हिन्दी-अंग्रेजी लघु शब्दकोश/च-छ

विकिपुस्तक से

ग-घ · ज-झ

  • चढ़ना – to go up, to climb, to rise, to mount—Verb—मुझे ऊँचाइयों पर चढ़ना पसंद है।
  • चढ़ाना – to cause to go up or rise, to load—Verb—इस सामान को छत पर चढ़ाना है।
  • चढ़ाई – ascent, rise, incline—Feminine—Noun—तुम्हारा घर काफ़ी चढ़ाई पर है।
  • पर चढ़ाई करना – to attack ; Verb—हमें कल दुश्मन की फौज पर चढ़ाई करनी है।
  • चना – gram, chick-peas—Masculine—Noun—यह चना तो कच्चा है।
  • चपाती – chapati ( a type of thin round bread) – Feminine—Noun—यह चपाती जल गयी है।
  • चप्पल – sandal—Feminine—Noun—यह चप्पल सुंदर है।
  • चबाना – to chew ; Verb—तुम क्या चबा रहे हो ?
  • चमक – flash, brilliance, shine, glare—Feminine—Noun—यहाँ की मिट्टी में काफ़ी चमक है।
  • चमकदार, चमकीला – shining, brilliant, glittering ; Adjective—तुमने आज बड़े चमकदार कपड़े पहने हैं।
  • चमकना – to shine, to glitter, to sparkle, to flash ; Verb—बरतन को ऐसा साफ करो कि चमकने लगे।
  • चमड़ा – leather, hide, skin—Masculine—Noun—यहाँ चमड़े का काम होता है।
  • चमड़ी – skin—Feminine—Noun—तुम्हारी चमड़ी बहुत मोटी है।
  • चम्मच – spoon—Masculine—Noun—यह चम्मच तो छोटा है।
  • चमचा – large spoon—Masculine—Noun—यह चमचा गंदा है।
  • चर्चा – talk, discussion—Feminine—Noun—तुम तो आज चर्चा का विषय बन गये हो।
  • की चर्चा करना – to talk about, to speak of, to discuss ; Verb—हमें आज पेड़ों की चर्चा करनी है।
  • चलना – to walk, to move, to go off—Verb—हमें अभी काफ़ी दूर चलना है।
  • चल देना, चल पड़ना – to set off/to depart ; Verb—तुम शाम को मेरे संग बाज़ार तक चल देना।
  • चल बसना – to die ; Verb—वह तो चल बसे।
  • चलाना – to cause to move, to drive, to operate ; Verb—तुम्हें गाड़ी चलाना आता है ?
  • चला जाना – to go away, to leave ; Verb—वह हमें छोड़ कर चला गया।
  • चश्मा – (eye) glasses—Masculine—Noun—तुम्हारा चश्मा टूट गया है।
  • चाँद – moon—Masculine—Noun—आज रात चाँद सुंदर लग रहा है।
  • चाँदनी – moon light—Feminine—Noun—मुझे चाँदनी रातों में घूमना पसंद है।
  • चाँदी – silver—Feminine—Noun—यह चाँदी का सिक्का है।
  • चाचा – uncle (father's youger brother) – Masculine—Noun—मेरे चाचा मेरा बहुत खयाल रखते हैं।
  • चाची – aunty (father's younger brother's wife) – Feminine—Noun—कल चाची आ रही है।
  • चाबी – key—Feminine—Noun—तुमने चाबी कहाँ रखी है ?
  • चादर – bedsheet—Feminine—Noun—यह चादर तो गंदी हो गयी है।
  • चाय – tea—Feminine—Noun—तुमने चाय बना दी ?
  • चारपाई – bed, cot—Feminine—Noun—यह चारपाई बड़ी आरामदायक है।
  • चालाक – clever, cunning, crafty—Adjective—वह महिला बहुत चालाक है।
  • चावल – rice—Masculine—Noun—चावल कच्चे हैं।
  • चाहना – to want, to wish, to love, to be fond of ; Verb—तुम क्या करना चाहते हो ?
  • को चाहिये – to need, to want, to have to (do something) ; Verb—पानी राम को चाहिये।
  • चाहे – even if, whether ; Conjunction—मैं जा के रहूँगा चाहे कुछ भी हो।
  • चाहे...चाहे.. – either or  ; Conjunction—तुम चाहे तो घर जा सकते हो चाहे मेरे साथ चलो।
  • चिट्ठी – letter, note—Feminine—Noun—मेरे घर से चिट्ठी आई है।
  • चिड़िया – bird—Feminine—Noun—तीर लगने से चिड़िया घायल हो गयी।
  • चिल्लाना – to cry, to shout, to scream ; Verb—तुम चिल्लाना बंद करोगे ?
  • चीज़ – thing, article, item, object—Feminine—Noun—यह क्या चीज़ है ?
  • चीनी – sugar—Feminine—Noun—चीनी महँगी हो गयी है।
  • चुकना – to be finished, to be completed ; Verb—हम अपना काम ख़त्म कर चुके हैं।
  • चुकाना – to settle, to pay off, to repay ; Verb—तुम्हें यह कर्ज़ चुकाना पड़ेगा।
  • चुनना – to elect, to choose ; Verb—तुम्हें इनमें से एक को चुनना पड़ेगा।
  • चुनाव – election, selection—Masculine—Noun—इस बार का चुनाव कौन जीतेगा ?
  • चुप – silent, quiet ; Adjective—तुम चुप क्यों हो ?
  • चुप करना – to silence ; Verb—मुझे लोगों को चुप करना आता है।
  • चुप होना – to be quiet ; Verb—मुझे चुप होना पसंद नहीं।
  • चुप रहना – to keep quiet ; Verb—तुम्हारा चुप रहना मुझे पसंद नहीं।
  • चुपचाप – silently, quietly, stealthily ; Adverb—तुम चुपचाप यहाँ से चले जाओ।
  • चुराना – to steal ; Verb—किसी की चीज़ें चुराना अच्छा नहीं होता।
  • चूमना – to kiss ; Verb—लोगों को छोटे बच्चों को चूमना पसंद होता है।
  • चूहा – rat—Feminine—Noun—यह चूहा तो बहुत मोटा है।
  • चुहिया – mouse—Feminine—Noun—चुहिया पलंग के नीचे है।
  • चेहरा – face, features—Masculine—Noun—तुम्हारा चेहरा सूख गया है।
  • चोट – injury, hurt, blow, stroke—Feminine—Noun—मुझे चोट लग गयी है।
  • चोट खाना – to receive a blow, to be wounded ; Verb—मुझे तो चोट खाने की आदत हो गयी है।
  • को चोट लगना – to get injured ; Verb—राम को चोट लग गयी है।
  • चोर – thief, burglar—Masculine—Noun—यह चोर तो बड़ा शातिर है।
  • चोरी – theft, burglary, stealing—Feminine—Noun—चोरी करना बुरी बात है।
  • चोली – choli (a type of women's bodice) – Feminine—Noun—यह चोली तो महँगी है।
  • चौंकना – to be startled, to be alarmed ; Verb—उसको अचानक देखकर मैं चौंक गया।
  • चौड़ा – wide, broad ; Adjective—यह रास्ता बहुत चौड़ा है।
  • चौड़ाई – width, breadth—Feminine—Noun—इस पलंग की चौड़ाई कम है।
  • चौथा – fourth ; Adjective—यह मेरा काम करने का चौथा दिन है।
  • चौथाई – a fourth—Feminine—Noun—इसकी कीमत मेरी पगार की चौथाई है।
  • ‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍छ्त – roof—Feminine—Noun—यहाँ की ‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍छ्त बहुत नीची है।
  • छाती – chest, breast, bosom—Feminine—Noun—उसकी छाती गर्व से फूल गयी।
  • छाया – shade, shadow, image, reflection—Feminine—Noun—चलो छाया में बैठते हैं।
  • छिपना – to hide ; Verb—मुझे अब छिपना पड़ेगा।
  • छिपाना – to hide, to conceal, to cover, to disguise ; Verb—सच्चाई छिपाना सही नहीं है।
  • छुट्टी – holiday, vacation, leave—Feminine—Noun—स्कूल की छुट्टी हो गयी है।
  • छुट्टियाँ – holidays—Feminine—Noun—हम छुट्टियाँ मनाने अलास्का जा रहे हैं।
  • छुरी – knife—Feminine—Noun—यह छुरी बहुत तेज़ है।
  • छूना – to touch, to feel ; Verb—इस पेड़ को छूना मना है।
  • छोटा – small, short, young ; Adjective—यह घर छोटा है।
  • छोड़ना – to release ; Verb—हमें यह घर छोड़ना पड़ेगा।
  • को छोड़कर – excepting, except for—Postposition—पैसे छोड़कर मुझसे कुछ भी ले लो।
  • छूटना – to be given up, to be left behind, to depart ; Verb—देखो कुछ छूटने न पाये।
  • छुड़ाना – to set free, to release ; Verb—हमें उसे शेर के चंगुल से छुड़ाना पड़ेगा।