सामग्री पर जाएँ

हिंदी व्याकरण/वचन

विकिपुस्तक से
हिंदी व्याकरण
संज्ञा वचन वर्ण व्यवस्था

शब्द के जिस रूप से उसकी संख्या की जानकारी मिले, उसे वचन कहते हैं। वचन के दो प्रकार हैं — १.एकवचन २.बहुवचन

१. एक की संख्या को एकवचन (एक) कहते हैं। २. एक से अधिक की संख्या को बहुवचन (अनेक) कहते हैं।

  • कुछ शब्द सदा एकवचन में प्रयोग होते हैं ; जैसे — पानी, दूध, तेल, वर्षा आदि।
  • कुछ शब्द सदा बहुवचन में प्रयोग होते हैं ; जैसे — आँसू, बाल आदि।


वचन
एकवचन बहुवचन
लड़का लड़के
लड़की लड़कियां
मिठाई मिठाइयाँ
मुर्गा मुर्गे
गाय गायें
गाड़ी गाड़ियां
फल फल
कुत्ता कुत्ते
झोला झोले
जूता जूते
माला मालाएं
घड़ी घड़ियाँ