हिन्दी-अंग्रेजी लघु शब्दकोश/उ-ऊ-ऋ

विकिपुस्तक से

इ-ई · ए-ऐ

  • उंगली – finger—Feminine—Noun—उसकी एक उंगली बहुत छोटी है।
  • उचित – proper, suitable, appropriate ; Adjective—तुम्हारे लिए फौज में जाना उचित होगा।
  • उठना – to rise, to get up ; Verb—जल्दी उठना अच्छी आदत है।
  • उठ बैठना – to get up suddenly ; Verb—चीख सुनकर राम उठ बैठा।
  • उठाना – to raise, to lift up, to pick up, to wake up ; Verb—राम को सोते से उठाना कठिन है।
  • उड़ना – to fly, to fly up—Verb—मैं आकाश में उड़ना चाहता हूँ।
  • उतना – that much, so much, to that extent—Pronoun/Adjective—हमें उतनी दूर पैदल जाना है।
  • उतना जितना – as much as—Pronoun/Adjective—उनकी तारीफ में जितना कहें, उतना कम।
  • उतरना – to go down, to descend, to get down, to land ; Verb—यहाँ हमें तेज़ी से उतरना है।
  • उतारना – to take down, to unload ; Verb—यह सामान हमें घर पर उतारना है।
  • उत्तर – answer, reply, response; north—Masculine—Noun—यह उत्तर सही है।
  • उत्साह – enthusiasm—Masculine—Noun—हमारे खिलाड़ी उत्साह से भरे हैं।
  • उदास – sad, dejected, gloomy—Masculine—Noun/Adjective—तुम आज उदास लग रहे हो।
  • उदाहरण – example—Masculine—Noun—यह अच्छा उदाहरण है।
  • उद्देश्य – aim, goal—Masculine—Noun—मेरा उद्देश्य आपको हिन्दी पढ़ाना है।
  • उधर – there, on that side, that way ; Adverb—हमें उधर जाना है।
  • उन्नति – progress, rise, improvement—Feminine—Noun—उसने समय के साथ बहुत उन्नति की है।
  • उन्नति करना – to rise higher, to progress ; Verb—हमें अपने ज्ञान में उन्नति करते रहना चाहिये।
  • में उन्नति करना – to make progress in, to improve in ; Verb—मैं हिन्दी के विषय में उन्नति करना चाहता हूँ।
  • उपन्यास – novel—Masculine—Noun—इस उपन्यास के रचयिता कालिदास हैं।
  • उपाय – device, means, remedy (for a situation) – Masculine—Noun—मुझे इस समस्या का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है।
  • उबलना – to boil, to simmer ; Verb—अंडे उबल चुके हैं।
  • उबालना – to boil ; Verb—हमें अंडों को उबालना पड़ेगा।
  • उम्मीद – hope, expectation—Feminine—Noun—उसे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
  • की उम्मीद करना – to expect, to hope for, to count on (something) ; Verb—मैं आज अच्छा खेलने की उम्मीद करता हूँ।
  • उम्र – age, lifetime—Feminine—Noun—उसकी उम्र अभी खेलने कूदने की है।
  • उर्दू – urdu—Feminine—Noun/Adjective—मुझे उर्दू भाषा नहीं आती है।
  • उलटना – to turn upside down, to overturn ; Verb—मेज़ को ठीक करने के लिए हमें उसे उलटना पड़ेगा।
  • उलट जाना – to be overturned, to turn over ; Verb—सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट का फैसला उलट गया।
  • उलटा – overturned, reverse/reversed, opposite ; Adjective—यह बरतन उलटा क्यों रखा है ?
  • उगना – to grow, to germinate, to spring up, to rise ; Verb—छोटे पौधे उग रहे हैं।
  • ऊँचा – high, elevated, lofty ; Adjective—यह पहाड़ बहुत ऊँचा है।
  • ऊँचाई – height, altitude, elevation—Feminine—Noun—यह मन्दिर काफ़ी ऊँचाई पर बना है।
  • ऊँट – camel—Masculine—Noun—ऊँट रेगिस्तान का जानवर है।
  • ऊन – wool—Masculine/Feminine—Noun—बिल्ली ऊन के गोले से खेल रही है।
  • ऊनी – woolen, woolly ; Adjective—यह ऊनी कम्बल बहुत गर्म है।
  • ऊपर – above, upward ; Adverb—चिड़िया बहुत ऊपर उड़ती है।
  • के ऊपर – on, upon, above, over ; Postposition—इस बरतन को मेज़ के ऊपर रख दो।
  • ऊपरी – upper ; Adjective—इस जमीन की ऊपरी सतह बहुत नरम है।
  • ऊबना – to become bored ; Verb—मैं अब इस खेल से ऊबने लगा हूँ।
  • ॠषि – sage, seer, preceptor—Masculine—Noun—यह ॠषि बहुत सिद्ध हैं।