सामान्य भूगोल/जलवायु

विकिपुस्तक से

कुछ लंबे समय तक एक औसत मौसम को उस जगह का जलवायु कहा जाता है। किसी क्षेत्र के मौसम का औसत निकालने के लिए उसके कई वर्षों के मौसम का इतिहास जानना होता है। इसे 15 वर्ष या 30 वर्ष या ऐसे ही किसी लंबे अंतराल को लेकर हम उस क्षेत्र की जलवायु को समझते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि किसी क्षेत्र में हर वर्ष बहुत अधिक वर्षा होती है तो वह अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, अतः उसकी जलवायु भी ऐसी ही है। लेकिन कई वर्षों के बाद इसमें परिवर्तन हो जाये और वहाँ वर्षा कम होने लगे तो उसे जलवायु परिवर्तन कहेंगे।