सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहायिका/टेस्ट प्रश्न सार संग्रह

विकिपुस्तक से

पर्यावरण[सम्पादन]

गुजरात में पाए जाने वाले बन्नी घास के मैदान भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान है और एक ऐसा क्षेत्र है जो सामाजिक-सांस्कृतिक रूप से अद्वितीय एवं पारिस्थितिकी दृष्टि से अत्यंत मूल्यवान है। इससे एक व्यापक भौगोलिक परिदृश्य जुड़ा हुआ है जिसमें पाकिस्तान का सिंध तथा बलूचिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्से भी शामिल है। स्थानीय कच्छी-सिंधी भाषा में बन्नी और पाकिस्तान सीमा पर स्थित आर्द्रभूमि को चार विभिन्न नामों- कर (सबसे छोटे), छाछ (कर से बड़े), थाठ (छाछ से बड़े) और ढांड (सर्वाधिक विस्तृत) से जाना जाता हैं। पारंपरिक प्रबंधन प्रथाओं के विघटन, पशुधन चराई से अत्यधिक दबाव और अत्यधिक मृदा लवणता के कारण प्रोसेपिस जूलीफ्लोरा का आक्रमण, जल की कमी, जलवायु परिवर्तन एवं मरुस्थलीकरण आदि इन घास के मैदानों के तेज़ी से क्षरण के प्रमुख कारण हैं।


कला[सम्पादन]

कथक उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि की रासलीला परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसमें पौराणिक कथाओं के साथ ही ईरानी एवं उर्दू कविता से ली गई विषय वस्तुओं का नाटकीय प्रस्तुतीकरण किया जाता है। भारत के शास्त्रीय नृत्यों में केवल कथक का ही संबंध मुस्लिम संस्कृति से रहा है। इसे ध्रुपद एवं ठुमरी गायन के माध्यम से व्यक्त किया जाता है।

समसामयिकी[सम्पादन]

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के वैज्ञानिकों ने पश्चिम अंटार्कटिका में थवैट्स हिमनद (Thwaites Glacier) के तल में लगभग 300 मीटर लंबे एक विशालकाय छिद्र की खोज की है, जो निरंतर बढ़ रहा है। हिमनद के तल पर यह छिद्र बर्फ की चादर के तेज़ी से क्षयित होने और जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक समुद्री स्तर में हो रही वृद्धि का संकेत है। यह मेरी बर्ड लैंड (Marie Byrd Land) के वालग्रीन (Walgreen) तट पर माउंट मर्फी (Mount Murphy) के पूर्व में अमुंदसेन सागर (Amundsen Sea) का एक हिस्सा है।

  • यारावायरस की खोज ब्राजील की एक झील में की गई। इस वायरस का नामकरण एक पज़लिंग ओरिजिन एंड फिलोजेनी (Puzzling Origin And Phylogeny) के साथ अमीबा वायरस का एक नई वंशावली के रुप में किया गया है।
  • इसे यारावायरस नाम ब्राजील की देशज जनजाति टूपी-गुआरानी (Tupi-Guarani) की पौराणिक कहानियों में ‘मदर आफ वाटर्स’ (Mother Of Waters) जिसे ‘यारा’ (Yara) कहा जाता है, को श्रद्धांजलि देते हुए दिया है। यह वायरस मानव कोशिकाओं को संक्रमित नहीं करता है।
  • अफ्रीकी संघ एक महाद्वीपीय निकाय है जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 सदस्य देश शामिल हैं।
  • अफ्रीकी संघ का सचिवालय आदिस अबाबा में स्थित है।
  • इसे वर्ष 1963 में अफ्रीकी एकता संगठन (Organisation of African Unity) के स्थान पर आधिकारिक रूप से जुलाई 2002 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में स्थापित किया गया था।
  1. GISAT-1 एक जियो इमेजिंग सैटेलाइट है।
  2. इसे 36,000 किमी. दूर स्थित भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
  3. इसे GSLV MK II के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा।

राजव्यवस्था[सम्पादन]

राज्य-नीति के निदेशक तत्त्व ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत सरकार अधिनियम, 1935 (न कि भारत सरकार अधिनियम, 1919) में गवर्नर-जनरल और प्रान्तों के गवर्नरों के लिये ज़ारी अनुदेश पत्रों के समान है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) का उद्भव भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323 (42वें संशोधन द्वारा) से हुआ है।

  1. चंद्रकुमार मामले’ के बाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ में भी अपीलीय अधिकार प्रदान किया गया है ।
  2. अधिकरणों में न केवल न्यायाधीशों अपितु अन्य विशेषज्ञों की भी नियुक्ति की जाती है।

राष्ट्रपति प्रणाली की विशेषताएँ-

  1. एकल कार्यकारिणी।

राष्ट्रपति प्रणाली में एकल कार्यकारिणी होती है जिसमें सरकार और राज्य का प्रमुख एक ही होता है।

  1. राष्ट्रपति और विधायिका, एक निश्चित अवधि के लिये अलग-अलग चुने जाते हैं।
  2. उत्तरदायित्त्व का अभाव।