विकिपीडिया/लेख

विकिपुस्तक से
विकिपीडिया
 ← इतिहास लेख लेख बनाना → 

विकिपीडिया में सभी ज्ञानकोश के पन्नों को लेख बोला जाता है। इसमें किसी 'उल्लेखनीय' विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही इसमें आप भी किसी लेख में कोई गलती दिखने पर सुधार कर सकते हो या आप और भी विस्तार कर सकते हो। इससे कोई और लेख पढ़ने वाला आएगा तो उसे आपके द्वारा लिखी गई जानकारी प्राप्त होगी।

इसका मूल उद्देश्य प्रमाणिक और सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसका प्रारूप कुछ ऐसा होता है:- भूमिका, अनुभाग एंव उप-अनुभाग बनाकर विस्तृत जानकारी। इसमें सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए स्रोत देना आवश्यक है जिन्हें 'सन्दर्भ' कहा जाता है। अन्यथा आपके लिखे को 'मूल शोध' माना जा सकता है जिसकी मनाही है।