पायथन 3 के लिए गैर-प्रोग्रामर जानकारी/नमस्ते दुनिया

विकिपुस्तक से
पायथन 3 के लिए गैर-प्रोग्रामर जानकारी
 ← प्रस्तावना नमस्ते दुनिया निर्णय → 

इस पृष्ठ को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा कि इस पायथन का निर्माण कैसे करना है और उसे संपादित और सहेजना कैसे है।

दिखाना[सम्पादन]

यदि आपको कोई लेख या शब्द दिखाना है तो आप यह लिख सकते हैं।

print("Hello, World!")

लिखने के बाद उसे किसी भी संपादक औज़ार से hello.py नाम से सहेजें और python3 hello.py से चलाएँ। जब आप इसे चलाएँगे तो आप नीचे दिये गए परिणाम प्राप्त करेंगे।

Hello, World!

लेकिन यदि आप एक से अधिक वाक्य को एक से अधिक पंक्ति में लिखना चाहते हैं तो वह भी सरल है। नीचे दिये गए उदाहरण से आप समझ सकते हो। किस प्रकार हम एक से अधिक पंक्ति में यह दिखा सकते हैं। वह भी पहले वाले उदाहरण को ही समझ कर।

print("Jack and Jill went up a hill")
print("to fetch a pail of water;")
print("Jack fell down, and broke his crown,")
print("and Jill came tumbling after.")

अब इसे जब आप देखने के लिए चलाओगे तो आप को नीचे दिये गए पाठ्य जैसे ही परिणाम मिलेंगे।

Jack and Jill went up a hill
to fetch a pail of water;
Jack fell down, and broke his crown,
and Jill came tumbling after.

जब कम्प्यूटर आपकी यह भाषा को पढ़ता है तो वह पहले पहली पंक्ति से शुरू करता है। जैसे हम और आप बात करते हैं। या आप इस भाषा को पढ़ रहे हैं।

print("Jack and Jill went up a hill")

इसके बाद आपके आदेशानुसार यह कम्प्यूटर दिखा देता है।

Jack and Jill went up a hill

उसके बाद कम्प्यूटर आपके द्वारा लिखे गए दूसरे आदेश को पढ़ता है।

print("to fetch a pail of water;")

अब पहले कि तरह इस आदेश को भी दिखा देता है।

to fetch a pail of water;

यह प्रक्रिया तब तक चलती है, जब तक आपके द्वारा दिये गए आदेश या एक तरह से आपके द्वारा बनाए गए कार्यक्रम की समाप्ति नहीं हो जाती है।