संयुक्त राष्ट्र संघ और वैश्विक संघर्ष/संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

विकिपुस्तक से

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम(UNDP)

  • इसकी स्थापना 1965 में महासभा (General Assembly) द्वारा हुई।
  • मुख्यालय - न्यूयार्क सिटी, इसके 177 सदस्य देश हैं।
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में कार्यकारणी बोर्ड है।

यह सतत विकास लक्ष्य (sustainable development goal) की उप्लब्धि के लिए सदस्य देशों की सहायता करता है और वैश्विक विकास को बढ़ावा देता है।

सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन ने निम्न चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है जैसे :- गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और पर्यावरण का संरक्षण, सामाजिक विकास, मानवाधिकार का संरक्षण और महिला सशक्तिकरण।

मानव विकास रिपोर्ट (Human Development Report), यह रिपोर्ट मानव विकास के विश्लेषण के लिए मानव विकास रिपोर्ट ऑफिस द्वारा प्रकाशित की जाती है।

अन्य रिपोर्ट - क्षेत्रीय,राष्ट्रीय और स्थानीय मानव विकास रिपोर्ट(Regional, national and local human development report )।