सिविल सेवा मुख्य परीक्षा विषयवार अध्ययन/संगठन

विकिपुस्तक से
  • निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:(I.A.S-2019)
आंदोलन/संगठन- नायक (लीडर)
  1. अखिल भारतीय अस्पृश्यता विरोधी लीग-महात्मा गांधी
  2. अखिल भारतीय किसान सभा-स्वामी सहजानंद सरस्वती
  3. आत्मसम्मान आंदोलन- ई- वी- रामास्वामी नायकर|उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?:-(d) 1, 2 और 3
  • भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2018)

संस्थान-संस्थापक

  1. बनारस का संस्कृत कॉलेज- विलियम जोन्स
  2. कलकत्ता मदरसा- वॉरेन हेस्टिंग्स
  3. फोर्ट विलियम कॉलेज- आर्थर वेलेज़ली|उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?:-(b) केवल 2
  • 1920 में, निम्नलिखित में से किसने अपना नाम परिवर्तित कर “स्वराज्य सभा” रख लिया? (I.A.S-2018):-ऑल इंडिया होम रूल लीग
  • निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2017)
  1. राधाकांत देब - ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
  2. गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी - मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
  3. सुरेंद्रनाथ बनर्जी- इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?:-(b) केवल 1 और 3

  • निम्नलिखित में से किसने अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन की स्थापना की? (I.A.S-2009):-(a) महात्मा गांधी।
  • निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (2016)

1- कलकता यूनिटेरियन कमिटि 2- टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन 3- इंडियन रिफ़ार्म असोसिएशन केशव चन्द्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी किनकी स्थापना से है?:-(b) केवल 2 और 3

  • बह्म समाज के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (2012)

1- इसने मुर्तिपूजा का विरोध किया। 2- धार्मिक ग्रंथो की व्याख्या के लिये इसने पुरोहित वर्ग को अस्वीकार। 3- इसने इस सिघ्द्धान्त का प्रचार किया कि वेद त्रुटिहीन हैं। निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिये:-(b) केवल 1 और 2

  • पांडिचेरी (वर्तमान पुदुचेरी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2010)
  1. पांडिचेरी पर कब्ज़ा करने वाली पहली यूरोपीय शक्ति पुर्तगाली थे।
  2. पांडिचेरी पर कब्ज़ा करने वाली दूसरी युरोपीत शक्ति फ्राँसीसी थे।
  3. अंग्रेज़ों ने कभी पांडिचेरी पर कब्ज़ा नहीं किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?:-(a) केवल 1

  • सन् 1893 में सर विलियन वेडरबर्न तथा डब्लू.एस.कैन ने किस उद्देश्य से इंडियन पार्लियामेंटरी कमेटी की स्थापना की थी? (2011):-(b) भारतीयों के साम्राज्यिक न्यायपालिका में प्रवेश हेतु अभियान के लिये
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय, राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन (नेशनल के सोशल कॉन्फ्रेंस) का गठन किया गया था। इसके गठन के लिये उत्तरदायी कारण था: (2012):-(b) भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस अपने कार्यक्रम मे सामाजिक सुधारों को नहीं रखना चाहती थी। इसलिये प्रस्तुत उद्देश्य के लिये उसने अलग से संगठन बनाने का सुझाव दिया