व्याकरण भास्कर/अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु
- जिसकी आशा न की गई हो - अप्रत्याशित
- वह भाई जो अन्य माता से उत्पन्न हुआ हो - अन्योदर
- वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो - आगमिस्यतपतिका
- प्राचीन आदर्शों पर चलने वाला - गतानुगतिक
- किसी ग्रंथ में अन्य व्यक्ति द्वारा जोड़ा गया भाग - क्षेपक
- बिना घर का - बेघर , अनिकेत
- किसी विषय की पूरी छानबीन करना- विवेचन
- जो सदा दूसरों पर संदेश करता है - शंकालु
- हर समय देश से काम करने वाला - दीर्घसूत्री
- जिसने ऋण लिया हो - ऋणी,अधर्मण
- किसी के प्रति उदारता पूर्वक किया गया व्यवहार - अनुग्रह
- जिसे पार करना कठिन हो - दुर्गम
- जो आभूषण सिर पर धारण किया जाए - शीर्षस्थ
- शीघ्र प्रसन्न होने वाला - आशुतोष
- जिसके समान दूसरा ना हो - अप्रतिम,आदित्य
- जहां पहुंचा न जा सके - अगम
- अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया के फल स्वरुप पद के नीचे उतरना -पदावनती
- दो बार जन्म लेने वाला - द्विज
- जिसका पति परदेश चला गया हो - प्रोषितपतिका
- रात्रि का तीसरा पहर - त्रियामा
- धारण करने में कठिन- दुर्वह
- जिसका ठीक तौर से कथन संभव ना हो- दुष्परिमेय
- किसी काम में पूर्ण रूप से मन लेने वाला - दतचित्र
- जिसका जवाब ना दिया गया हो
- ऊंचे स्वर में उच्चारण किया हुआ
- गोद में सोने वाली स्त्री
- धारण करने वाली - धारयित्री
- हाल ही ब्याही ,सामान लज्जा और शील वाली - नायिका
- जिसे कोई इच्छा ना हो - निस्पृह
- वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह करें - अध्यूढ़ा
- जो अभी तक ना आया हो - अनागत
- जिसका कोई दूसरा उपाय ना हो - अन्न्योपाय
- जिसकी नाप तोल ना हो सके - अपरिमेय
- जो ढका हुआ ना हो - आवरण ,अनावृत ,अपरिच्छन्न
- जिसका निश्चय ना हो सके - अप्रतियमान
- जो प्रमाण से सिद्ध हो सके - प्रमेय
- जो कुछ नहीं जानता - अज्ञ
- बिना पलक गिराए - निर्मिमेष
- प्रतिकार करने या बदला चुकाने की इच्छा - प्रतिचिकीर्षा
- बच्चों को जन्म देने वाली स्त्री - प्रसूता
- पहनने के योग्य - परिधेय
- जिस स्त्री को उसके पति ने छोड़ दिया हो - परित्यक्ता
- दूसरों को शिक्षा देने वाला- परोपदेश
- प्राण रक्षा करने वाला - प्राणद
- जो चिंतन करने योग्य ना हो- अचिन्त्य
- बिना पलक गिराए- अनिमेष
- अग्रज के विवाह के पूर्व अनुज का विवाह - अनुवेश
- सूंघने ने के योग्य-आघ्रेय
- जिसका अहंकार चूर हो गया हो - आतगर्व
- जिसकी समस्त कामनाएं पूरी हो गई हो - आप्तकाम
- जो अपने वीर्य को ना गिरने दे -उध्व्ररेता
- जिसका जवाब ना दिया गया हो-अनिस्तीर्ण
- ऊंचे स्वर में उच्चारण किया हुआ - उधर्वोच्चारित
- गोद में सोने वाली स्त्री -अंकशायिनी
- जिसका आदी ना हो - अनादि
भाग २
[सम्पादित करें]- पृथ्वी और सूर्यदि लोकों के मध्य का अंतर स्थान- अंतरिक्ष
- किसी कथा बात या प्रसंग के अंतर्गत आने वाली कोई दूसरी कथा-अन्तर्कथा
- किसी पुरुष से प्रेम करने वाली अविवाहित स्त्री-अनूढा
- केंद्र से दूर जाने की प्रवृत्ति रखने वाला - केंद्रापसारी
- सुंदर बड़े बालों वाली स्त्री - केशिनी
- वह नायिका जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर सवेरे आए -खण्डिता
- सूर्य या चंद्र के समस्त मंडल के ढक जाने वाला ग्रहण -खग्रास
- जिसमें गीत अधिक हो वह नाटक -गीतिरुपक
- इंद्रियों से ना जानने योग्य - गोतीत
- जिसका उत्तर खोजना पड़े ऐसा कथन - प्रहेलिका
- हास्यपरक प्रधान कहानी या लेख - प्रहसन
- जिसने बहुत सुंदर ज्ञान पाया हो - बहुश्रुत
- खाने की इच्छा - बुभुक्षा
- टूटे-फूटे पदार्थ के बचे टुकड़े - भग्नावशेष
- जो फूल आधा खिला हो - मुकुल
- जो भविष्य में अवश्य होने वाला हो - भवितव्य
- गायों के चढ़ाने का स्थान - गोचर
- दूसरों का दोष खोजने वाला -छिद्रान्वेषी
- जीतने की इच्छा - जिगीषु
- जिसकी कीमत ना हो - अमूल्य
- जिसकी कीमत बहुत हो - बहुमूल्य
- जिसके हृदय पर आघात हुआ हो - मर्माहत
भाग3
[सम्पादित करें]- भोजन करने की इच्छा - जिघुत्षु
- मन वचन और कर्म से -मनसा
- किसानों की सहायता के लिए सरकार द्वारा दिया गया धन - तकावी
- हरा भरा मैदान - शाद्रवल
- बचपन और जवानी के बीच का समय - वय:संधी
- जिसे अपने स्थान से हटा दिया गया है - विस्थापित
- जो दूसरों को वाणी से देने को कह चुके हो - वाग्दत
- अधिक बोलता हो - अधिवक्ता
- जो बहुत बातें करता हो - वाचाल
- उत्तराधिकार में मिली जायदाद -रिक्थ
- मरने की इच्छा - मुमूर्षा
- वह काव्य जिसका अनियय हो सके - रुपक
- लालिमा से युक्त - रक्तिम
- पुलिस या सेना का नया सिपाही -रंगरुट
- ललचाया हुआ लभाया हुआ - लुव्ध
- चाटने योग्य वस्तु - लेह्य
- अपने पति की अनुरागिनी स्त्री - स्वकीया
- जो सबमें व्याप्त है - विभु
- चौड़ा या फाड़ा हुआ - विदिर्न
- ऐसा कवि जो तत्काल रचना करता है - आशुकवि
- जिसका बुढ़ापा ना आए - अजर
- रनिवास में कड़े पर्दे में रहने वाली स्त्री -असूर्यस्पश्या
- जानने की इच्छा - जिज्ञासु
- जिसका जन्म कन्या के गर्भ से हुआ हो - कानीन
- जो तत्काल उत्तर दे सके - प्रतिउत्पन्नमती
- पूछने योग्य - पृष्टव्य
- आय और व्यय के आंकड़ों की जांच करने वाला - अंकेक्षक
- हवन में जलाने वाली लकड़ी - समिधा
- रंगमंच के पर्दे के पीछे का स्थान - नेपथ्य
- जो ऊंची जाति में जन्म लिया हो - कुलीन
- जो छोटी जाति में जन्म लिया हो - अन्त्यज
- आधी रात का समय -निशीथ
स्वर वर्ण ‘अ’
वाक्यांश एक शब्द अंक (गोद) में सोने वाली स्त्री अंकशायिनी अंक (गोद) में सोने वाला अंकशायी अंक (गोद) में स्थान पाया हुआ अंकस्थ हाथी को वश में रखने का विशेष लोहे का काँटा अंकुश बही खाता लिखने वाला अंकेक्षक, लेखा-परीक्षक बही खातों का जाँच अंकेक्षण, लेखा-परीक्षण बही खातों की जाँच पड़ताल करने वाला अधिकारी अंकेक्षा जो अंडे से जन्म लेता है अंडज किसी कथा के अंतर्गत आने वाली कोई दूसरी कथा अंतःकथा, अवांतर कथा राजभवन के अंदर महिलाओं का निवास अंतःपुर, हरम मन में आप से आप उत्पन्न होने वाली प्रेरणा अंतःप्रेरणा धरती और आकाश के बीच का स्थान अंतरिक्ष मन में होने वाला या स्वाभाविक ज्ञान अंतर्ज्ञान किसी देश के अन्दर होने वाला या उससे संबंध रखने वाला अंतर्देशीय जो किसी वस्तु के अंदर दृढ़तापूर्वक वर्तमान या स्थित है अंतर्निविष्ट मन (हृदय) की बात बात जानने वाला या मन में स्थित अंतर्यामी जाति या कुटुंब में आपसी विवाह अंतर्विवाह गुरु के साथ या समीप रहने वाला छात्र अंतेवासी जो अंतिम (शूद्र) वर्ण में जन्मा हो अंत्यज किसी पद्य (कविता) के अंतिम अक्षर से नया पद्य आरंभ करने का खेल अंत्याक्षरी मृत्यु के बाद किया जानेवाला अंतिम संस्कार अंत्येष्टि देश या राष्ट्र के प्रति आँख बंद करके प्रेम और श्रद्धा रखनेवाला अंधदेशभक्त, अंधराष्ट्रवादी दूसरे देशों से द्वेष रखते हुए अपने देश के प्रति पक्षपातपूर्ण प्रेम अंधदेशभक्ति देश या राष्ट्र के प्रति पक्षपातपूर्ण प्रेम अंधराष्ट्रवाद अटूट प्रेम और विश्वास करनेवाला अंधभक्त बिना सोचे-समझे श्रद्धा और विश्वास अंधभक्ति विचारहीन विश्वास या तर्क के बिना मान लिया गया विश्वास अंधविश्वास बिना सोचे-समझे विश्वास करनेवाला अंधविश्वासी ऐसा युग जिसका इतिहास ज्ञान हो अंधकार युग विवेकशून्य श्रद्धा अंधश्रद्धा अपने ‘अंश या हिस्से’ के रूप में कुछ देना या किसी कार्य में ‘योग’ देना अंशदान, योगदान जिसमें काँटे या विघ्न-बाधा न हो अकंटक जो कहा न जा सके अकथनीय जो कहा न गया हो अकथित न कहने योग्य अकथ्य न करने योग्य अकरणीय जिसका कोई काट न हो अकाट्य, अकाट जिसके पास कुछ भी न हो अकिंचन, दरिद्र जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो अक्षम क्षमा न करने योग्य अक्षम्य जिसका क्षय न हो अक्षय एक-एक अक्षर तक अक्षरशः (हर्फ-ब-हर्फ) चतुरंगिणी सेना अक्षौहिणी जिसका खंडन न किया जा सके अखंडनीय जिसके खंड या टुकड़े न किये गये हों अखंडित जो खाने योग्य न हो अखाद्य जिसकी गणना न की जा सके अगणित, अगणनीय, अगण्य जिसके अंदर या पास न पहुँचा जा सके अगम्य किसी आदरणीय का स्वागत करनें के लिये चलकर कुछ आगे पहुँचना अगवानी जिसकी गहराई का पता न लग सके अगाध जो गाये जाने योग्य न हो अगेय जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो अगोचर दूर तक फैलने वाली अत्यधिक नाशक आग अग्निकांड गणना में जिसे आगे रखा जाये या गिनती में जिसे पहले रखा जाये अग्रगण्य आगे चलनेवाला अग्रगामी जिसका जन्म पहले (अग्र) हुआ हो अग्रज जो सबके आगे रहता हो अग्रणी किसी अनुष्ठान या पूजा में किसी का सर्वप्रथम सत्कार या पूजा अग्रपूजा वह जो करने या होने वाली बात को पहले से ही सोचे अग्रसोची भोजन का पहला अंश जो देवता या गाय के लिये निकाला गया हो अग्राशन (अग्रासन)
सभा या सम्मेलन में प्रमुख व्यक्ति के लिये दिया गया अग्र (प्रथम) आसन अग्रासन जो किसी देन या पारिश्रमिक मद्धे पहले से दे दिया जाये अग्रिम, पेशगी ऐसी स्त्री से विवाह करनेवाला पुरुष जो पहले किसी और को ब्याही रही हो; वह कन्या जिसका विवाह उसकी बड़ी बहिन के पहले हो जाय अग्रेदिधुषु अघ (पाप) की कमाई खाने वाला या भोजन करने वाला अघभोजी जो पहले न हो या जो पूर्व में घटित न हुआ हो अघटित जो हनने या घात करने योग्य न हो या निषिद्ध हो अघ्न्य जो वस्तु चलने वाली न हो अचर, अचल जो चिंतन करने योग्य न हो अचिंत्य, अचिंतनीय (आचिंत्य)
कार्य न करने की इच्छा वाला अचिकीर्षु, आलसी जिसमें चेतना न हो अचेतन जो स्पर्श (छुआ) न जा सके अछूत जिसे स्पर्श (छुआ) न किया गया हो अछूता जो छेदा न जा सके अछेद्य जिसका कभी जन्म न हो अजन्मा जिसका कोई शत्रु पैदा ही न हुआ हो अजातशत्रु पाप के बदले मिलने वाला दुःख अज़ाब जिसे कोई जीत न सका हो अजित जो कुम्हलाया हुआ या मंद न हो अजीत जिसे जीता न जा सके अजेय जो कुछ न जानता हो अज्ञ, अज्ञानी, अनभिज्ञ जो कुछ न जानता हो अज्ञात जो जाना न जा सके अज्ञेय जो टूट न सके अटूट जो अपने स्थान से न डिगने (हटने) वाला अडिग सूक्ष्म वस्तुओं का निरीक्षण अणुवीक्षण मर्यादा का उल्लंघन या सीमा का अनुचित उल्लंघन अतिक्रम, अतिक्रमण जिसके आने की तिथि (ज्ञात) न हो अतिथि जिसका दमन करना बहुत कठिन हो अतिदुर्धर्ष वृष्टि (वर्षा) की अधिकता अतिवृष्टि कोई बात जो बढ़ा-चढ़ाकर कही गयी हो अतिशयोक्ति, अत्युक्ति सूर्योदय से पूर्व और सूर्योदय के बाद का समय अतिसंध्या बीता हुआ अतीत जिसका अनुभव इन्द्रियों द्वारा न हो सकता हो अतीन्द्रिय, इंद्रियातीत, इंद्रियागोचर (इंद्रियगोचर) जिसकी तुलना न की जा सके अतुलनीय जो त्यागा (छोड़ा) न जा सके अत्याज्य जो थके नहीं या न थकने वाला अथक जिसकी गहराई का थाह पता न लग सके अथाह जो दण्ड पाने योग्य न हो अदंडनीय जो दबाया न जा सके अदम्य जो देखने योग्य न हो अदर्शनीय चारपाई के पैताने की वह रस्सी, जिसे बुनावट को कसी रखने के लिये करधनी के छेदों में से ले जाकर सीरो में तानकर लपेटते हैं अदवान जो दूर की बात न सोच सके अदूरदर्शी जो दिखायी न देता हो अदृश्य, अलक्ष्य जैसा या जो पहले कभी न देखा गया हो अदृष्टपूर्व जो दिये जाने योग्य न हो अदेय उर्द की सुखायी हुई बड़िया अदौरी वह शिशु जो अभी-अभी जन्मा है अद्यःप्रसूत वह माँ जिसने अभी-अभी शिशु को जन्म दी हो अद्यःप्रसूता जिसके समान कोई दूसरा न हो अद्वितीय आत्मा और परमात्मा में अभेद अद्वैत आत्मा व परमात्मा का द्वैत (अलग-अलग) न मानने वाला सिद्धांत अद्वैतवाद जिसने किसी से ऋण लिया हो अधमर्ण, क़र्ज़दार अधिकार में लाया या किया गया या जिसे अधिकार दिया गया अधिकृत पर्वत के ऊपर की, समतल भूमि अधित्यका किसी देश का सर्वाधिकार सम्पन्न शासक अधिनायक निरंकुश शासन तंत्र राज्य अधिनायक-तंत्र एक व्यक्ति की शासन व्यवस्था अधिनायकवाद निरंकुश शासन में विश्वास रखने वाला अधिनायकवादी विधानयिका द्वारा बनाया गया नियम अर्थात् आधिकारिक (अधि) नियम अधिनियम शासन द्वारा प्राप्त अधिकारों का सूचक पत्र अधिपत्र, अधिकार-पत्र मुद्रा का मूल्य बढ़ाना अधिमूल्यन अतिरिक्त शुल्क अधिशुल्क वह सूचना जो सरकार द्वारा निर्गत की जाये अर्थात् आधिकारिक (अधि) सूचना अधिसूचना अधिकारी जो अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों की निगरानी रखे अधीक्षक जिसका मुख नीचे हो अधोमुख नीचे लिखा हुआ अधोलिखित कमर के नीचे पहना जाने वाला वस्त्र अधोवस्त्र, धोती, लुंगी नीचे हस्ताक्षर करने वाला अधोहस्ताक्षरी राज्य के प्रधान शासक द्वारा दिया या निकाला गया आधिकारिक आदेश अध्यादेश वह जो विद्यार्थियों को पढ़ाने या अध्यापन का कार्य करता है अध्यापक वह स्त्री जिसके रहते पति दूसरा विवाह कर ले अर्थात् प्रथम विवाहिता स्त्री या ज्येष्ठा पत्नी अध्यूढ़ा अध्ययन करने वाला अध्येता जिसका कोई कहीं अंत न होता हो अनंत जो गिना न जा सके अनगिनत जिसका एक के बिना किसी दूसरे या अन्य से संबंध न होता हो, जिसका अन्य से संबंध न हो अनन्य जो दूसरे पर आश्रित न हो अनन्याश्रित जिसका कोई अन्य उपाय न हो अनन्योपाय जिसकी चाह या परवाह (अपेक्षा) न हो अनपेक्षित आग से झुलसा हुआ अनलदग्ध जो न जाना गया हो अनवगत पैर के अँगूठे का एक आभूषण या छल्ला, बैल की आँख का ढक्कन या पट्टी या अँधौटी अनवट जो सदा से चला आ रहा हो अनवरत अशन (आहार, भोजन) का त्याग (अन्) अनशन जो पहले कभी न सुना गया अनश्रुत जो बात सुनी न गयी हो अनसुनी दूसरों के दोषों को न देखने वाला अनसूय पराये में गुण-दोष न देखना या नुक्ता-चीनी न करना अनसूया जिस पर आक्रमण न किया गया हो अनाक्रांत जो अभी तक न आया हो या न आया हुआ अनागत जिसका कोई नाथ (मालिक) न हो अनाथ जिसके आदि (प्रारम्भ) का पता न हो अनादि जिसका अनादर किया गया हो अनादृत आदि और अंत रहित या अनादि व अनंत अनाद्यांत बिना आयास (परिश्रम) किये अनायास कनिष्ठा और मध्यमा के बीच की उँगली अनामिका जो बार-बार न हो अनावर्त्तक जो बार-बार न होता हो अनावर्ती जो ढँका न हो या जो खुला न हो अनावृत जो दोहराया न गया हो अनावृत्त न लौटन अनावृत्ति, मोक्ष वृष्टि (वर्षा) का अभाव अनावृष्टि जिसका नाश न हो अनाश्य, अविनश्वर जो किसी वस्तु या विषय में आसक्त न हो अनासक्त किसी वस्तु या विषय पर आसक्त न होने की दशा या भाव अनाशक्ति जिसे बुलाया न गया हो अनाहूत जो निंदा के योग्य न हो अनिंदनीय, अनिंद्य जिसका को घर (निकेत/निकेतन) न हो अनिकेत, अनिकेतन, बेघर प्रत्येक पदार्थ को क्षणिक और नश्वर मानने वाला सिद्धांत अनित्यवाद जिस पर कोई नियंत्रण न हो अनियंत्रित जो नियमानुकूल न हो अनियमित जो रुका न हो या जिसे रोका न गया हो अनिरुद्ध जिसका या जिसके संबंध में कोई निर्णय न हुआ हो अनिर्णीत जो वचन या वाणी द्वारा कहा न जा सकता हो अनिर्वचनीय जिसका निवारण न हो सकता हो अनिवार्य जो (स्त्री) घर से बाहर न निकलती हो अनिष्कासिनी जो पार न किया गया हो या जिसे छुटकारा न मिला हो अनिस्तीर्ण जो अनुकरण करने योग्य हो अनुकरणीय किसी के पीछे-पीछे चलने वाला अनुगामी, अनुयायी जिस पर अनुग्रह किया गया हो अनुगृहीत पीछे चलने वाला (दास, भृत्य, नौकर) अनुचर जिसका उच्चारण न किया जा सके अनुच्चरित जिसका जन्म पीछे (अनु) हुआ हो वह भाई अनुज जिसका जन्म पीछे (अनु) हुआ हो वह बहन अनुजा जिसका उत्तर न दिया गया हो अनुत्तरित जिसकी उपमा न की जा सके अनुपम आर्थिक सहायता अनुदान जिसका अनुभव किया जा चुका है अनुभूत स्वीकृति या इजाज़त अनुमति आनंद के अतिरेक से उन्मत्त या खुशी के मारे पागल अनुमत्त अनुमान द्वारा प्राप्त ज्ञान, अनुमान अनुमिति किसी मत या प्रस्ताव को समर्थन करने की क्रिया अनुमोदन जो किसी वस्तु या व्यक्ति के प्रति आसक्त हो अनुरक्त समान रूप वाला अनुरूप नत्थी किया गया कागज़ अनुलग्नक जिसका किसी प्रकार का उल्लंघन न किया जा सके या जो उल्लंघन करने योग्य न हो अनुल्लंघनीय एक भाषा में कही या लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में कहने या लिखने की क्रिया अनुवाद अग्रज के विवाह से पूर्व अनुज का विवाह अनुवेशन परंपरा से प्राप्त ज्ञान अनुश्रुत परंपरा से कही-सुनी हुई बात या उक्ति या श्रुति परंपरा से प्राप्त कथा और ज्ञान अनुश्रुति प्रसंगवश एक बात से जुड़ी हुई दूसरी बात अनुषंग अनिवार्य परिणाम के रूप में आने वाला अनुषंगी, अनुषंगिक किसी शुभ कार्य को विधि-विधान (नियमपूर्वक) और श्रद्धापूर्वक आरंभ करना अनुष्ठान वह पत्र जो स्मरण दिलाये अनुस्मारक किसी पुरुष से प्रेम करने वाली अविवाहिता या अविवाहित प्रेमिका अनूढ़ा बाज़ार न लगने का दिन अनैठ अन्न की अधिष्ठात्री देवी अन्नपूर्णा अँगीठी जिसमें सोना, चाँदी आदि धातुएँ तपाईं जाती हैं अन्ना, बोरसी दूध पिलाकर पोषण करने वाली धाय माँ अन्ना जो नया न हो अनूतन किसी और स्थान पर अन्यत्र जिसका मन किसी दूसरी ओर लगा हो अन्यमनस्क जो किसी अन्य दूसरे पर आश्रित हो अन्याश्रित दूसरी माता के उदर से उत्पन्न या जन्म लेने वाला अन्योदर, अन्योदर्य विवाह के पीछे वह धन जो स्त्री को उसके पिता या पति के घर से मिले अन्वाधेय वह सामान जो वधू अपने पिता के घर से लाई हो अन्वायन नीचे या पीछे (अप) की ओर खींचना (कर्ष) अपकर्ष (अवनति, उतार, ह्रास) जिसका अपकार किया गया हो अपकृत जो पढ़ा न जा सके अपठनीय जो पढ़ा न गया हो अपठित जो भोजन रोगी के लिये निषिद्ध हो, प्रतिकूल आहार-विहार अपथ्य बिगड़ा हुआ या विकृत शब्द अपभ्रंश जो पराजित न किया जा सके या जो जीता न जा सके अपराजेय, अजेय दोपहर के बाद का समय अपराह्न आवश्यकता से अधिक धन का ग्रहण न करना अपरिग्रह जिसका विवाह न हुआ हो अपरिणीत, अविवाहित जिसकी परिभाषा निश्चित न की गयी हो या जिसकी परिभाषा देना संभव न हो अपरिभाषित जो मापा न जा सके अपरिमेय, अपरिमित न बदलने वाला अपरिवर्तनीय जिसका परिहार या त्याग न हो सके अपरिहार्य सामान्य या व्यापक नियम के विरुद्ध बात अपवाद वह पुत्र जो माता-पिता द्वारा त्यक्त होने पर अन्य द्वारा पालित हो अपविद्ध (पुत्र) आवश्यकता या उचित मात्रा से अधिक खर्च करने वाला अपव्ययी जिसके अंग दुरुस्त न हों अपांग, अपंग जिसके उस पार की वस्तु को न देखा जा सके अपारदर्शी, अपारदर्शक जो पहले न हो रहा हो या न हुआ हो अपूर्व जो पान करने योग्य नहीं है अपेय जो अभी प्रकाश में न आया हो या जिसका प्रकाशन न हुआ हो अप्रकाशित जो बकवादी न हो या धृष्ट न हो अप्रगल्भ जिसमें प्रतिभा का अभाव हो अप्रतिभ जिसका निश्चय न हो सके अप्रतीयमान् जिसकी पहले से कोई आशा न हो अप्रत्याशित जो प्रमाण से सिद्ध न हो अप्रमेय जो प्रशंसा के योग्य न हो अप्रशस्त जो कोरा या अछूता हो, न पहना हुआ वस्त्र, न जोता हुआ खेत अप्रहत जो प्राप्त न हुआ हो या न मिला हुआ अप्राप्त जो प्राप्त न हो सके या जो न मिलने वाला हो अप्राप्य जिसके लिये कोई बाधा या रोक-टोक न हो अबाध जिसे किसी बात का बोध न हो अबोध अभिगमन करने वाला या नज़दीक आने वाला अभिगामी पुरुष जो अभिनय करता हो अभिनेता स्त्री जो अभिनय करती हो अभिनेत्री जो किसी अल्पवयस्क बच्चे या अनाथ बालक या स्त्री की देखरेख करता हो अभिभावक जिस पर मत दे दिया गया हो अभिमत किसी की ओर मुख किये हुए अभिमुख जिस पर अभियोग लगाया गया हो अभियुक्त जो किसी पर अभियोग लगाये अभियोगी धातु या प्रस्तर पर अंकित ऐतिहासिक महत्त्व का लेख अभिलेख प्रिय से मिलने जाना, संकेत स्थल पर पहुँचना अभिसार प्रिय से मिलने के लिये (लुक-छिपकर) जाने वाली नायिका अभिसारिका किसी वस्तु को प्राप्त करने की प्रबल इच्छा अभीप्सा जैसा या जो पहले (घटित) न हुआ हो अभूतपूर्व जो भेदा या तोड़ा ना जा सके अभेद्य वस्तु का भीतरी भाग अभ्यंतर कोई काम स्वभाववश करते रहने की क्रिया अभ्यास जो कभी मरे नहीं अमर, अमर्त्य किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु अमानत जो मानव के योग्य न हो अमानुषिक, अमानवीय मास के कृष्णपक्ष की पन्द्रहवीं तिथि अमावस्या निष्फल या खाली न जाने वाला अमोघ जिसकी याचना (माँग) न की गयी हो या बिन माँगा अयाचित सूर्योदय के पूर्व का समय अरुणोदय, ऊषाकाल, भोर, तड़का जिसका कोई अर्थ न हो अर्थहीन छह-छह महीने में एक बार होनेवाला अर्धवार्षिक वाक्य को सम्यक् अर्थ देने के लिये उदाहरण, उपवाक्य आदि के बाद लगाया जाने वाला सूचक चिह्न अर्धविराम/अर्द्धविराम (;) जो इस लोक में संभव न हो अलौकिक जिसका अस्तित्व अल्पकाल तक रहे अल्पकालिक जिसका जीवन कम (अल्प) अवधि वाला (आयु) हो अल्पजीवी, अल्पायु किसी विशिष्ट वर्ग द्वारा निरंकुश शासन व्यवस्था अल्पतंत्र दूरगामी परिणाम न सोचने का भाव, संकुचित या निम्नस्तरीय विचार अल्पदर्शन कोहरे, धुँध आदि के कारण अधिक दूर न देख पाने की स्थिति अल्पदृश्यता संकुचित विचार वाला अल्पदृष्टि, अदूरदर्शी जो कम जानता हो अल्पज्ञ जो अल्प (कम) बोलने वाला है अल्पभाषी, मितभाषी बहुत अल्प (कम) लोगों का मत अल्पमत अल्प (कम) मेधा (बुद्धि) वाला अल्पमेध अल्प भोजन करने वाला अल्पाहारी अल्प (कम) उम्र का अल्पवयस्क, नाबालिग जो अल्प (कम) विकसित (खिला) हो अल्पविकसित (अधखिला) वाक्य के पदों में या वाक्यांशों के मध्य संक्षिप्त ठहराव या विराम का सूचक चिह्न अल्पविराम (,) अल्प (कम) वृष्टि (बरसात) होना अल्पवृष्टि कम जनसंख्या वाला पक्ष अल्पसंख्यक जाना हुआ अवगत जिसे मारना (वध) उचित न हो अवध्य मूल्य को घटाने की क्रिया, मुद्रा के मूल्य में कमी करना या होना अवमूल्यन जिसका वर्णन न हो सकता हो अवर्ण्य, अवर्णनीय, वर्णनातीत जो अवश्य होने वाला हो अवश्यम्भावी उपयुक्त अवसर का लाभ उठाने वाला अवसरवादी जो वाचन (कहने) योग्य न हो अवाच्य नाश रहित अविनाश जिसका नाश न हो अविनाशी, अविनश्वर जो अदला-बदला न जा सके अविनिमेय जो बाँटा (विभक्त) न गया हो अविभक्त जो बाँटा (विभक्त) न किया जा सके अविभाज्य जिसका विवाह न हुआ हो अविवाहित सोच-समझकर कार्य न करने वाला अविवेकी जो विश्वास करने योग्य (लायक) न हो अविश्वसनीय जो भूल जाने योग्य न हो अविस्मरणीय जिसे भुलाया न जा सके अविस्मृति जिस स्त्री का भाई, पति और पुत्र न हो अर्थात् वह स्त्री जो भ्रातृहीना, विधवा और पुत्रहीना हो अवीरा बिना वेतन लिये दिये किया जाने वाला अवैतनिक जो विधि के विरुद्ध हो अवैध, अविधिक जो व्यय (खर्च) न किया गया हो, वह शब्द जिसके रूप में वचन, लिंग आदि के कारण कोई विकार न होता हो अव्यय जो व्यवहार में न लाया गया हो अव्यवहृत जो न हो सके (असाध्य), जो क़ाबू में न किया जा सके अशक्य जिसे शोक न हो या जो शोकरहित हो या जो शोक करने योग्य न हो अशोक जो शोक करने योग्य न हो अशोच्य जो अश्व (घोड़े) का आरोही (सवार) है अश्वारोही चंद्रमास के किसी पक्की आठवीं तिथि अष्टमी वह पुस्तक जिसमें आठ (अष्ट) अध्याय हों अष्टाध्यायी जो नहीं हो सकता असंभव जो घटित न हो सकता हो, जिसके घटित होने की कोई आशा न हो सकती हो असंभाव्य जिससे बात करना उचित न हो, जो कहे जाने योग्य न हो असंभाष्य जिसके साथ बैठकर भोजन करना वर्जित हो असंभोज्य जो संविधान सम्मत न हो या संविधान विरुद्ध हो असंवैधानिक, असांविधानिक सभा के अयोग्य असभ्य जो बराबर न हो असम जिसमें सामर्थ्य न हो असमर्थ जो समान (बराबर) न हो असमान जिस (रोग) का ठीक होना कठिन हो या जो साधने योग्य न हो असाध्य जो समय पर न हो या जो समय के योग्य न हो असामयिक (बे-वक्त, बे-मौका) जिसकी सीमा न हो असीम जो सीमित न हो असीमित, सीमातीत दूसरे गुण में दूष निकालना असूया जो (स्त्री) सूर्य भी नहीं देख पाती असूर्यंपश्या फेंककर चलाया जाने वाला हथियार अस्त्र अहंकारपूर्वक अपने को सबसे बढ़कर समझना अहंमन्यता जिसका अहिवात (सौभाग्य, पति) जीवित हो अहिवाती जिसमें किसी का कोई हेतु या कारण न हो अहैतुक