योग और हमारा स्वास्थ्य/वज्रासन

विकिपुस्तक से

वज्रासन

वज्रासन शब्द वज्र और आसन से मिलकर बना है। इसका अर्थ है शरीर को वज्र के समान मजबूत करने वाला आसन। यह एक सरल आसन है। यह एकमात्र ऐसा आसन है जो भोजन करने के बाद दिन मे कभी भी किया जा सकता है।

विधि

दोनो पैर मोङ कर घुटनों के बल बैठ जाएँ। दोनो घुटने मिला कर रखे और दोनो एडियाँ खुली हुई रखे। मध्य भाग एडियों पर टिकाएँ। दोनो पँजे सीधे रखें। हाथ घुटनो पर रखें। रीढ व गरदन को सीधा रखे।

लाभ

इस आसन से कमर के नीचे का भाग, पैरो की पिंडलियाँ व जंघाएँ प्रभावित होती है। भोजन करने के बाद इस आसन को करने से शिघ्र पाचन होता है।