संयुक्त राष्ट्र संघ और वैश्विक संघर्ष/अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

विकिपुस्तक से

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International labour organisation)

  • मुख्यालय - जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड ।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना, वर्साय शांति संधि (versailles Peace Treaty) द्वारा 1919 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई। इस संगठन में 187 सदस्य हैं।

उद्देश्य - श्रम सम्बन्धी समस्याओं से निपटना, अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्बन्धी मानक तय करना, सामाजिक सुरक्षा व सभी के लिए रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराना। यह संगठन अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने वाली सत्ता के विरद्ध शिकायत दर्ज करती है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को विश्व 1969 में शांति, बेहतर कार्य की खोज व न्याय के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह जेनेवा में प्रतिवर्ष जून में -अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक सभा का आयोजन करता है, जहाँ सम्मेलनों व सिफारिशों को अंगीकृत किया जाता है। 1998 में 86वा सम्मलेन के दौरान -"कार्य पर मौलिक सिद्धांत व अधिकारों की घोषणा " को स्वीकार किया गया। घोषणा की मौलिक नीतियां :-

  1. जबरन मजदूरी या अनिवार्य मजदूरी का अंत।
  2. बाल मजदूरी का अंत।
  3. कार्य के समय अन्यायपूर्ण भेदभाव का उन्मूलन।