विकिपुस्तक:विकिकिशोर क्या है?

विकिपुस्तक से

विकिकनिष्ठ का मुख्य लक्ष्य बिना काल्पनिक वाले पुस्तक का निर्माण उन बच्चों के लिए जो 12 वर्ष से कम आयु के हैं। यह एक प्रकार का छोटा ज्ञानकोश या पाठ्य पुस्तक है, जिसे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें पूरे दुनिया के अलग-अलग योगदान करने वाले सदस्यों का योगदान है।

यह पुस्तक इस तरह का होना चाहिए :-

  • बाल मित्र : यह सभी पुस्तक बच्चों के दिमाग को देख कर बनाने चाहिए। इस तरह के पुस्तक में तरह तरह के चित्र, रूपरेखा, चित्रकारी आदि होने चाहिए जिससे कोई भी बच्चा इसे देख कर भी समझ सके।
  • मिलकर कार्य : विकिकनिष्ठ पुस्तक में कोई एक लेखक नहीं हो सकता है। सभी को मिल कर किसी पुस्तक को बनाना चाहिए।
  • आनन्द : पुस्तक को पढ़ने के समय लिखावट या जानकारी को सरल होना चाहिए, जिससे कोई भी बच्चा आसानी से आनन्द के साथ पुस्तक को पढ़ सके।
  • विश्वसनीय : पुस्तक में दी गई हर जानकारी सही होनी चाहिए, किसी भी प्रकार से अपना विचार या अपनी खोज या काल्पनिक बातें नहीं होनी चाहिए।
  • मुक्त : यह सभी के लिए खुला हुआ है, विश्व का कोई भी इससे जुड़ सकता है और बना या संपादित कर सकता है। या पहले से बने पुस्तक में और सम्पादन कर उसे और गुणवत्ता युक्त बना सकता है।