विकिपुस्तक:हिन्दी दिवस

विकिपुस्तक से

हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में बनाया जाता है, क्योंकि आजादी के बाद इसी दिन हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा चुना गया था। हालांकि किसी को भी परेशानी न हो इस कारण उस समय से 15 सालों के लिए, अस्थाई रूप से अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में चुन लिया गया। 15 सालों के बाद इसे हटाया जाना था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा हिन्दी को वैकल्पिक आधिकारिक भाषा बना दिया गया। जिसका अर्थ होता है कि कोई भी जानकारी अंग्रेजी में तो रहेगी ही, लेकिन हिन्दी में रखना या न रखना इच्छा के अनुसार ही रहेगा।

क्या करें[सम्पादन]

बिना आपके सहयोग के न तो हिन्दी भाषा का विकास हो सकता है और न ही हिन्दी विकिपुस्तक आगे बढ़ सकता है। पर आपको कुछ खास नहीं करना है, बस इस हिन्दी दिवस...

  • आप कोई भी लिखने का आसान तरीका चुन लें और तेजी से लिखना शुरू कर दें।
  • अपने सभी दोस्तों को भी बतायें कि कैसे आप तेजी से लिख पा रहे हैं।
  • उन्हें भी विकिपुस्तक और विकिपीडिया आदि में नए लेख बनाने और पुराने लेखों को बड़ा करने को कहें।

पुस्तक बनाना[सम्पादन]

आप विकिपुस्तक में पढ़ाई या ज्ञान से जुड़ा कोई भी पुस्तक बना सकते हैं। हिन्दी में विज्ञान और तकनीकी विषयों पर अच्छी जानकारी और पुस्तकों की बहुत कमी है। आप चाहें तो खाना पकाने के बारे में भी कोई पुस्तक बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें कई सारे विषय भी मौजूद हैं, जिसमें आप अपने पसंद से लेख बना सकते हैं।