शोध : प्रविधि और प्रक्रिया/संबंधित प्रश्न

विकिपुस्तक से

पीएच.डी. हिंदी कोर्स वर्क

वर्ष २०१७ का प्रश्नपत्र[सम्पादन]

पूर्णांक १००(२०+२०+२०+२०+१०+१०)

  • प्रश्न १- शोध की अवधारणा स्पष्ट करते हुए उसके स्वरूप पर विचार कीजिए।

अथवा

  • आलोचना से क्या अभिप्राय है? आलोचना और शोध में क्या अंतर है और ये दोनों कैसे एक दूसरे के पूरक हैं?
  • प्रश्न २- शोध के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए साहित्यिक एवं साहित्येतर शोध की विशेषताओं पर विचार कीजिए।

अथवा

  • शोध में सामग्री संकलन की प्रविधि और उसकी उपादेयता पर प्रकाश डालिए।
  • प्रश्न ३- शोध में विषय-चयन का आधार क्या होता है।

अथवा

  • किसी एक साहित्यिक शोध-विषय का चयन करते हुए उसकी रूपरेखा तैयार कीजिए।
  • प्रश्न ४- शोध की विभिन्न पद्धतियों का उल्लेख करते हुए किसी एक शोध-पद्धति के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं को उद्घाटित कीजिए।

अथवा

  • शोध के विभिन्न उपकरणों एवं साधनों की परिचय देते हुए उनकी उपयोगिता सिद्ध कीजिए।
  • प्रश्न ५- किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए:
  1. शोध में तथ्य और सत्य
  2. शोध-प्रबंध की प्रस्तावना-लेखन-प्रविधि
  3. शोध-प्रबंध में संदर्भ-ग्रंथ-सूची के निर्माण की प्रक्रिया
  4. पाठालोचन और शोध।

वर्ष २०१८ का प्रश्नपत्र[सम्पादन]


एम.फिल./पीएच.डी.
वार्षिक परीक्षा (२०१८-२०१९)
प्रश्नपत्र-१
पूर्णांक-१०० (२४+२४+२४+१४+१४)

  • शोध की परिभाषा देते हुए साहित्यिक शोध की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।

अथवा

  • साहित्यिक शोध समाजशास्त्रीय पद्धति पर सोदाहरण विचार कीजिए।
  • शोध और आलोचना की परिभाषा देते हुए दोनों का अंतर स्पष्ट कीजिए।

अथवा

  • साहित्यिक शोध और वैज्ञानिक शोध में क्या अंतर है? सोदाहरण समझाइए।
  • शोध में सामग्री संकलन के महत्त्व और प्रविधि पर विचार कीजिए।

अथवा

  • तुलनात्मक शोध पद्धति का परिचय देते हुए उसके महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
  • शोध-प्रबंध की रूपरेखा-निर्माण पद्धति पर प्रकाश डालिए।

अथवा

  • शोध के प्रमुख साधनों और उपकरणों के बारे में बताइए।
  • किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए:
    • प्राक्कल्पना
    • मनोवैज्ञानिक शोध पद्धति
    • पाठालोचन
    • शोध के प्रकार
    • ग्रंथ सूची।