तमिल भाषा

विकिपुस्तक से

तमिल (தமிழ், [t̪ɐmɨɻ]) मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में बोले जाने वाली भाषा है। यह भारत, श्रीलंका और सिंगापूर में आधिकारिक भाषा है। इसे मलेशिया और मॉरीशस में भी कुछ लोग बोलते हैं। इसके अलावा पूरे विश्व में भी कई जगह यहाँ से गए लोग तमिल भाषा बोलते हैं। इसे बोलने वाले 6 करोड़ 80 लाख मातृ भाषी हैं और 90 लाख से अधिक लोग इसे दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं। यह भारत की पहली भाषा है, जिसे भारत सरकार ने 2004 में सांस्कृतिक भाषा का दर्जा दिया। तमिल भाषा का इतिहास दो हजार सालों से भी पुराना है। इसके सबूत भारत के अलावा श्रीलंका, थायलैंड और मिस्र में भी मिलें हैं।

सामग्री[सम्पादन]