पायथन 3 के लिए गैर-प्रोग्रामर जानकारी/प्रस्तावना

विकिपुस्तक से
पायथन 3 के लिए गैर-प्रोग्रामर जानकारी
प्रस्तावना नमस्ते दुनिया → 

पायथन एक प्रकार की कार्यक्रम निर्माण करने वाली भाषा है। अर्थात जब आप इस भाषा में कुछ लिखते हो तो आप एक प्रकार के कार्यक्रम का निर्माण कर रहे हो। यह किसी उत्सव हेतु कुछ कार्यक्रम रखने हेतु तैयारी करने जैसा ही है। जिसमें जब आप एक दो बार कार्यक्रम की तैयारी करने लगोगे तो धीरे धीरे आप इसे और अच्छी तरह से सीखने लगोगे उसके बाद त्रुटि होना भी कम हो जाएगा।

किसी भी भाषा हो या कोई कार्यक्रम सभी में पहली या कुछ और बार त्रुटि होती ही है। कई बार कुछ समझ में भी नहीं आता है। इस कारण लोग इसे छोड़ कुछ और करने के पीछे पड़ जाते हैं। लेकिन यदि आप शुरू से किसी कार्य को करते हो तो वह बहुत आसानी से आ जाती है। जैसे की हम अपनी हिन्दी भाषा को आसानी से समझ सकते हैं और लिख भी सकते हैं। उसी प्रकार कोई भी इस कार्यक्रम निर्माण की भाषा को भी समझ कर लिख सकता है। लेकिन यदि आपको इसमें और अच्छा बनना है तो आपको और मेहनत करनी होगी। लेकिन इसकी शुरुआती ज्ञान बहुत ही सरल है, जिसे कोई भी सीख सकता है। इस पुस्तक में भी इस तरह से ही सरल उदाहरण द्वारा यह दिखाया गया है।

उदाहरण[सम्पादन]

इसमें सबसे सरल कार्य को पहले दिखाया गया है। किसी भी कार्यक्रम निर्माण की भाषा में कुछ शब्द को दिखाना सबसे सरल होता है। यह इस भाषा में भी सरल ही है। आप नीचे इसे देख सकते हैं। इस तरह से आप कुछ भी शब्द लिख सकते हो।

##यह बहुत सरल है। इससे आप कोई भी शब्द दिखा सकते हो।

print("Hello, World!")

यही शब्द नीचे दिये गए पाठ्य की तरह प्रदर्शित होगा।

Hello, World!

स्थापना[सम्पादन]

यदि आपके पास यह स्थापित नहीं है तो आप इसे http://www.python.org/download से डाउनलोड कर अपने कम्प्यूटर पर स्थापित कर सकते हो।