नीतियाँ बनाई गईं हैं। यह सब 'समुदाय' यानी कि सदस्यों द्वारा ही निर्मित हैं। आगे इस पुस्तक में यहाँ वर्णित चीज़ों के अलावा और बातों को बताया गया हैं। यह पुस्तक विकिपीडिया को सीखने के बारे में उपयोगी रहेगी ऐसा उद्देश्य रहा है।