हिंदी कविता (छायावाद के बाद)/शंभुनाथ सिंह

विकिपुस्तक से
  "देश है हम महज राजधानी नहीं"

 
देश है हम, महज राजधानी नहीं।
हम नगर थे कभी, खंडहर हो गए।
जनपदों में बिखरे गांव, घर हो गए।
हमे जमी पर लिखे, आसमां के तले।
एक इतिहास जीवित, कहानी नहीं।
हम बदलते हुए भी, न बदले कभी।
लड़खड़ाये कभी हम,
हजारों बरस से जिसे जी रहे।
जिंदगी वह नहीं, या पुराने नहीं।
हम न जड़ बंधंनो को, सहन कर सके।
दास बनकर नहीं, अनुकरण कर सकें।
बह रहा जो, हमारी रंगों में अभी।
मैं गर्म खून है, लाल पानी नहीं।
मोड़ सकती है, मगर तोड़ सकती नहीं।
हो सदी 20वीं या कि 21वीं।
राह हमको दिखाती परावाक है,
दूरदर्शन की आकाशवाणी नहीं।