सदस्य:Jyoti 382

विकिपुस्तक से

फ़िल्म: 777 चली

कलाकार: चार्ली (वंडर डॉग), रक्षित शेट्टी संगीता श्रृंगेरी, राज बी शेट्टी, दानिश सेठ और बॉबी सिम्हा आदि I

लेखक: किरणराज के और संजय उपाध्याय

निर्देशक: किरणराज के

निर्माता: जी एस गुप्ता और रक्षित शेट्टी

रिलीज की तारीख: 10-जून-2022

पालटू से प्यार की भावुक कहानी: फ़िल्म चार्ली एक इमोशनल कहानी हैं, ये यात्रा है एक इंसान की अपने पालतू को उसकी खुशियां दिलाने की कहानी का नायक कुछ - कुछ कबीर सिंह जैसा हैं l फैक्ट्री, घर, बीयर, इडली, सिगरेट... बस यही उसकी जिंदगी है। चेहरे पर कोई भाव नहीं गली से निकल जाए तो बच्चे भी डरते है, किसी के घर से निकल भागा एक कुत्ता उसकी देहरी पर आकर ठिठक जाता हैं, भगाने पर भी नहीं भागता और फिर परिस्तिथिया ऐसी बनती है की दोनो को साथ रहना होता है l

शुरुवाती इंतजाम ये कुछ दिनों का ही हैं फिर दोनो में प्यार हो जाता हैं l अपने मालिक की आदतें बदल देने वाले इस कुत्ते को नाम मिलता हैं (777 चार्ली) जिसकी एक अपनी अलग कहानी हैं l चार्ली और धर्मा का यह सफ़र आपको कर्नाटक से हिमाचल प्रदेश तक ले जाता हैं l

777 चार्ली एक ऐसे फिल्म हैं जिसे हर किसी को देखनी चाहिए आज के समय में इंसानों में एक दूसरे के बीच कम हो रही मानवता पर भी यह फिल्म बिना लेक्चर के बड़ी ही सुगमता से सवाल कर जाती हैं और वही सवाल आपको सरलता से बड़ी बात सीखा जाती हैं l

फिल्म में दिखाई गई छोटी - छोटी घटनाएं आपकी आंखों में लगातार नमी बनाएं रखते हैं l रक्षित शेट्टी ने फ़िल्म के हर सीन, डायलॉग, फ़्रेम और इमोशन पर दिल से काम किया हैं, चार्ली का क़िरदार निभाने वाले कुत्ते का काम देख आपको उससे प्यार हो जाएगा फिल्म में संगीता ने भी शानदार अभिनय किया हैं l

777 चार्ली की कमजोरियों की बात करे तो फिल्म का बैकग्राउंड संगीत और कहानी के हिसाब से सटीक बैठता हैं, लेकिन कोई गाना ऐसा नहीं हैं जो दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाएं जबकि फिल्म की कहानी इतनी भावनात्मक है, जहा जुबान पर चढ़ जाने वाले उत्साह, इमोशन और ख़ुशी के गीत रचे जा सकतें हैं l यह फ़िल्म आपको को रुलाते हसाते और सिखाते हुए क्लाइमैक्स तक आपका मनोरंजन कायम रखती हैं, 777 चार्ली दिल को छू देने वाली कहानी हैं l