सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहायिका/महत्वपूर्ण व्यक्तित्व

विकिपुस्तक से

भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन 1942 में, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रास बिहारी बोस ने, दक्षिण पूर्व एशिया में, एक सशस्त्र बल सेना के रूप में की। भारतीय स्वतंत्रता लीग (Independence for India League) की स्थापना जवाहर लाल नेहरू और सुभाष बोस ने नेहरू रिपोर्ट में दिये गए कॉन्ग्रेस के संशोधित लक्ष्य को अस्वीकार कर संयुक्त रूप से की। राजनीतिक मतभेदों के कारण सुभाष बोस ने 1939 में कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और बंगाल में कॉन्ग्रेस के अंतर्गत ऑल इंडिया फ़ॉरवर्ड ब्लॉक (All India Forward Bloc) का गठन किया। उग्र लेखिका और कवयित्री सावित्रीबाई ने 1854 में काव्य फुले (Kavya Phule) और 1892 में बावन काशी सुबोध रत्नाकर (Bavan Kashi Subodh Ratnakar) को प्रकाशित किया। अपनी कविता गो, गेट एजुकेशन (Go, Get Education) के ज़रिये उन्होंने उत्पीड़ित समुदायों से शिक्षा प्राप्त करने और उत्पीड़न की ज़ंजीरों से मुक्त होने का आग्रह किया।